मंगलवार, 22 मार्च 2011

मेरी खरीदारी भैंस की .....!




मंगलवार का दिन, सोचा पुराने दोस्तों से मिलूँगा और थोड़ी गप-शप होगी...लेकिन उससे पहले ही एक स्कूल के समय दोस्त ने घंटी मारी मेरे मोबाइल पर ...और बोला में घर आ रहा हूँ,...मैंने सोचा क्या हुआ कहा आजा...एक घंटे के अन्दर आ गया.....गेट के बाहर गाडी रुकी तो टाटा शियारा...मैंने पुछा इस हाथी को लेकर कहा जा रहा है...? जवाब मिला कही ना ...यार बाबू ने अज तडके तडके लठ मार दिए मेरे.....मैंने पूछा क्योँ ? बताया कि कई दिन हो गए हैं घर में भेंस नहीं हैं...प्लाट खाली पड़ा है....और दूध नहीं मिल रहा है ....मज़ा नहीं आ रहा है और भेंस के खोज में निकल आया हूँ...भाई अगर ना मिली तो बाबू मेरे घर में घुशना दूभर कर देगा.....मैंने कहा फिर...?फिर क्या चल मेरे साथ....मैंने कहा भैया मैंने भेंस देखी है, जानता भी हूँ, दूध भी पिया है लेकिन ये भेंस खरीदने में कभी जिंदगी में नहीं गया, और ना मुझे इसकी जानकारी है...क्यूंकि सुना है आजकल अच्छी भेंस काफी महँगी आती है.....और क्या देखना है भेंस में हम कैसे जानेंगे ....किसी ने बेवकूफ बना दिया तो...और कैश भी साथ लेना रिस्की है...कहाँ- कहाँ घूमेगा॥?बोला तू बैठ...एसी चला दूंगा गाड्डी में......टीवी है, लप टॉप है गाने हैं...दारू भी है....जो कहेगा सब मिलेगा मगर चल पड़ ॥टंकी फुल कर दी गुस्से में मैंने..आज..मैंने पूछा पैसे कितने लाया है ...? उसने बताया उसकी चिंता मत कर....घणे हैं [मतलब काफी हैं ] ...ओके , चल दिए भैंस खरीदने......

चल पड़े बाहिरी दिल्ली के नांगलोई के पास एक गाँव था....जो हरयाणा सीमा के पास पड़ता है....गाँव के बहार जोहड़ था...बड़ा सा तालाब जिसमे भेंस और इंसान दोनू नहाते हैं और खुश रहते हैं...उसने राम राम करी ...फिर बताया कि गंजे का घर कौन सा है....मैंने पूछा ये गंजा कौन है..उसने कहा कि मेरा जानकार है दोस्त है....अच्छा ...मैंने कहा यार ऐसे क्योँ बोल रहा है कोई नाराज होगा तो...बोला यार जाट ऐसे ही बोलते हैं...आराम से बोलेगा तो पिट जायेगा .. या फिर गाँव वाले के समझ नहीं आएगी ....मैं चौका....एक ब्यक्ति ने बताया कि चोपाड़ के पास घर है उसका घर ...गोबू दादा का नाम पूछ लिओ....! मैंने कहा भाई ये हाथी तू ले आया और गाँव के अन्दर जा भी पायेगी..कहीं फस गई तो? बोला ना ना , ना फसेगी.....मैंने कहा यहीं खड़े कर देते हैं....नहीं माना...! चले गए तो मिला गंजा....मगर शुक्र है उसके सर में बाल थे... ! घर में बुलाया उसने...हाथ भी मिलाया....थोड़ी देर में २ गिलास दूध स्टील के भर के आये...मैंने भी जैसे तैसे पी लिया ...मेरे दोस्त ने भी पिया..फिर उसने अपने फ़ोन से फोन किया...और पूछा घर पर है के? वहां से जवाब आया हाँ आया जा....चल दिए पैदल...उसके घर पर जिसके घर पर भैंस थी...राम राम हुई.फिर देखि भैंस....भैंस काली थी..........!मेरे दोस्त ने पूछा कितना दूध है...मतलब कितनी दूध देती है....अधेड़ उम्र का आदमी जिसके पैर गोबर में सने हुए थे....और कुरता पहना हुआ था लेकिन पैजामा नहीं ............सिर्फ कच्छा ! शकल से पढ़ा लिखा नहीं लग रहा था...लेकिन भैंस कि बात बताने में डिग्री होल्डर लग रहा था...उसने बताया १५ किलो देती है....लात भी नहीं मारती....पूछ भी नहीं मारती....और सींग भी ....हाथ मरना पड़ता है बस....चुन्घाना भी नहीं पड़ता, मतलब उसके बच्चे को थोड़ा दूध पिलाना पड़ता है दूध निकालने से पहले...वो भी नहीं करना पड़ता है...मैंने सोचा बेचारा बच्चा ...फिर उनकी बात हुई मेरे दोस्त ने पूछा कितनी बार बच्चे दिए हैं इसने..? उसने बताया कि यह दूसरी बार है....पहली बार वाला बच्चा बड़ा होकर कहीं बेच दिया ...कहीं और बाप बन गया होगा या फिर किसी के पेट में चला गया होगा...अगर कसाई के घर गया होगा तो...मैंने तो बेच दिया था...५००० में..! दोस्त ने पूछा ये बताओ क्या खिलाना पड़ता है ...उसने बताया खड, बिन्दोले, हरी घाष, और तुडा....अच्छा मारती भी है क्या? उसने कहा नहीं .....पैर भी मारती है क्या उसने कहा नहीं, इधर उधर करती है कभी कभी .........मतलब लात मारती है क्या...हे भगवान् ! कैसे कैसे टेक्नीकल शब्द हैं........चल पड़े भैंस खरीदने...!

उसने बोला कीमत ? ५०,००० रुपये...! दोस्त ने कहा नहीं थोडा ठीक लगा लो.....और दोस्त ने शिकायत भी कि इसके सींग दिखने में सुन्दर नहीं हैं.....सीधे- टेढ़े हैं...मैंने चौंका..ऐसा भी होता क्या..सींग भी दूध देते हैं क्या ..........ख्याल आया ..वो नहीं माना बोला एक पैसे कम नहीं ...कती नहीं ..२ महीने हुए हैं ब्याई हुए...अगर लेना है तो लो..नहीं तो छोड़ दो....अच्छा ! मेरे दोस्त अच्छी नहीं लगी.....निकल पड़े वहां से.....उसको भी साथ ले लिए...दुसरे के पास गए उसी गाँव में..नहीं मिली ना बात बनी वहां ........साथ वाले गाँव में घुसपैठ की ...देखि भैंस... वही इंटरबू वहां भी हुआ.....भैंस का....अब भैंस तो बोल नहीं सकती इसलिए भैंस के मालकिन से हुआ...वहां महिला थी.....उसने बताया कि पति देव कार्यालय गए हैं...ड्राइवर हैं डीटीसी में, और कीमत है ४०००० रुपये....दूध १३+ किलो..!बोली बाकी मेरे हजबैंड से बात कर लो...मगर एक बड़ा अजीब प्रश्न पूछा मेरे दोस्त के दोस्त ने....कि गोबर कितना करती है.........उफ्फ्फ्फफ्फ़ मैं बोला भाई तुम लोग भैंस खरीदने आये हो या गोबर ? तुम्हे भैंस और उसके दूध से मतलब है न ? बाकी क्या लेना....बोले भाई यो बात ना होती..गोबर तै भी रेट लगे हैं भैंस के ..मेरा तो दिमाग काम करना बंद कर गया यह सब सुन देख कर...दिमाग के अन्दर हाई स्पीड तरंग दौड़नी लग गई...अब समझा आया अँगरेज़ क्योँ नहीं पालते भैंस... मैंने कहा जो करते हो करो.....मैं भी कह दिया अच्छी हैं भैंस..ले लो....महिला बोली हजबैंड आवेगा तो दूंगी ऐसे नहीं..उसको फ़ोन मिलाया वो कहीं जाम में बस ले कर फस था...जोर से चिल्लाया उतर ले ने....सवारी उतर रही होगी मगर फोन इधर से गया था...इसलिए स्पेअकर में सुनाई दे रहा था....बोल्या के हुआ..? वो बोली ४० देवे सें ये....वो बोल्या दे दे.....पैसे गिन लिओ....बाबु को बुला लिओ....बोली ओके....मतलब ससुर को....ससुर जी आये...लठ के सहारे...राम राम श्याम हुई...महिला ने मुह छुपा लिया....रेस्पेक्ट में....ससुर के लिए...पैसे निकाले बुजुर्ग के हाथ में रख दिए...उसने गिने और अपने चादर में ले लपेट कर ले गया अन्दर ....बोल्या ले जाओ..और इसके साथ फ्री है यो कटड़ा ..भैंस का लड़का..दोस्त ने कहा ठीक से ताऊ ! दोस्त ने भैंस के पीठ में हाथ मारा ...और अपने दोस्त को कहा कि टेम्पो करवा...जिसमे ले जाया सके भैंस को ....बस आ गए वहां से...मैंने कहा भाई भैंस करीद ली तुने ..अब पार्टी ? बोल्या डबल दूंगा भाई....मगर भैंस खरीदने जाना गजब का अनुभव रहा...! मुझे वोर्क्शोप में जाना था..मैंने कहा, भाई मुझे मेट्रो के नजदीक छोड़ दो..तुम निकलो....मेरा दोस्त इतना खुस हुआ मैंने कभी नहीं दिखा उसे पहले ....पिता जी के लठ से बच गया....और मालिक १० करोड़ का .........साड़ी ज़मीन बेच खाई उसने और उसके बाप ने दिल्ली में अपने गाँव में ....! में रास्ते में सोचता रहा भगवान् ने कैसे लोग बनाए हैं और कहा कहाँ क्या कर देता है......तब सोचा क्योँ स्कूल में प्रस्ताव भैंस का जब लिखते थे तब गाय हमारी माता है लेकिन भैंस नहीं है लिखते थे...अब समझ आया....कुल मिला कर ,मेरा भारत महान !

रविवार, 20 मार्च 2011

होली आयी रे.....

होली आई और चली भी गई.....रंग साथ लाई ...रंगीली होकर कर आयी ...और अलग-अलग रंग विखेर कर चली गई.....यही होली की खासियत है...कहते हैं रंग उसको ही लगता है जो खुशनसीब होता है.....देश विदेश से रंग लगवाने के खातिर लोग आते हैं...और हमारे अपने लोग हैं जो रंग से दूर भागते हैं....होली के पहले दिन ऑफिस से निकलते समय साथियौं ने खूब रंग- गुलाब- अबीर से पोत दिया....रास्ते में पहचान भी नहीं पाए हमारे साथी....लेकिन लगा की वाजिब बात है जो अँगरेज़ मजाक में कहते हैं...वह यह की साल में एक बार पागल होते हैं हिंदुस्तान वाले और वह है होली वाला दिन...सुबह उठा तो ख्याल आया अरे आज तो होली है...रंग का दिन....ख़ुशी का दिन....मम्मी ने खाना बना रखा था...पकवान भी थे...फिर दिन में १२ बजे से ड्यूटी थी...उससे पहले आस पड़ोस के साथी लोग आये और नहा कर ऑफिस जाने की तैयारी में था की फिर से एक दल और आया घर पर..और फिर से वही रंग गुलान अबीर.....फिर से रंगीला हो गया....इसी को कहते हैं होली ....फिर ऑफिस चल दिया ...रास्ते में देखा तो कोई नसे में झूम रहा था..कोई मोटर साइकल में बैठ कर हवा में फूक मरने में लगा हुआ था ....सायद वो सोच रहा था की नशा कम हो जायेगा....और वह भी मुंह काला करवा कर ......दूसरी तरफ फ़्रांस ने हमला कर दिया था लीबिया पर...वहीं देश के दक्षिण भारत राजनीतिक रणनीतिया तय हो रही थी....और खेल के मैदान में भारत और वेस्टनडीज़ का विश्व कप का मैच भी था......कयास लगा रहे थे की सचिन १०० सैकड़ा पूरा करेगा शतकों का..लेकिन जल्दी आउट हो गए.......विदेशी भी होली मन रहे थे.नाच रहे थे....रंग में डूबे हुए थे........रास्ते में पुलिस वाले खाकी में हनुमान बने हुए थे...हुडदंग करने वालों की खैर मना रहे थे.....और अपनी सरकार की जेब दोनू भरने में लगे हुए थे....राजधानी की सड़कें काफी साफ़ और शांत लग रही थी....लग रहा था राजधानी जैसे दुबारा रहने लायक अपने आप को पेश कर रही हो....उसके बाद ख़बरों से हट कर ऑफिस में फोटो शूट भी शुरू हुआ.....जो की होली का सबसे याद गार पल था.....वो भी अलग अलग अंदाज में...कोई दुधिया लग रहा था..कोई गुज्जर जैसा..कोई कुछ और..कुछ दोस्तों,रिश्तेदारों के फोन आये तो कुछ दूर होने के कारण शिकायत भी कर रहे थे.....खैर कुल मिलाकर होली का दिन मिश्रित रहा और एक अच्छा दिन.....एक बार से फिर से होली आई चली गई ढेर सारी खुशियौं को देकर ...!

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

विश्व युद्ध क्रिकेट का......!

धो-डालो...रौंद डालो..... सफाया कर डालो......किल कर दो.......आउट कर दो......हिट करो.....पेल डालो....हालत पतली कर दो....दे दनादन ....ये शब्द कोई मुंबई या फिर अन्दर वर्ल्ड डोन के नहीं या भाई के नहीं बल्कि जेंटलमैन का खेल कहे जाने वाले खेल क्रिकेट के हैं...जो क्रिकेट का तथाकथित विश्व युद्ध चल रहा है, उसी में रोज यह सुनाई दे रहे हैं या देंगे......इस युद्ध के लिए ज़मीन दी शेरों के देश भारत, रिक्शे का देश बंगलादेश और रावण के देश श्रीलंका ने ...और लड़-कट-मरेंगे गोरे, काले-एसियन सब....! और जैसे-जैसे इस युद्ध का आगाज तेज़ी से होगा ये शब्द और ज्यादा तीखे होंगे...कुल मिलकर १४ देश अपने-अपने लंगोट कश कर क्रिकेट के सुनहरे रंग के वर्ल्ड कप को छीनने में लगे हुए हैं...इसी युद्ध में पहला युद्ध भारत और बंगलादेश के बीच हुआ...इस वर्ल्ड कप के पहले ही युद्ध में भारत ने बांग्लादेश को ठीक-ठाक तरीके से हराया....ठीक इसलिए क्यूंकि बंगलादेश भारत जैसी टीम नहीं थी....मतलब हमारे देश के लोग टक्कर की टीम नहीं मानते हैं....बंगलादेश के लोग और सट्टेबाजों को छोड़कर ! मगर सट्टा भयानक .....! मीडिया में खबरों के अनुसार हमारे रक्षा बजट से छह गुना ज्यादा लगा...तकरीबन छह सौ करोड़ रुपये..!

भारत ने पहले बैटिंग करके 370 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में बांग्लादेश 283 रन ही बना सका। यह पहला मैच भी था क्रिकेट के विश्व कप का !सचिन तेंदुलकर भागते भागते बहार हो गए बैटिंग से.....बचे नजफगढ़ के नवाब साहब...गुस्से में रहते हैं हमेशा..गेंद और गेंदबाज़ दोनू के खिलाफ....बंगलादेश को खूब नचाया.....छक्का, चौका..एक दो तीन सारे तरीके के रन बनाये....१७५ रन पर वो भी बोल्ड हो गए....क्रैम्प होने के बाद...इंडिया और पाकिस्तान के देशों के साथ यह बहुत बड़ी समस्या है....साथ में थे गंभीर. जो हमेशा गेंद के खिलाफ इतने गंभीर हो जाते हैं की आउट हो जाते हैं.......उलटे -सीधे शॉट मारने से अच्छा है आउट हो जाऊं....मगर नवाब साहब का जवाब नहीं है......फिर आये विराट आगे की विरासत संभालने....सहवाग के साथ ....दोनूं एक ही स्कूल में प्रक्टिस करने वाले एक इलाके के रहने वाले.....जिसे विकास पूरी कहते हैं...सहवाग भी वही प्रक्टिस करने आते थे...और नजफगढ़ ज्यादा दूर भी नहीं विकास पुरी से....बस फिर क्या विराट की विरासत ने कमाल कर दिखाया....सैकड़ा ठोक डाला...बंगलादेश बगलें झाकने लगा....ऐसा लगा जैसे स्कूल की टीम के साथ इंडिया की टीम शरारत कर रही है...

कुल मिलाकर पहला युद्ध जीत लिया गया....धौनी और कंपनी ने अच्छा खेल खेला...बधाई, और आगे के लिए शुभकामना भी !

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

चेरी का बगीचा.....



अवकास होने के कारण आज ' चेरी का बगीचा ' अन्टानी चेकोव का लिखा हुआ नाटक देखने जा रहा हूँ.....एन एस डी ,मंडी हाउस, देखते हैं कैसी प्रस्तुतीकरण होती है.......

कुल मिला कर गया....और जो प्रस्तुती थी , शब्दों में बयां नहीं कर सकता..सुन्दर जैसे रूस का एक परिवार और वहां की झलक पुरी तरह देखने को मिल रही थी....वाद संवाद सुन्दर थे...स्पष्ट थे.....अभिनय की दृष्टि से देखा जाये तो उत्तम कहूँगा...और काफी समय बाद उस प्रागण में जाना अपना जैसा लगा......अकेले था इसलिए और भी अच्छा लगा समझने में और देखने में.....!

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

दिल्ली की ब्लू लाइन......बाई बाई ....!


दिल्ली बस अड्डा..बस अड्डा बस अड्डा....रेलवे स्टेशन..कनाट प्लेस..., धुला कुवां, आनंद विहार.....आ जाओ आ जाओ... बस अड्डा....जाएगी...ये जाएगी....ये आवाज उस ब्यक्ति की है जो बस के कोने को पीट पीट कर चिल्ला चिल्ला कर अपनी सवारी बैठाता है ....शायद वह आवाज और दरवाजे के कोने को पीटना अब जल्द ही बंद हो जायेगा...दिल्ली की सड़कों से..31जनवरी को कोर्ट ने कुछ राहत तो दी है लेकिन सरकार की मंशा है इनको पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाये...और सायद कुछ दिनों में सारी बसें जो दिल्ली में लाखों लोगों को ढोती थी..वो एक इतिहास बन चुकी होंगी... .जो हज़ारों परिवार इनके सहारे अपना पेट पाल रहे थे...जिसका कमाई का जरिया था वो अब बंद हो चुका है.....वे जहन्नुम में जाएँ....सरकार को इसकी परवाह नहीं है....कौन पूछे सरकार से की ये चलाई क्योँ थी...पहले ये अच्छी लग रही थी सरकार को ....अब बुरी क्योँ हो गई...बजाये सुधार लाने के एक दम हटा दी गई...क्यूंकि जिन नेता, अधिकारी ने अपनी तिजोरी भरनी थी वो भर डाली..अब कोई दूसरी रंग की बस लाइन लायी जाएगी..... लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बस का रंग बदल डाला लेकिन रूप-स्वरुप नहीं !
एक नजर अगर डालें तो दिल्ली में निजी बस सेवा के बारे में तो..यही कहना उचित होगा...जैसे दिल्ली उजड़ी...वैसे-वैसे निजी बस सेवा भी उजडती चली गई....जब में दिल्ली में आया उस समय डीटीसी की बसें चला करती थी...कुछ जगह पर डबल डेकर भी थी...जैसे करोल बाग़..शादी पुर डिप्पो इत्यादि...उसके बाद ..लाल लाइन आई जिसे रेड लाइन का नाम दिया गया...फिर सफ़ेद लाइन..जिसे व्हाईट लाइन कहा गया...फिर येल्लो लाइन...फिर अंडर डीटीसी जिसमे कंडक्टर सरकारी और ड्राइवर निजी हुआ करता था....और अब नीली लाइन जिसे ब्लू लाइन का नाम दिया गया....इनके रंग बदले लेकिन मिजाज नहीं ..फिर चाहे वो सरकार का हो या फिर निजी बस वालों का.....अंत में लो फ्लोर क्या आई की सरकार को इन बसों से रुसवाई हो गई...और बिना सोचे समझे इनको नमस्ते बोल दिया गया.....इनके मालिक चिल्लाते रहे कोर्ट भी गए लेकिन कुछ नहीं हुआ..और ना होने वाला....{लगता ऐसा ही है} जो कंडक्टर चिल्ला-चिल्ला बुलाता था वो आज घर के चार दीवारी में चुप बैठा है सर पकड़ कर....जो ड्राइवर दिल्ली की सड़कों पर अपने आप को राजा समझता था वो आज अपने परिवार की रोजी रोटी की जुगत में रात दिन फिर रहा है.....जो हेल्पर टांका मार कर गुजारा करता था वो आज अपनी हेल्प नहीं कर पा रहा है....ऐसी सरकार किस काम की ? जो लोगों के पेट पर लात मारती हो .....लोगों की रोजी रोटी छीन ली जिसने ? खूब ड्राइवर बने खूब कंडक्टर बने.....मगर एक अच्छी बस नहीं बना पाए जो दिल्ली को पसंद आ सके..कई लोगों ने अपने खोये इसी बस के नीचे...आंखिर में नाम ब्लू लाइन से किलर लाइन रख डाला...इसमें कंडक्टर- ड्राइवर-हेल्पर लोगों को खुले आम गाली गिफ्ट में देते थे लेकिन फिर भी लोग उसी में बैठते थे....कोलेज वाले भिड़ते थे स्टाफ है.....पुलिस वाले रोब जमाते थे स्टाफ है...डीटीसी वालों की तो यह नाजायज औलाद की तरह थे....फिर भी ये डीटीसी वालों की पिटाई कर देते थे...सवारी लेने के चक्कर में...!

लो फ्लोर बस महँगी बस है.....दिखती भी सुन्दर है...कुर्सियां भी गजब है..अपने आप दरवाजे भी खुलते हैं...ड्राइवर को भी आराम मिल गया है...जनता के लिए भी आराम दायक है...सकूं मिलता है बैठने में....फिर चाहे वातानुकूलित हो या फिर पर्दूषित......लो फ्लोर तो है....न? इसके एक दरवाजे में लिखा होता है आपकी अपनी बस है इसे साफ़ और स्वच्छ रखिये....लेकिन सबसे ज्यादा गंद तो बस का कंडक्टर ही फैलाता है, टिकेट पंच कर कर वो जितना गंद फैलाता है पूरी बस में उतना कोई एक किलो मुन्ग्फुली खा के भी नहीं करता....सरकार को इस पर ध्यान नहीं जाता है.....क्योँ न वो हरयाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज की तरह पिन पंच करता है....? कौन समझाए अच्छे काम के लिए सरकार सरक-सरक कर काम करती है.....अब तो बटन से काम होता है.....रुक जाओ थोड़े दिन कंडक्टर की नौकरी भी खायेंगे ये...टोकन सिस्टम जल लागू होने वाला है.....फिर क्या करेंगे?

कुल मिलाकर जनता के लिए अच्छी बात है सुबिधा बड़ी है लेकिन अच्छी तरह से प्रबंध का ना हो पाना राजधानी के लिए अभिशाप बन बैठा है. ..और उसका खामयाजा जनता को भुगतना पड़ता है.....लोग एडजस्ट करने में ही लगे रहते हैं...जो दिल्ली की जनता का तकिया कलाम है अगर वह सीट में बैठ जाता है तो....उसे दुसरे को एडजस्ट ही करना पड़ता है...फिर चाहे वो महिला वाली चार सीट्स हो या फिर बिक्लांग वाली इकलौती कुर्सी.....फिर चाहे वो बोनट हो या फिर ड्राइवर के पीछे वाली सीट..या फिर लडकी/महिला को बैठाने में आगे रहने वाली कंडक्टर सीट......गौर करने वाली एक बात और है...अगर महिला कंडक्टर की दोस्त है तो वह अपनी सीट दे देगा और ड्रावर की है तो बोनट में बैठायेगा..फिर उसके लिए वो चालन क्योँ न दे बैठे...? चलेगा...! एडजस्ट करते करते करते लो फ़लूर तक आ पहुचे हैं....देखते हैं इसका रूप और रंग कब बदलता है और गौर करने वाली बात खासकर यह होगी राजधानी दिल्ली के लोग कब तक पसंद करते हैं.....और वह ढोल की तरह बस को पीट पीट कर लोगों को बुलाना सायद अब इतिहास बन जाए......!

[कोशिश करूँगा निजी बस सेवा पर कुछ सिरीज़ लिखने की और आप के साथ शेयर करूँ ...]

शुक्रवार, 21 जनवरी 2011

धोभी घाट का सच....!

लम्बे समय के बाद शुक्रवार को समय मिला, ऑफिस के ख़बरों से दूर.... आज़ाद पंछी की तरह शहर के आबो-हवा में दिन भर चहल कदमी करते हुए आधुनिक सीपी पहुंचा जिसे पुराना नाम कनाट प्लेस से भी जाना जाता है...योजना थी धूप भी शेकी जाए और कॉफ़ी भी पी ली जाए...साथ मिला मेरी प्यारी मित्र का...जो शहर के दूसरे छोर पर रहती थी...सोचा कि शुक्रवार है तो क्योँ न कोई अच्छी सी फिल्म देख ली जाए...सो आमिर खान की फिल्म धोबी घाट देखने पहुँच गए....मशहूर हाल रिवोली के खिड़की पर पहुचे, और दो टिकेट ले ली....वहां खडी मोहतरमा को पूछा मूवी कैसी है ...जवाब आया ठीक सर !

मैंने भी सोचा आमिर खान की फिल्म है, कोई बुराई नहीं है देखने में, कुछ न कुछ मेसेज तो होता ही है, और लीक से हटकर बनाने कि उनकी फितरत भी है....खैर, अन्दर घुसे ... सीट में बैठे तो पता चला कि यह नॉन स्टॉप फिल्म है, कोई इंटरवल नहीं है.....चलो ये भी सही..नया अनुभव ! फिल्म शुरू हुई....हिंदी -अंग्रेजी मिक्स बोलते हुए एक विदेश से आयी हिन्दुस्तानी युवती....और आमिर खान का साथ.....ऊपर से बिहार के धरबंगा से मुंबई गए एक धोबी युवक के बीच पूरी फिल्म धुलती रहती है...जब शुरू हुई फिल्म तो पता चला कि निर्देशन उनकी नयी पत्नी किरण राव ने किया है...जो पहले सहायक निर्देशक भी रह चुकी थी फिल्म लगान में....और आमिर को नचाया भी था...उनके दिल में आमिर के साथ प्यार का अंकुर वही से फूटा, जो बाद में फूल बनकर आमिर खान की जिन्दगी में विराजमान है ...खैर...फिल्म आगे चलने लगी तो पता चला आमिर पेंटर बाबू बने हैं...जिनके सम्बन्ध उस युवती से बन जाते हैं जो इंडिया आई है और फोटोग्राफी कर रही है..आमिर शर्मिंदा होते हैं युवती मस्त ! बिहार से गया धोबी की मुंबई की गलियौं में चप्पलें घिसते घिसते शाम हो जाती है...लोगों के घर पर कपडे पहुचाता है और लाता है धोने के लिए...मगर उसकी अपनी मजबूरी है...पूरी फिल्म में भागता ही रहता है....मुंबई शहर के विसुअल्स अच्छे हैं, कलात्मक दृष्टि से देखा जाये तो फिल्म उस कैटेगरी में आती है....लेकिन अंत में एक मेसेज देने के मामले में निर्देशक भटक जाता है....जैसे पुरानी टेप बीच में चलनी बंद हो जाती है और फिर दिल में ख्याल आता है पता नहीं बीच में अंत में क्या हुआ होगा....आमिर मझे हुए कलाकार हैं, धोभी वाले लड़के को और मेहनत करने की जरुरत है.....विदेशी युवती ने अच्छा अभिनय किया है, कैमरा बीच बीच में शेक करता है मगर चल पड़ा है क्यूंकि बेस ठीक था...लेकिन कहानी लिखने वाला और निर्देशक दोनू की बीच लगता है कुछ न कुछ मन मुटाव था....तीन घंटे की शायद होती तो फिल्म अच्छी बन पड़ती...लेकिन डेढ़ घंटे में फिल्म बिना ब्रेक के निपटा दी गई ....सायद लोग पचा नहीं पायेंगे ...मॉस के लिए नहीं है फिल्म लेकिन स्पेसल क्लास भी कहना उचित नहीं होगा....गाल भर हाथ रख कर में भी सोचता रहा कि कहानी समझ में आ जाए...लेकिन बीच बीच में दिमाग मुझ सी ही पूछ बैठता ऐसा कैसे हुआ ?क्या यही आमिर इफेक्ट है? किरण राव तो में सलाह दूंगा थोड़े दिन फिल्म छोड़ कर घर ग्रहस्ती संभाल ले....वरना आमिर के लिए खतरा हो सकती है.....फिल्म संसार सफलता मांगता है न कि असफलता....बाकी मेरी मित्र मेरे साथ बैठी थी...वो मुझे पूछ रही थी धोबी ने बिल्ली/चूहे को क्योँ मारा? अब वो बिल्ली थी या चूहा और फिर उसका मरना का लोजिक कौन उसे समझाए....उसका भी पूछना जायज था....कुल मिलाकर एक शोट पसंद आया..आमिर के .हाथ में जाम और बाहर बारिस और जाम /मदिरा में बारिस का गिरते हुए पानी का मिलाना......नेचुरल नशा ! मुंबई शहर के मद मस्त अंदाज को दर्शाता है..... रचनात्मकता और कलात्मकता के भंवर में फिल्म धोबी घाट पहुँच गई है।
अंत में मुझे खुशी इस बात की है मैंने फिल्म देखी.....वो भी... शुक्रवार को ! कैसे थी और क्या थी भूल जाना बेहतर है ...अपनी मित्र के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योँ की हर किसी का अपना सोचना है......वो जितनी भोली और रियल है फिल्म उसके लिए उतनी अधिक जटिल थी....लेकिन वो भी खुश थी क्यूंकि उसने मेरे साथ फिल्म देखी....बाहर निकले तो कॉफ़ी ली....बिरयानी खायी और घर आ गए....मगर धोभी घाट मत जाना !

सोमवार, 10 जनवरी 2011

पंडित जी के आंसू और कटरीना कैफ



सुबह में ऑफिस के लिए निकला तो मेट्रो ट्रेन में बैठा....सीट काफी लम्बीथी..तकरीबन पांच या सात लोगबैठने की...मेरे बगल में एक पंडितजी बैठे हुए थे, उनको देख कर लगाकहीं या तो जजमान के यहाँ जा रहेहैं या फिर किसी कर्म काण्ड केचक्कर में कहीं लेने देने का हिसाबकरने जा रहे हैं....लंबा लाल टीकामाथे पर सब कुछ बयान कर रहा था, कंधे में अंगोछा गेरुवे रंग का, औरकुर्ता पैजामा पहने हुए...कंधे में एकगाँधी छाप झोला जिसमे सायदउनकी धोती और अन्य कर्म-काण्डका सामान होगा.....खैर मेट्रो लगभगखली थी इसलिए हमें सीट भीखुशनसीबी से मिल गई...मेरेऑफिस की लम्बाई दूर होने केकारण में अपने साथ दिन काअखबार ले जाता हूँ, खबर भी अपडेट भी कर लिया और समय भीनिकल जाता है....क्यूंकि मेट्रो मेंअगर आप अकेले हैं तो लोग अपनेकानों में मोबाइल फोन का ढूठी दाललेते सुबह में ऑफिस के लिए निकला तो मेट्रो ट्रेन में बैठा....सीट काफी लम्बी थी..तकरीबन पांच या सात लोग बैठने की...मेरे बगल में एक पंडित जी बैठे हुए थे, उनको देख कर लगा कहीं या तो जजमान के यहाँ जा रहे हैं या फिर किसी कर्म काण्ड के चक्कर में कहीं लेने देने का हिसाब करने जा रहे हैं....लंबा लाल टीका माथे पर सब कुछ बयान कर रहा था, कंधे में अंगोछा गेरुवे रंग का, और कुर्ता पैजामा पहने हुए...कंधे में एक गाँधी छाप झोला जिसमे सायद उनकी धोती और अन्य कर्म-काण्ड का सामान होगा.....खैर मेट्रो लगभग खली थी इसलिए हमें सीट भी खुशनसीबी से मिल गई...मेरे ऑफिस की लम्बाई दूर होने के कारण में अपने साथ दिन का अखबार ले जाता हूँ, खबर भी अप डेट भी कर लिया और समय भी निकल जाता है....क्यूंकि मेट्रो में अगर आप अकेले हैं तो लोग अपने कानों में मोबाइल फोन का ढूठी दाल लेते हैं दोनू कानों में...और अपने में मस्त रहते हैं या फिर एक दूसरे को निहारते , घूरते रहते हैं...और अगर साथ कोई है तो बोल- बतला के समय निकल जाता है...लेकिन पहले दोनू ही हालतों पर मुझे थोडा असहज महसूस होता है इसलिए पत्रकार होने के नाते अपना अखबार को ही हमराह बना लिया मैंने...किसी को घूरना, ताड़ना भी न पड़े और अपना ख़बरों में भी ब्यस्त रहे...

मेट्रोरेल चल पडी....अगला स्टेशन आने से पहले पहले से क़ैद करी हुई महिला और पुरुष की आवाज आई....अगला स्टेशन फलाना है और दरवाजे से दूर रहें....मैंने भी अखबार धीरे से अपने जैकेट से निकला और पढने लग गया....हेड लाइंस...! पंडित जी ने भी निगाह फिराई मेरी तरफ....और फिर अखबार की तरफ.....अब पहले पेज के ऊपर कोने पर कैटरीना कैफ की फोटो छपी थी...मैंने उतना गौर नहीं किया..क्यूंकि ध्यान खबर में था..वो भी हेड लाइंस में...नीचे एक बड़ी सी फोटो खूब सारे प्याज के छपी हुई थी...पंडित जी को पूरे पेज में सिर्फ कैटरीना कैफ और प्याज की फोटो दिखी ....बाकी कुछ नहीं....! पंडित जी के मुह से तपाक से निकल पडा....इस देश का कुछ नहीं हो सकता ...हरी ॐ .........!

मैंने गर्दन थोड़ी मोदी और पंडित जी की तरफ प्रश्नों के बण्डल की भावनावों के साथ देखा....और मेरे मुह से निकला....जी? उनकी बात करने के लहजे से और पहनावे से लगा की वो भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भाग के वासिंदे रहे हैं...मुझसे भी रहा नहीं गया ..और पूछ बैठा ? पंडित जी आपको ऐसा क्योँ लगता है की देश का कुछ हो सकता.....क्या कमी लगती है आपको इस देश में ? सब कुछ तो मिल रहा है....पंडित जी बोले ये देखो प्याज कितना महंगा कर दिया...कहाँ से खायेगा आम आदमी...दिमाग की घंटी बजी.....पंडित और प्याज का मेल ...पंडित जी तो प्याज खाते ही नहीं ..फिर सोचा आजकल आधुनिक पंडित हैं... हो सकता है खाते भी हों.....मैंने पूछा क्या हुआ...?पंडित जी ने कहा एक बार प्याज ने भाजपा की सरकार को नहीं आने दिया...और अब लगता है कांग्रेस की बारी है....अरे ये तो राजनीती की बात करने लग गए....मैंने पूछा आपने प्याज खरीदा..बोले खरीदा था....अब छोड़ दिया कुछ दिन के लिए.....महंगा है इसलिए...और धीरे से बोले जजमान से मांग भी नहीं सकता की प्याज दे दो...एक तो पंडित जी हुए हम ...पेट पर लात मर जायेगी..कोई बुलाएगा भी नहीं...कुल मिलाकर पंडित जी प्याज खाते थे लेकिन महंगा हो गया तो असली वाले पंडित जी बन बैठे..और पंदितायन को बोल बैठे नहीं खायेंगे.....हमारे पुर्बजों ने कभी नहीं खाया हम कुछ दिन नहीं खायेंगे तो क्या हो जायेगा.....ओह्ह्ह अब समाज आयी साड़ी राम कहानी....मगर ऐसा विकल्प भी इस भारत वर्ष में मिल सकता है....फिर मैंने पूछा...और क्या कमी है देश में....बोले बहुत कमी हैं....अब मुझे ये नहीं पता था की पंडित जी और किसी बात से उक्चाये बैठे हैं....दरसल हमारे सामने वाले दरवाजे पर एक लडकी स्कर्ट और लम्बी हील वाले जूते और लाल पीले लिपस्टिक पोते खडी थी ...सायद किसी पार्टी में जाना था उसे...पंडित जी की नज़र उस पर थी या फिर उसकी नज़र पंडित जी पर....मगर पंडित जी भी आइस पैस खेल रहे थे सायद...और खफा लगे सब्दों के अनुसार ....दिल का हाल तो ऊपर वाला जाने....मेरी नज़र गई तो मन ही मन मुश्कुराया में .... और सारी बात समझ आ गई...पंडित जी को बात पलटते हुए कहा पंडित जी अब देश पहले जैसा नहीं रहा...बदल गया है...अब किसी को रोक थोड़ी न सकते हैं हम....फिरे बोले ये देखो ऊपर क्या छपा है....मैंने पूछा क्या ? उन्हूने अंगुली करते हुए कहा ये..? कटरीना की फोटो थी वहां पर ....अब उसके हाल चाल क्या बताऊँ में...वो तो हेरोइन है......कुछ भी और कहीं भी माहौल बदल सकती है....

मैंने कहा बेटा तू ही अच्छा है जो सीधे खबर में ब्यस्त है....वरना पंडित जी की तरह धरम संकट में फसा रहता....पंडित जी तो जीती जागती कन्या जो सामने दरवाजे के साथ लटकी खडी थी और दूसरी अखबार में छापी कन्या के कारण घोर संकट में थे.....बाकी प्याज ने उनके आंसों बहार निकाल दिए थे.......मन ही मन सोचा गलती नासिक मंडी की नहीं जहाँ से प्याज आता है बल्कि गलती 'समय' की है ...इसलिए कहते हैं समय बलवान होता है....तब तक मेरा भी स्टॉप भी आ चूका था...ब्राह्मण देवता को प्रणाम कहा और खिशक लिया चुप चाप मेट्रो रेल से बाहर....हरी ॐ ...!....

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2010

HAPPY NEW YEAR 2011








अंग्रेजों के नव वर्ष पर सभी को मेरी ओर से ढेर सारी बधाई...और अन्रेजों का कैलेण्डर आज से शुरू हो रहा है..२०११ के लिए...इस वर्ष पर अंग्रेजों जैसी तरक्की करो तो जाने..जिससे देश भी तरक्की कर सके...

बुधवार, 15 दिसंबर 2010

पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या--

पडोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर से मीडिया पर हमला हुआ, और एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी...किसने गोली मारी अभी यह पता नहीं चल पाया है...यह घटना बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार कस्बे की है .... पुलिस ने बुधवार को कहा कि खुजदार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद खान सासोली की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई....मीडिया जगत इस घटना की निंदा करता है..........

सोमवार, 13 दिसंबर 2010

घर में बीबी के 72 टुकड़े, फिर भी शांति ?


कहते हैं प्यार अँधा होता है लेकिन इस अंधेपन में एक इन्सान इतना अँधा हो गया कि उसने अपनी बीवी के ७२ टुकड़े कर डाले और तीन महीने तक फ्रिज में रखे रहा ..इस युगल के २ मासूम जुड़वां बच्चे इस सब से इतने लम्बे समय से अनजान बने रहे...और जिस घर में उनकी मां के के टुकड़े रखे गए थे..जिस बेतरतीब और निर्दयता से उनकी मां को मारा गया था...उसी घर में वे मासूम रह भी रहे थे...अपनी पापी बाप के साथ !लेकिन उनको कोई बताना वाला नहीं था तुम्हारी मां तुम्हारे बाप ने इतनी बुरी तरह क़त्ल कर दिया है. ....
पेशे से सोफ्टवेयर इंजीनियर,राजधानी दिल्ली का रहने वाला है, और उसकी पत्नी भी दिल्ली के द्वारका इलाके कि रहने वाली.....बताया जाता है कि राजधानी देहरादून में ये पिछले कई सालों से रह रहे थे...११ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले इस युगल के पास सब कुछ होते हुए भी पता नहीं किस चीज़ कि कमी थी कि इतना बुरा खुनी खेल अपने ही घर में खेल रच डाला.....वो भी उस सख्स ने जो आज के सामाज में पढ़ा लिखा है और एक कुशल प्रोफेसनल ! मैं भी द्वारका में था....घर पर सुबह जब पता चला कि सामने वाले अपार्टमेन्ट के बहार मीडिया के लोग आये हुए हैं...तो पता चला कि देहरादून में हुए क़त्ल कि कहानी के पीछे सामने वाले अपार्टमेन्ट में रहने वाले एक परिवार के साथ लिखी गई है....मैं भी गया...हमारे भी रिपोर्टर आये थे..सभी पत्रकार आये हुए थे....लोग पूछ रहे थे क्या हुआ ..कैसे हुआ ....कब हुआ .....आदि...मगर सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि इंसान क़त्ल कर सकता है लेकिन इतना बुरा क़त्ल वो भी अपने परिवार के सदस्य का और वो भी अपनी पत्नी का....जीने मरने कि कसम जिसके साथ खाई हों...जिसे पत्नी माना हो.....रिश्ते नाते कहा रहे..?

क्या इंसान इतना पापी हो सकता हैं....जिस समाज में जन्म लिया है तो उस समाज को इसको समझना भी होगा....आंखिर ऐसा क्योँ हो रहा है...आंखिर हिन्दुस्तानी समाज जो विश्व में मिशाल के साथ पेश होता है ...उसके ऊपर प्रश्न उठने लग गए हैं....अगर ऐसे ही घटना देखने को मिलती रही तो ..वो दिन दूर नहीं जब लोग सामाजिक नहीं बल्कि एक दुसरे के खून के प्यासे हो जायेंगे...और कुछ कुछ ऐसा दिखने भी लग गया है...जो भी हुआ वह अचंभित करने वाला तो था ही. खास बात यह कि जो इंसान अपनी बीवी का क़त्ल करके घर में फ्रिज में तीन महीने रख सकता है और फिर उसी घर में रह भी रहा है....वो इंसान नहीं राक्षस है..इसमें कोई दो राय नहीं है....क्राइम के कई घटनाएं होती,दिखती रही हैं...क्राइम के एंगल से देखे तो यह घटना क्राइम के लिए एक अलग चैप्टर भी लिख गई ..!

विपक्ष बोला जेपीसी, सरकार बोली 'नो'!


लोकतंत्र के मंदिर कहे जाने वाली संसद..में अगर काम काज न हो तो कितने दुःख की बात है....जैसे कोई मंदिर हो और उसमे पूजा न हो तो कितना बुरा लगेगा ऐसा ही संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हुआ...सभी ने देखा कैसे विपक्ष अध्यक्ष के कुर्सी के नजदीक अपनी मांग को लेकर चिल्लाता रहा और सरकार की कान में में खुजली तक नहीं हुई.....विपक्ष मांग करता रहा की जेपीसी से पुरे घोटाले की जांच करवाई जाए ....जो 2जी स्पेक्ट्रम के नाम से हुआ है...और सरकारी खजाने को नुकशान पहुचाया है....इस सारे मसले की जांच करवाई जाए....मगर कुछ नहीं हुआ और शीतकालीन सत्र ख़तम हो गया...लगातार २० दिन काम नहीं हुआ....लोक सभा और राज्य सभा दोनु सदनों में काम न हो पाने का शर्मनाक रिकार्ड बन गया....!

नौ नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन को छोडकर हंगामे के कारण दोनों सदनों में प्रश्नकाल नहीं हो पाया। इस पुरे मसले पर जिसे 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन भी कहा गया है...इसमें हुई अनियमितताओं के चलते सरकारी खजाने को हुए कथित एक लाख 70 करोड रूपए के नुकसान हुआ है...इसी को लेकर विपक्ष मांग कर रहा था मगर पूरे शीतकालीन सत्र पर पानी फेर दिया... इस सबके लिए कौन जिम्मेदार होगा...कौन और किसकी जवाबदेही होगी....और जो खर्चा हुआ वह क्या वाजिब है...?आंखिर आम जनता ने यह सोच कर संसद में नेता को भेजता है की वह वहां पर लोगों की समस्या और देश के विकाश को लेकर आवाज उठाएगा और फैसले लेंगे...लेकिन सब बेकार....संसद के इस सत्र को चलाने में करीब डेढ अरब रूपए का खर्चा आया जबकि दोनों सदनों में 32 बैठकों के दौरान मुश्किल से दस घंटे बैठक चली, वो भी भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच...अगर ऐसा ही होता रहा तो आने वाले समय में इसके बुरे नतीजे हो सकते हैं...क्यूंकि आम जनता खामोश नहीं बैठेगी !

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

आंखिर सरकार तीन साल तक क्योँ सोई रही ?

नीरा राडिया के विदेशी एजेंट होने के सम्बन्ध में जो खबरें आ रही हैं, वो सच में चकित करने वाली बात है. एक बात तो तय है सरकार अब तक हाथ पर हाथ धरे क्योँ बैठी रही. बताया जा रहा है कि जो सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई है....उसमे चौकाने वाले तथ्य हैं...जब सरकार को २००७ में शिकायत मिल गई थी....नीरा ने ३०० करोड़ कमाए वो भी सिर्फ नौ साल में.....तो सरकार की खोपड़ी में खुजली क्योँ नहीं हुई.....सब कुछ जानते हुए अनजान???......जो भी है मसला देश कि जनता के सामने आना चाहिए...ऊपर से विदेशी एजेंट होने कि बात......? खैर राजा कि तो कुर्शी गई.....फजीहत तो हुई.....मुकदमा दर्ज कर जल्द सजा देने कि कोशिश करनी चाहिए....एक विदेशी एजेंट होना वाकई देश द्रोह का काम है....और यह अच्छी बात नहीं है...............क्योँ तीन साल लगा दिए..........टेप करने में..या पहले क्योँ नहीं तहकीकात कि गई........और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए था.....इसमें सरकार कि ढिलाई साफ़ नज़र आ रही है, इसमें दोषी तो सजा के लिए जिम्मेवार है ही साथ ही सरकार में बैठे जो मठाधीस बैठे हैं, जो जिम्मेवार हैं उनको भी सजा का स्वाद चखाना चाहिए.....और देश कि जनता के सामने यह सब होना चाहिए.....बाकी कौन किसके साथ बात कर रहा था...क्या था क्या नहीं बात की बात है...लेकिन आने वाले दिनों में देखने वाली बात यह होगी क्या सरकार वाकई इसमें कुछ करेगी या फिर और घोटालों की तारीकें लगा लगा कर इसको भी इतिहास न बना दे....?

सोमवार, 6 दिसंबर 2010

मैं तेरा राजा तू मेरी रानी..बेटा चाहिए तो चलो फतेहपुरी सीकरी...


भारत की यात्रा पर ना जाने कितने अनगिनत प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति और राजा आये.....और चले गए...कुछ समय पहले तेज तरार अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी भारत यात्रा पर आये...मगर उन्हूने अपने आप को राष्ट्रपति और बिजिनेसमैन के तहत अपने आप को रखा और पेश किया...मीडिया ने भी उसको स्वीकारा ...लेकिन आजकल जो राष्ट्रपति भारत आये हैं वो एक राष्ट्रपति अपनी राष्ट्रपति होने की वजह से नहीं बल्कि अपनी पत्नी की वजह से फेमस हैं... जी हाँ ...फ्रांस के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आये हैं.....अपनी ‘Highly Inflammable’ या ज्वलनशील गर्लफ्रेंड,[अंग्रेजी में इसलिए क्यूंकि यह शब्द तेल टैंकर पर लिखा होता है जो घातक और खतरनाक होता है ] प्रेमिका और अंत में जैसे तैसे बनी पत्नी के साथ.....मीडिया में जहाँ भी देखो एक राष्ट्रपति भारत आया... इस पर नहीं बल्कि उनकी नीली आँखों वाली और उनसे लम्बी-पतली और तेज तरार ब्रूनी आयी है....मीडिया की दिलचस्पी इस पर ज्यादा रही है..जहाँ देखो जवलनशील ब्रूनी ही दिख रही है....अखबार में... टेलिविज़न में हेड लाइंस में ..... सब जगह एक ही चीज़ प्रेमी रास्त्रपति और उनकी प्रेमिका जिन्हूने यूरोप के अशांति फैला रखी है...

स्पेस तकनीकी पर फ़्रांस के साथ समझौते हुए....ज्यादा तवज्जो नहीं मिली...रक्षा मामलों में कई समझौते हुए वो भी ऐसा ही रहा...सार्कोजी मंच पर बीच बीच में कंधे उचकाते नज़र आये...ऐसा इसलिए सायद हिंदी वो जानते नहीं अंग्रेजी उन्हें आती नहीं ....वहां पर कोई दुभाषिया भी नहीं था ना ही ट्रांसलेटर- कम- इयर फ़ोन....कुल मिलाकर उनका दौरा बड़ा रोचक रहा है अभी तक....ब्रूनी को तो सिर्फ ताज देखने में मशगूल थी....और शायद लगता भी है की सरकोजी को बोला हो मुझे ताज दिखाओ....! में कुछ नहीं जानती बस ! सार्कोजी ने सोचा होगा की वैसे तो जाया नहीं जायेगा दल बल के साथ और पत्नी के साथ जाया जाये..और ओबामा भी कुछ दिन पहले गए थे और यह मौका भी अच्छा है......ब्रूनी के साथ वह फतेहपुरी सिकरी भी गए..मजार पर भी गए....हमारे यहाँ एक बात गोरों को सही ढंग से बेवकूफ बनाया जाता है....बेटा मांगने के लिए फतेहपुर सिकरी पहुच गए...इतिहास में लिखा हुआ है फलाना राजा गया था...बेटा माँगा था और मिल गया...ये भी चल दिए मांगने केलिए....जबकि गोरे बेटा या बेटी वाले मसले पर कम ही बिलीव करते हैं.......जो हो गया जो पैदा हो गया चलेगा....वही गिफ्ट होता है..क्योँ की कुछ समय बाद तो तलाक लेना और देना होता है न ? जिंदगी भर के लिए जोड़ी तो बनती नहीं है ....अब देखना यह है की बेटा कब होता है..अगर जल्द हो जाता है तो फतेहपुरी सिकरी 'बेटा देना वाला एक BRANDED जगह बन जाएगी ' और फिर देखो गोरों के साथ देशी जोड़ों की भी लाइन लग जाएगी वहां पर....ताज को फिर जलन होगी....!

खैर सार्कोजी और ब्रूनी की प्रेम कहानी कोई ट्विस्ट से कम नहीं है....बीच में टूटने के कगार में पहुच चुकी थी...शुक्र हैं हिन्दुस्तान में ऐसा नहीं है वरना 'राजनीतिक भंवर ' आ जाता ....मगर एक राष्ट्रपति हो कर भी प्यार कर सकता है और अपनी प्रेमिका के साथ घूम सकता है ....कितना और कैसे टाइम मिल जाता है यह देखने वाली बात है...खैर.....दिखाने केलिए एक दिन एड्स मरीजों को देखने के लिए ब्रूनी सफदरजंग हॉस्पिटल भी गई....वो भी इसलिए क्यूंकि उनके भाई की भी एड्स से मौत हुई थी....बाकी उनको प्रोटोकोल से भी लेना देना नहीं...उनका चलना..हाव भाव...बोलना सब मस्त और अपनी मर्जी का...कोई प्रोटोकोल की परवा नहीं..खैर ये उनका अपना निजी और सरकारी दोनू तरह का मसला था...अंत में जायेंगे वह मुंबई हमें में मारे गए लोगों को सुमन अर्पित करने ...वो भी आखरी दिन...प्रधान मत्नरी की मीटिं भी बाद पहले ताज देखंगे..फिर बेटा की मुराद पूरी होगी...वो भी फतेहपुरी सिकरी में....मज़े की बात तो यह हुई ..जिस दिन ताज देखा... उसके दूसरे दिन बताया गया कि फिर से ताज देखेंगे .फिर फतेहपुर सिकरी जायेंगे...

लेकिन हमारे रिपोर्टर के उस होटल के गेट के बाहर खड़े-खड़े पेट में चूहे कूदने लगे मगर सरकोजी और ब्रूनी नहीं निकले होटल से बाहर...मैंने रिपोर्टर से पूछा निकले बाहर ...?मगर उधर से जवाब आया नहीं ! अंत में दोपहर ३ बजे के आस पास बड़ी मुश्किल से निकले..तब तक होटल में पता नहीं क्या कर रहे थे....शायद मुमताज़ और शाहजहाँ कि कहानी सुनने और सुनाने का काम कर रहे होंगे..फिर सीधे चल दिए बेटा मांगने
फतेहपुरी सिकरी !.....मगर एक बात समझ से परे है वो यह कि मुराद किसने मांगी होगी सार्कोजी ने या फिर ब्रूनी ने.....दोनू मांग नहीं सकते एक साथ....? मगर एक बात है राष्ट्रपति हो तो ऐसा..! खैर खुदा का शुक्र है ब्रूनी ने यह नहीं कहा चलो खजुराहो..फिर तो क़यामत ना आ जाती...? मगर इस सबका केंद्र बिंदु रहा फतेहपुर सिकरी के दिन लगता है अब फिरने वाले हैं ?

रविवार, 31 अक्टूबर 2010

कब सुधरेगा इंडिया... भ्रस्ट देशों में 57 नंबर पर !.....

कोमन वेल्थ गेम में हुए बम्पर भ्रष्टाचार के चलते भारत 87 नंबर पर झूम रहा है, पहले यह 85 जगह पर था...लेकिन कॉमन वेल्थ के खेल ने इसे दो पायदान और पीछे पहुचा दिया है....और भारत की रैंकिंग और बिगड़ गई.....कुल 178 देशों की लिस्ट में भारत का नाम 87 जगह पर आ गया है...सोमालिया पहले और हमारा पडोसी म्यांमार दुसरे नंबर पर है....अभी बहुत कुछ करना बांकी है देश को। और यह नासूर जब तक नहीं हटेगा तब तक देश तरक्की कर पायेगा .....मुश्किल है !

सोमवार, 25 अक्टूबर 2010

अमृत खीर दिल्ली की सडकों पर.....!

काफी समय बाद शरद पूर्णिमा का महत्त्व पता चला,,,रास्ते में में और मेरा फ्रेंड और हमारी एक फ्रेंड...जो हमारे साथ ही नौकरी करती है.....वो भी हमारे साथ कार्यालय जाती है.....हम तीनो ....और घर से कार्यालय कर रास्ता...रास्ते में मंदीप बोला यार कुछ लाया हूँ.....मैंने कहा ठीक है....क्या है..? उसने बताया की खीर है.....वो भी अमृत खीर ! मैंने कहा वो क्या होती है...फिर उसने बताया उसकी चाची जी ने पिछली रात को शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर बनाई जाती है....घर पर...और फिर पूरी रात बाहर रखा जाता है ठण्ड में..... सुबह सबको दी जाती है...कहते हैं और माना जाता है कि यह खीर अमृत कि तरह हो जाती है....यह बात जनाब ने महिला सहयोगी को बता दी...फोन पर..फिर क्या था...मांग बड़ी...और जनाब एक प्लास्टिक के डब्बे में पैक कर के ले आया....महिला सहोयगी भी रास्ते में हमारी कार में बैठी तो जनाब ने दे डाला....अमृत खीर ! फिर क्या था...३ चमच आपस में मार काट ....सच में इतनी टेस्टी बनी थी.......कि मज़ा आ गया......!रास्ते में अमृत खीर....और मद्धम मद्धम संगीत के साथ शरद पूर्णिमा को हमने तीसरे दिन किया....और इसका महत्व खीर से पता चला जो हमेसा याद रहेगी......थैंक्स मंदीप ....!

रविवार, 3 अक्टूबर 2010

खेलों का मेला राजधानी में शुरू....!

गर्व की बात है भारत वासियौं के लिए कि खेलों का बड़ा मेला यहाँ पर शुरू होने जा रहा है.....जिसे कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता है...उम्मीद है जल्द ही लिम्पिक भी देखने हो गया...आज कुछ ही घंटों के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स का बिगुल बज जाएगा। प्रिंस चार्ल्स और भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल खेलों की शुरुआत की घोषणा करेंगे। कुल 17 गेम्स में जीतने के लिए 71 देशों के खिलाड़ी मेडल लिए जद्धोजहद करेंगे, कुल 11 स्पोर्ट वेन्यू पर एक-दूसरे से कॉम्पिटिशन करते दिखेंगे।

गेम्स की तैयारियों में जुटी ऑर्गनाइजिंग कमिटी के पास खुश होने के लिए अब कई कारण आ गए ..... बाहर से आने वाले लोगों को गेम्स विलेज काफी भा रहा है ऑस्ट्रेलिया प्रेस के सहचारी जॉन ग्रटफिल्ड ने बताया कि गेम्स विलेज काफी अच्छा है और हमारे एथलीट काफी खुश ... पहले ओलंपियन और पाकिस्तानी हॉकी टीम के मैनेजर मुहम्मद जुनैद ने कहा कि यह काफी प्राइड की बात है कि एक एशियन देश कॉमनवेल्थ जैसे गेम्स को पहली बार करवा रहा है।
गौर फरमाएं तो गेम्स विलेज 63.5 हैक्टर में फैला हुआ है और इसमें 34 रेजिडेंशल टॉवर हैं इसमें 1,168 अपार्टमेंट हैं, जिसमें 4,008 बैडरूम हैं। काफी गेस्ट विलेज को अपने घर की तरह अपना चुकें .... इसमें गेल्ट्स के लिए छोटी-छोटी फेसलिटी का भी ध्यान रखा गया है.... यहां पर पोस्टल सर्विस, एटीएम, बार, बैंक, हैंडीक्राफ्ट, स्पा और भी कई जरूरी चीजों का ध्यान गेस्ट के लिए रखी गई है। विलेज में प्लेयर्स एक साथ मस्ती करते और बात करते भी आसानी से दिख जाते हैं .... कई ऐसे खेल भी है जिनके कॉम्पिटिशन ओपनिंग सेरेमनी के बाद होंगे ऐसे प्लेयर्स बाद में गेम्स विलेज में आ सकते हैं ..... गेम्स वेन्यू के पास सिक्युरिटी का भी काफी ध्यान रखा गया है। अच्छी सुरक्षा दिख रही है..दिल्ली में ब्लू लाइन बस बंद होने से ट्राफिक तो स्मूथ चल रहा है, इतना जाम नहीं लग रहा है जितना पहले लगा करता था...और सड़कों पर डिसिप्लिन भी देखने को मिल रहा है.....

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...