मंगलवार, 22 मार्च 2011

मेरी खरीदारी भैंस की .....!




मंगलवार का दिन, सोचा पुराने दोस्तों से मिलूँगा और थोड़ी गप-शप होगी...लेकिन उससे पहले ही एक स्कूल के समय दोस्त ने घंटी मारी मेरे मोबाइल पर ...और बोला में घर आ रहा हूँ,...मैंने सोचा क्या हुआ कहा आजा...एक घंटे के अन्दर आ गया.....गेट के बाहर गाडी रुकी तो टाटा शियारा...मैंने पुछा इस हाथी को लेकर कहा जा रहा है...? जवाब मिला कही ना ...यार बाबू ने अज तडके तडके लठ मार दिए मेरे.....मैंने पूछा क्योँ ? बताया कि कई दिन हो गए हैं घर में भेंस नहीं हैं...प्लाट खाली पड़ा है....और दूध नहीं मिल रहा है ....मज़ा नहीं आ रहा है और भेंस के खोज में निकल आया हूँ...भाई अगर ना मिली तो बाबू मेरे घर में घुशना दूभर कर देगा.....मैंने कहा फिर...?फिर क्या चल मेरे साथ....मैंने कहा भैया मैंने भेंस देखी है, जानता भी हूँ, दूध भी पिया है लेकिन ये भेंस खरीदने में कभी जिंदगी में नहीं गया, और ना मुझे इसकी जानकारी है...क्यूंकि सुना है आजकल अच्छी भेंस काफी महँगी आती है.....और क्या देखना है भेंस में हम कैसे जानेंगे ....किसी ने बेवकूफ बना दिया तो...और कैश भी साथ लेना रिस्की है...कहाँ- कहाँ घूमेगा॥?बोला तू बैठ...एसी चला दूंगा गाड्डी में......टीवी है, लप टॉप है गाने हैं...दारू भी है....जो कहेगा सब मिलेगा मगर चल पड़ ॥टंकी फुल कर दी गुस्से में मैंने..आज..मैंने पूछा पैसे कितने लाया है ...? उसने बताया उसकी चिंता मत कर....घणे हैं [मतलब काफी हैं ] ...ओके , चल दिए भैंस खरीदने......

चल पड़े बाहिरी दिल्ली के नांगलोई के पास एक गाँव था....जो हरयाणा सीमा के पास पड़ता है....गाँव के बहार जोहड़ था...बड़ा सा तालाब जिसमे भेंस और इंसान दोनू नहाते हैं और खुश रहते हैं...उसने राम राम करी ...फिर बताया कि गंजे का घर कौन सा है....मैंने पूछा ये गंजा कौन है..उसने कहा कि मेरा जानकार है दोस्त है....अच्छा ...मैंने कहा यार ऐसे क्योँ बोल रहा है कोई नाराज होगा तो...बोला यार जाट ऐसे ही बोलते हैं...आराम से बोलेगा तो पिट जायेगा .. या फिर गाँव वाले के समझ नहीं आएगी ....मैं चौका....एक ब्यक्ति ने बताया कि चोपाड़ के पास घर है उसका घर ...गोबू दादा का नाम पूछ लिओ....! मैंने कहा भाई ये हाथी तू ले आया और गाँव के अन्दर जा भी पायेगी..कहीं फस गई तो? बोला ना ना , ना फसेगी.....मैंने कहा यहीं खड़े कर देते हैं....नहीं माना...! चले गए तो मिला गंजा....मगर शुक्र है उसके सर में बाल थे... ! घर में बुलाया उसने...हाथ भी मिलाया....थोड़ी देर में २ गिलास दूध स्टील के भर के आये...मैंने भी जैसे तैसे पी लिया ...मेरे दोस्त ने भी पिया..फिर उसने अपने फ़ोन से फोन किया...और पूछा घर पर है के? वहां से जवाब आया हाँ आया जा....चल दिए पैदल...उसके घर पर जिसके घर पर भैंस थी...राम राम हुई.फिर देखि भैंस....भैंस काली थी..........!मेरे दोस्त ने पूछा कितना दूध है...मतलब कितनी दूध देती है....अधेड़ उम्र का आदमी जिसके पैर गोबर में सने हुए थे....और कुरता पहना हुआ था लेकिन पैजामा नहीं ............सिर्फ कच्छा ! शकल से पढ़ा लिखा नहीं लग रहा था...लेकिन भैंस कि बात बताने में डिग्री होल्डर लग रहा था...उसने बताया १५ किलो देती है....लात भी नहीं मारती....पूछ भी नहीं मारती....और सींग भी ....हाथ मरना पड़ता है बस....चुन्घाना भी नहीं पड़ता, मतलब उसके बच्चे को थोड़ा दूध पिलाना पड़ता है दूध निकालने से पहले...वो भी नहीं करना पड़ता है...मैंने सोचा बेचारा बच्चा ...फिर उनकी बात हुई मेरे दोस्त ने पूछा कितनी बार बच्चे दिए हैं इसने..? उसने बताया कि यह दूसरी बार है....पहली बार वाला बच्चा बड़ा होकर कहीं बेच दिया ...कहीं और बाप बन गया होगा या फिर किसी के पेट में चला गया होगा...अगर कसाई के घर गया होगा तो...मैंने तो बेच दिया था...५००० में..! दोस्त ने पूछा ये बताओ क्या खिलाना पड़ता है ...उसने बताया खड, बिन्दोले, हरी घाष, और तुडा....अच्छा मारती भी है क्या? उसने कहा नहीं .....पैर भी मारती है क्या उसने कहा नहीं, इधर उधर करती है कभी कभी .........मतलब लात मारती है क्या...हे भगवान् ! कैसे कैसे टेक्नीकल शब्द हैं........चल पड़े भैंस खरीदने...!

उसने बोला कीमत ? ५०,००० रुपये...! दोस्त ने कहा नहीं थोडा ठीक लगा लो.....और दोस्त ने शिकायत भी कि इसके सींग दिखने में सुन्दर नहीं हैं.....सीधे- टेढ़े हैं...मैंने चौंका..ऐसा भी होता क्या..सींग भी दूध देते हैं क्या ..........ख्याल आया ..वो नहीं माना बोला एक पैसे कम नहीं ...कती नहीं ..२ महीने हुए हैं ब्याई हुए...अगर लेना है तो लो..नहीं तो छोड़ दो....अच्छा ! मेरे दोस्त अच्छी नहीं लगी.....निकल पड़े वहां से.....उसको भी साथ ले लिए...दुसरे के पास गए उसी गाँव में..नहीं मिली ना बात बनी वहां ........साथ वाले गाँव में घुसपैठ की ...देखि भैंस... वही इंटरबू वहां भी हुआ.....भैंस का....अब भैंस तो बोल नहीं सकती इसलिए भैंस के मालकिन से हुआ...वहां महिला थी.....उसने बताया कि पति देव कार्यालय गए हैं...ड्राइवर हैं डीटीसी में, और कीमत है ४०००० रुपये....दूध १३+ किलो..!बोली बाकी मेरे हजबैंड से बात कर लो...मगर एक बड़ा अजीब प्रश्न पूछा मेरे दोस्त के दोस्त ने....कि गोबर कितना करती है.........उफ्फ्फ्फफ्फ़ मैं बोला भाई तुम लोग भैंस खरीदने आये हो या गोबर ? तुम्हे भैंस और उसके दूध से मतलब है न ? बाकी क्या लेना....बोले भाई यो बात ना होती..गोबर तै भी रेट लगे हैं भैंस के ..मेरा तो दिमाग काम करना बंद कर गया यह सब सुन देख कर...दिमाग के अन्दर हाई स्पीड तरंग दौड़नी लग गई...अब समझा आया अँगरेज़ क्योँ नहीं पालते भैंस... मैंने कहा जो करते हो करो.....मैं भी कह दिया अच्छी हैं भैंस..ले लो....महिला बोली हजबैंड आवेगा तो दूंगी ऐसे नहीं..उसको फ़ोन मिलाया वो कहीं जाम में बस ले कर फस था...जोर से चिल्लाया उतर ले ने....सवारी उतर रही होगी मगर फोन इधर से गया था...इसलिए स्पेअकर में सुनाई दे रहा था....बोल्या के हुआ..? वो बोली ४० देवे सें ये....वो बोल्या दे दे.....पैसे गिन लिओ....बाबु को बुला लिओ....बोली ओके....मतलब ससुर को....ससुर जी आये...लठ के सहारे...राम राम श्याम हुई...महिला ने मुह छुपा लिया....रेस्पेक्ट में....ससुर के लिए...पैसे निकाले बुजुर्ग के हाथ में रख दिए...उसने गिने और अपने चादर में ले लपेट कर ले गया अन्दर ....बोल्या ले जाओ..और इसके साथ फ्री है यो कटड़ा ..भैंस का लड़का..दोस्त ने कहा ठीक से ताऊ ! दोस्त ने भैंस के पीठ में हाथ मारा ...और अपने दोस्त को कहा कि टेम्पो करवा...जिसमे ले जाया सके भैंस को ....बस आ गए वहां से...मैंने कहा भाई भैंस करीद ली तुने ..अब पार्टी ? बोल्या डबल दूंगा भाई....मगर भैंस खरीदने जाना गजब का अनुभव रहा...! मुझे वोर्क्शोप में जाना था..मैंने कहा, भाई मुझे मेट्रो के नजदीक छोड़ दो..तुम निकलो....मेरा दोस्त इतना खुस हुआ मैंने कभी नहीं दिखा उसे पहले ....पिता जी के लठ से बच गया....और मालिक १० करोड़ का .........साड़ी ज़मीन बेच खाई उसने और उसके बाप ने दिल्ली में अपने गाँव में ....! में रास्ते में सोचता रहा भगवान् ने कैसे लोग बनाए हैं और कहा कहाँ क्या कर देता है......तब सोचा क्योँ स्कूल में प्रस्ताव भैंस का जब लिखते थे तब गाय हमारी माता है लेकिन भैंस नहीं है लिखते थे...अब समझ आया....कुल मिला कर ,मेरा भारत महान !

रविवार, 20 मार्च 2011

होली आयी रे.....

होली आई और चली भी गई.....रंग साथ लाई ...रंगीली होकर कर आयी ...और अलग-अलग रंग विखेर कर चली गई.....यही होली की खासियत है...कहते हैं रंग उसको ही लगता है जो खुशनसीब होता है.....देश विदेश से रंग लगवाने के खातिर लोग आते हैं...और हमारे अपने लोग हैं जो रंग से दूर भागते हैं....होली के पहले दिन ऑफिस से निकलते समय साथियौं ने खूब रंग- गुलाब- अबीर से पोत दिया....रास्ते में पहचान भी नहीं पाए हमारे साथी....लेकिन लगा की वाजिब बात है जो अँगरेज़ मजाक में कहते हैं...वह यह की साल में एक बार पागल होते हैं हिंदुस्तान वाले और वह है होली वाला दिन...सुबह उठा तो ख्याल आया अरे आज तो होली है...रंग का दिन....ख़ुशी का दिन....मम्मी ने खाना बना रखा था...पकवान भी थे...फिर दिन में १२ बजे से ड्यूटी थी...उससे पहले आस पड़ोस के साथी लोग आये और नहा कर ऑफिस जाने की तैयारी में था की फिर से एक दल और आया घर पर..और फिर से वही रंग गुलान अबीर.....फिर से रंगीला हो गया....इसी को कहते हैं होली ....फिर ऑफिस चल दिया ...रास्ते में देखा तो कोई नसे में झूम रहा था..कोई मोटर साइकल में बैठ कर हवा में फूक मरने में लगा हुआ था ....सायद वो सोच रहा था की नशा कम हो जायेगा....और वह भी मुंह काला करवा कर ......दूसरी तरफ फ़्रांस ने हमला कर दिया था लीबिया पर...वहीं देश के दक्षिण भारत राजनीतिक रणनीतिया तय हो रही थी....और खेल के मैदान में भारत और वेस्टनडीज़ का विश्व कप का मैच भी था......कयास लगा रहे थे की सचिन १०० सैकड़ा पूरा करेगा शतकों का..लेकिन जल्दी आउट हो गए.......विदेशी भी होली मन रहे थे.नाच रहे थे....रंग में डूबे हुए थे........रास्ते में पुलिस वाले खाकी में हनुमान बने हुए थे...हुडदंग करने वालों की खैर मना रहे थे.....और अपनी सरकार की जेब दोनू भरने में लगे हुए थे....राजधानी की सड़कें काफी साफ़ और शांत लग रही थी....लग रहा था राजधानी जैसे दुबारा रहने लायक अपने आप को पेश कर रही हो....उसके बाद ख़बरों से हट कर ऑफिस में फोटो शूट भी शुरू हुआ.....जो की होली का सबसे याद गार पल था.....वो भी अलग अलग अंदाज में...कोई दुधिया लग रहा था..कोई गुज्जर जैसा..कोई कुछ और..कुछ दोस्तों,रिश्तेदारों के फोन आये तो कुछ दूर होने के कारण शिकायत भी कर रहे थे.....खैर कुल मिलाकर होली का दिन मिश्रित रहा और एक अच्छा दिन.....एक बार से फिर से होली आई चली गई ढेर सारी खुशियौं को देकर ...!

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

विश्व युद्ध क्रिकेट का......!

धो-डालो...रौंद डालो..... सफाया कर डालो......किल कर दो.......आउट कर दो......हिट करो.....पेल डालो....हालत पतली कर दो....दे दनादन ....ये शब्द कोई मुंबई या फिर अन्दर वर्ल्ड डोन के नहीं या भाई के नहीं बल्कि जेंटलमैन का खेल कहे जाने वाले खेल क्रिकेट के हैं...जो क्रिकेट का तथाकथित विश्व युद्ध चल रहा है, उसी में रोज यह सुनाई दे रहे हैं या देंगे......इस युद्ध के लिए ज़मीन दी शेरों के देश भारत, रिक्शे का देश बंगलादेश और रावण के देश श्रीलंका ने ...और लड़-कट-मरेंगे गोरे, काले-एसियन सब....! और जैसे-जैसे इस युद्ध का आगाज तेज़ी से होगा ये शब्द और ज्यादा तीखे होंगे...कुल मिलकर १४ देश अपने-अपने लंगोट कश कर क्रिकेट के सुनहरे रंग के वर्ल्ड कप को छीनने में लगे हुए हैं...इसी युद्ध में पहला युद्ध भारत और बंगलादेश के बीच हुआ...इस वर्ल्ड कप के पहले ही युद्ध में भारत ने बांग्लादेश को ठीक-ठाक तरीके से हराया....ठीक इसलिए क्यूंकि बंगलादेश भारत जैसी टीम नहीं थी....मतलब हमारे देश के लोग टक्कर की टीम नहीं मानते हैं....बंगलादेश के लोग और सट्टेबाजों को छोड़कर ! मगर सट्टा भयानक .....! मीडिया में खबरों के अनुसार हमारे रक्षा बजट से छह गुना ज्यादा लगा...तकरीबन छह सौ करोड़ रुपये..!

भारत ने पहले बैटिंग करके 370 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में बांग्लादेश 283 रन ही बना सका। यह पहला मैच भी था क्रिकेट के विश्व कप का !सचिन तेंदुलकर भागते भागते बहार हो गए बैटिंग से.....बचे नजफगढ़ के नवाब साहब...गुस्से में रहते हैं हमेशा..गेंद और गेंदबाज़ दोनू के खिलाफ....बंगलादेश को खूब नचाया.....छक्का, चौका..एक दो तीन सारे तरीके के रन बनाये....१७५ रन पर वो भी बोल्ड हो गए....क्रैम्प होने के बाद...इंडिया और पाकिस्तान के देशों के साथ यह बहुत बड़ी समस्या है....साथ में थे गंभीर. जो हमेशा गेंद के खिलाफ इतने गंभीर हो जाते हैं की आउट हो जाते हैं.......उलटे -सीधे शॉट मारने से अच्छा है आउट हो जाऊं....मगर नवाब साहब का जवाब नहीं है......फिर आये विराट आगे की विरासत संभालने....सहवाग के साथ ....दोनूं एक ही स्कूल में प्रक्टिस करने वाले एक इलाके के रहने वाले.....जिसे विकास पूरी कहते हैं...सहवाग भी वही प्रक्टिस करने आते थे...और नजफगढ़ ज्यादा दूर भी नहीं विकास पुरी से....बस फिर क्या विराट की विरासत ने कमाल कर दिखाया....सैकड़ा ठोक डाला...बंगलादेश बगलें झाकने लगा....ऐसा लगा जैसे स्कूल की टीम के साथ इंडिया की टीम शरारत कर रही है...

कुल मिलाकर पहला युद्ध जीत लिया गया....धौनी और कंपनी ने अच्छा खेल खेला...बधाई, और आगे के लिए शुभकामना भी !

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

चेरी का बगीचा.....



अवकास होने के कारण आज ' चेरी का बगीचा ' अन्टानी चेकोव का लिखा हुआ नाटक देखने जा रहा हूँ.....एन एस डी ,मंडी हाउस, देखते हैं कैसी प्रस्तुतीकरण होती है.......

कुल मिला कर गया....और जो प्रस्तुती थी , शब्दों में बयां नहीं कर सकता..सुन्दर जैसे रूस का एक परिवार और वहां की झलक पुरी तरह देखने को मिल रही थी....वाद संवाद सुन्दर थे...स्पष्ट थे.....अभिनय की दृष्टि से देखा जाये तो उत्तम कहूँगा...और काफी समय बाद उस प्रागण में जाना अपना जैसा लगा......अकेले था इसलिए और भी अच्छा लगा समझने में और देखने में.....!

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

दिल्ली की ब्लू लाइन......बाई बाई ....!


दिल्ली बस अड्डा..बस अड्डा बस अड्डा....रेलवे स्टेशन..कनाट प्लेस..., धुला कुवां, आनंद विहार.....आ जाओ आ जाओ... बस अड्डा....जाएगी...ये जाएगी....ये आवाज उस ब्यक्ति की है जो बस के कोने को पीट पीट कर चिल्ला चिल्ला कर अपनी सवारी बैठाता है ....शायद वह आवाज और दरवाजे के कोने को पीटना अब जल्द ही बंद हो जायेगा...दिल्ली की सड़कों से..31जनवरी को कोर्ट ने कुछ राहत तो दी है लेकिन सरकार की मंशा है इनको पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाये...और सायद कुछ दिनों में सारी बसें जो दिल्ली में लाखों लोगों को ढोती थी..वो एक इतिहास बन चुकी होंगी... .जो हज़ारों परिवार इनके सहारे अपना पेट पाल रहे थे...जिसका कमाई का जरिया था वो अब बंद हो चुका है.....वे जहन्नुम में जाएँ....सरकार को इसकी परवाह नहीं है....कौन पूछे सरकार से की ये चलाई क्योँ थी...पहले ये अच्छी लग रही थी सरकार को ....अब बुरी क्योँ हो गई...बजाये सुधार लाने के एक दम हटा दी गई...क्यूंकि जिन नेता, अधिकारी ने अपनी तिजोरी भरनी थी वो भर डाली..अब कोई दूसरी रंग की बस लाइन लायी जाएगी..... लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बस का रंग बदल डाला लेकिन रूप-स्वरुप नहीं !
एक नजर अगर डालें तो दिल्ली में निजी बस सेवा के बारे में तो..यही कहना उचित होगा...जैसे दिल्ली उजड़ी...वैसे-वैसे निजी बस सेवा भी उजडती चली गई....जब में दिल्ली में आया उस समय डीटीसी की बसें चला करती थी...कुछ जगह पर डबल डेकर भी थी...जैसे करोल बाग़..शादी पुर डिप्पो इत्यादि...उसके बाद ..लाल लाइन आई जिसे रेड लाइन का नाम दिया गया...फिर सफ़ेद लाइन..जिसे व्हाईट लाइन कहा गया...फिर येल्लो लाइन...फिर अंडर डीटीसी जिसमे कंडक्टर सरकारी और ड्राइवर निजी हुआ करता था....और अब नीली लाइन जिसे ब्लू लाइन का नाम दिया गया....इनके रंग बदले लेकिन मिजाज नहीं ..फिर चाहे वो सरकार का हो या फिर निजी बस वालों का.....अंत में लो फ्लोर क्या आई की सरकार को इन बसों से रुसवाई हो गई...और बिना सोचे समझे इनको नमस्ते बोल दिया गया.....इनके मालिक चिल्लाते रहे कोर्ट भी गए लेकिन कुछ नहीं हुआ..और ना होने वाला....{लगता ऐसा ही है} जो कंडक्टर चिल्ला-चिल्ला बुलाता था वो आज घर के चार दीवारी में चुप बैठा है सर पकड़ कर....जो ड्राइवर दिल्ली की सड़कों पर अपने आप को राजा समझता था वो आज अपने परिवार की रोजी रोटी की जुगत में रात दिन फिर रहा है.....जो हेल्पर टांका मार कर गुजारा करता था वो आज अपनी हेल्प नहीं कर पा रहा है....ऐसी सरकार किस काम की ? जो लोगों के पेट पर लात मारती हो .....लोगों की रोजी रोटी छीन ली जिसने ? खूब ड्राइवर बने खूब कंडक्टर बने.....मगर एक अच्छी बस नहीं बना पाए जो दिल्ली को पसंद आ सके..कई लोगों ने अपने खोये इसी बस के नीचे...आंखिर में नाम ब्लू लाइन से किलर लाइन रख डाला...इसमें कंडक्टर- ड्राइवर-हेल्पर लोगों को खुले आम गाली गिफ्ट में देते थे लेकिन फिर भी लोग उसी में बैठते थे....कोलेज वाले भिड़ते थे स्टाफ है.....पुलिस वाले रोब जमाते थे स्टाफ है...डीटीसी वालों की तो यह नाजायज औलाद की तरह थे....फिर भी ये डीटीसी वालों की पिटाई कर देते थे...सवारी लेने के चक्कर में...!

लो फ्लोर बस महँगी बस है.....दिखती भी सुन्दर है...कुर्सियां भी गजब है..अपने आप दरवाजे भी खुलते हैं...ड्राइवर को भी आराम मिल गया है...जनता के लिए भी आराम दायक है...सकूं मिलता है बैठने में....फिर चाहे वातानुकूलित हो या फिर पर्दूषित......लो फ्लोर तो है....न? इसके एक दरवाजे में लिखा होता है आपकी अपनी बस है इसे साफ़ और स्वच्छ रखिये....लेकिन सबसे ज्यादा गंद तो बस का कंडक्टर ही फैलाता है, टिकेट पंच कर कर वो जितना गंद फैलाता है पूरी बस में उतना कोई एक किलो मुन्ग्फुली खा के भी नहीं करता....सरकार को इस पर ध्यान नहीं जाता है.....क्योँ न वो हरयाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज की तरह पिन पंच करता है....? कौन समझाए अच्छे काम के लिए सरकार सरक-सरक कर काम करती है.....अब तो बटन से काम होता है.....रुक जाओ थोड़े दिन कंडक्टर की नौकरी भी खायेंगे ये...टोकन सिस्टम जल लागू होने वाला है.....फिर क्या करेंगे?

कुल मिलाकर जनता के लिए अच्छी बात है सुबिधा बड़ी है लेकिन अच्छी तरह से प्रबंध का ना हो पाना राजधानी के लिए अभिशाप बन बैठा है. ..और उसका खामयाजा जनता को भुगतना पड़ता है.....लोग एडजस्ट करने में ही लगे रहते हैं...जो दिल्ली की जनता का तकिया कलाम है अगर वह सीट में बैठ जाता है तो....उसे दुसरे को एडजस्ट ही करना पड़ता है...फिर चाहे वो महिला वाली चार सीट्स हो या फिर बिक्लांग वाली इकलौती कुर्सी.....फिर चाहे वो बोनट हो या फिर ड्राइवर के पीछे वाली सीट..या फिर लडकी/महिला को बैठाने में आगे रहने वाली कंडक्टर सीट......गौर करने वाली एक बात और है...अगर महिला कंडक्टर की दोस्त है तो वह अपनी सीट दे देगा और ड्रावर की है तो बोनट में बैठायेगा..फिर उसके लिए वो चालन क्योँ न दे बैठे...? चलेगा...! एडजस्ट करते करते करते लो फ़लूर तक आ पहुचे हैं....देखते हैं इसका रूप और रंग कब बदलता है और गौर करने वाली बात खासकर यह होगी राजधानी दिल्ली के लोग कब तक पसंद करते हैं.....और वह ढोल की तरह बस को पीट पीट कर लोगों को बुलाना सायद अब इतिहास बन जाए......!

[कोशिश करूँगा निजी बस सेवा पर कुछ सिरीज़ लिखने की और आप के साथ शेयर करूँ ...]

शुक्रवार, 21 जनवरी 2011

धोभी घाट का सच....!

लम्बे समय के बाद शुक्रवार को समय मिला, ऑफिस के ख़बरों से दूर.... आज़ाद पंछी की तरह शहर के आबो-हवा में दिन भर चहल कदमी करते हुए आधुनिक सीपी पहुंचा जिसे पुराना नाम कनाट प्लेस से भी जाना जाता है...योजना थी धूप भी शेकी जाए और कॉफ़ी भी पी ली जाए...साथ मिला मेरी प्यारी मित्र का...जो शहर के दूसरे छोर पर रहती थी...सोचा कि शुक्रवार है तो क्योँ न कोई अच्छी सी फिल्म देख ली जाए...सो आमिर खान की फिल्म धोबी घाट देखने पहुँच गए....मशहूर हाल रिवोली के खिड़की पर पहुचे, और दो टिकेट ले ली....वहां खडी मोहतरमा को पूछा मूवी कैसी है ...जवाब आया ठीक सर !

मैंने भी सोचा आमिर खान की फिल्म है, कोई बुराई नहीं है देखने में, कुछ न कुछ मेसेज तो होता ही है, और लीक से हटकर बनाने कि उनकी फितरत भी है....खैर, अन्दर घुसे ... सीट में बैठे तो पता चला कि यह नॉन स्टॉप फिल्म है, कोई इंटरवल नहीं है.....चलो ये भी सही..नया अनुभव ! फिल्म शुरू हुई....हिंदी -अंग्रेजी मिक्स बोलते हुए एक विदेश से आयी हिन्दुस्तानी युवती....और आमिर खान का साथ.....ऊपर से बिहार के धरबंगा से मुंबई गए एक धोबी युवक के बीच पूरी फिल्म धुलती रहती है...जब शुरू हुई फिल्म तो पता चला कि निर्देशन उनकी नयी पत्नी किरण राव ने किया है...जो पहले सहायक निर्देशक भी रह चुकी थी फिल्म लगान में....और आमिर को नचाया भी था...उनके दिल में आमिर के साथ प्यार का अंकुर वही से फूटा, जो बाद में फूल बनकर आमिर खान की जिन्दगी में विराजमान है ...खैर...फिल्म आगे चलने लगी तो पता चला आमिर पेंटर बाबू बने हैं...जिनके सम्बन्ध उस युवती से बन जाते हैं जो इंडिया आई है और फोटोग्राफी कर रही है..आमिर शर्मिंदा होते हैं युवती मस्त ! बिहार से गया धोबी की मुंबई की गलियौं में चप्पलें घिसते घिसते शाम हो जाती है...लोगों के घर पर कपडे पहुचाता है और लाता है धोने के लिए...मगर उसकी अपनी मजबूरी है...पूरी फिल्म में भागता ही रहता है....मुंबई शहर के विसुअल्स अच्छे हैं, कलात्मक दृष्टि से देखा जाये तो फिल्म उस कैटेगरी में आती है....लेकिन अंत में एक मेसेज देने के मामले में निर्देशक भटक जाता है....जैसे पुरानी टेप बीच में चलनी बंद हो जाती है और फिर दिल में ख्याल आता है पता नहीं बीच में अंत में क्या हुआ होगा....आमिर मझे हुए कलाकार हैं, धोभी वाले लड़के को और मेहनत करने की जरुरत है.....विदेशी युवती ने अच्छा अभिनय किया है, कैमरा बीच बीच में शेक करता है मगर चल पड़ा है क्यूंकि बेस ठीक था...लेकिन कहानी लिखने वाला और निर्देशक दोनू की बीच लगता है कुछ न कुछ मन मुटाव था....तीन घंटे की शायद होती तो फिल्म अच्छी बन पड़ती...लेकिन डेढ़ घंटे में फिल्म बिना ब्रेक के निपटा दी गई ....सायद लोग पचा नहीं पायेंगे ...मॉस के लिए नहीं है फिल्म लेकिन स्पेसल क्लास भी कहना उचित नहीं होगा....गाल भर हाथ रख कर में भी सोचता रहा कि कहानी समझ में आ जाए...लेकिन बीच बीच में दिमाग मुझ सी ही पूछ बैठता ऐसा कैसे हुआ ?क्या यही आमिर इफेक्ट है? किरण राव तो में सलाह दूंगा थोड़े दिन फिल्म छोड़ कर घर ग्रहस्ती संभाल ले....वरना आमिर के लिए खतरा हो सकती है.....फिल्म संसार सफलता मांगता है न कि असफलता....बाकी मेरी मित्र मेरे साथ बैठी थी...वो मुझे पूछ रही थी धोबी ने बिल्ली/चूहे को क्योँ मारा? अब वो बिल्ली थी या चूहा और फिर उसका मरना का लोजिक कौन उसे समझाए....उसका भी पूछना जायज था....कुल मिलाकर एक शोट पसंद आया..आमिर के .हाथ में जाम और बाहर बारिस और जाम /मदिरा में बारिस का गिरते हुए पानी का मिलाना......नेचुरल नशा ! मुंबई शहर के मद मस्त अंदाज को दर्शाता है..... रचनात्मकता और कलात्मकता के भंवर में फिल्म धोबी घाट पहुँच गई है।
अंत में मुझे खुशी इस बात की है मैंने फिल्म देखी.....वो भी... शुक्रवार को ! कैसे थी और क्या थी भूल जाना बेहतर है ...अपनी मित्र के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योँ की हर किसी का अपना सोचना है......वो जितनी भोली और रियल है फिल्म उसके लिए उतनी अधिक जटिल थी....लेकिन वो भी खुश थी क्यूंकि उसने मेरे साथ फिल्म देखी....बाहर निकले तो कॉफ़ी ली....बिरयानी खायी और घर आ गए....मगर धोभी घाट मत जाना !

सोमवार, 10 जनवरी 2011

पंडित जी के आंसू और कटरीना कैफ



सुबह में ऑफिस के लिए निकला तो मेट्रो ट्रेन में बैठा....सीट काफी लम्बीथी..तकरीबन पांच या सात लोगबैठने की...मेरे बगल में एक पंडितजी बैठे हुए थे, उनको देख कर लगाकहीं या तो जजमान के यहाँ जा रहेहैं या फिर किसी कर्म काण्ड केचक्कर में कहीं लेने देने का हिसाबकरने जा रहे हैं....लंबा लाल टीकामाथे पर सब कुछ बयान कर रहा था, कंधे में अंगोछा गेरुवे रंग का, औरकुर्ता पैजामा पहने हुए...कंधे में एकगाँधी छाप झोला जिसमे सायदउनकी धोती और अन्य कर्म-काण्डका सामान होगा.....खैर मेट्रो लगभगखली थी इसलिए हमें सीट भीखुशनसीबी से मिल गई...मेरेऑफिस की लम्बाई दूर होने केकारण में अपने साथ दिन काअखबार ले जाता हूँ, खबर भी अपडेट भी कर लिया और समय भीनिकल जाता है....क्यूंकि मेट्रो मेंअगर आप अकेले हैं तो लोग अपनेकानों में मोबाइल फोन का ढूठी दाललेते सुबह में ऑफिस के लिए निकला तो मेट्रो ट्रेन में बैठा....सीट काफी लम्बी थी..तकरीबन पांच या सात लोग बैठने की...मेरे बगल में एक पंडित जी बैठे हुए थे, उनको देख कर लगा कहीं या तो जजमान के यहाँ जा रहे हैं या फिर किसी कर्म काण्ड के चक्कर में कहीं लेने देने का हिसाब करने जा रहे हैं....लंबा लाल टीका माथे पर सब कुछ बयान कर रहा था, कंधे में अंगोछा गेरुवे रंग का, और कुर्ता पैजामा पहने हुए...कंधे में एक गाँधी छाप झोला जिसमे सायद उनकी धोती और अन्य कर्म-काण्ड का सामान होगा.....खैर मेट्रो लगभग खली थी इसलिए हमें सीट भी खुशनसीबी से मिल गई...मेरे ऑफिस की लम्बाई दूर होने के कारण में अपने साथ दिन का अखबार ले जाता हूँ, खबर भी अप डेट भी कर लिया और समय भी निकल जाता है....क्यूंकि मेट्रो में अगर आप अकेले हैं तो लोग अपने कानों में मोबाइल फोन का ढूठी दाल लेते हैं दोनू कानों में...और अपने में मस्त रहते हैं या फिर एक दूसरे को निहारते , घूरते रहते हैं...और अगर साथ कोई है तो बोल- बतला के समय निकल जाता है...लेकिन पहले दोनू ही हालतों पर मुझे थोडा असहज महसूस होता है इसलिए पत्रकार होने के नाते अपना अखबार को ही हमराह बना लिया मैंने...किसी को घूरना, ताड़ना भी न पड़े और अपना ख़बरों में भी ब्यस्त रहे...

मेट्रोरेल चल पडी....अगला स्टेशन आने से पहले पहले से क़ैद करी हुई महिला और पुरुष की आवाज आई....अगला स्टेशन फलाना है और दरवाजे से दूर रहें....मैंने भी अखबार धीरे से अपने जैकेट से निकला और पढने लग गया....हेड लाइंस...! पंडित जी ने भी निगाह फिराई मेरी तरफ....और फिर अखबार की तरफ.....अब पहले पेज के ऊपर कोने पर कैटरीना कैफ की फोटो छपी थी...मैंने उतना गौर नहीं किया..क्यूंकि ध्यान खबर में था..वो भी हेड लाइंस में...नीचे एक बड़ी सी फोटो खूब सारे प्याज के छपी हुई थी...पंडित जी को पूरे पेज में सिर्फ कैटरीना कैफ और प्याज की फोटो दिखी ....बाकी कुछ नहीं....! पंडित जी के मुह से तपाक से निकल पडा....इस देश का कुछ नहीं हो सकता ...हरी ॐ .........!

मैंने गर्दन थोड़ी मोदी और पंडित जी की तरफ प्रश्नों के बण्डल की भावनावों के साथ देखा....और मेरे मुह से निकला....जी? उनकी बात करने के लहजे से और पहनावे से लगा की वो भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भाग के वासिंदे रहे हैं...मुझसे भी रहा नहीं गया ..और पूछ बैठा ? पंडित जी आपको ऐसा क्योँ लगता है की देश का कुछ हो सकता.....क्या कमी लगती है आपको इस देश में ? सब कुछ तो मिल रहा है....पंडित जी बोले ये देखो प्याज कितना महंगा कर दिया...कहाँ से खायेगा आम आदमी...दिमाग की घंटी बजी.....पंडित और प्याज का मेल ...पंडित जी तो प्याज खाते ही नहीं ..फिर सोचा आजकल आधुनिक पंडित हैं... हो सकता है खाते भी हों.....मैंने पूछा क्या हुआ...?पंडित जी ने कहा एक बार प्याज ने भाजपा की सरकार को नहीं आने दिया...और अब लगता है कांग्रेस की बारी है....अरे ये तो राजनीती की बात करने लग गए....मैंने पूछा आपने प्याज खरीदा..बोले खरीदा था....अब छोड़ दिया कुछ दिन के लिए.....महंगा है इसलिए...और धीरे से बोले जजमान से मांग भी नहीं सकता की प्याज दे दो...एक तो पंडित जी हुए हम ...पेट पर लात मर जायेगी..कोई बुलाएगा भी नहीं...कुल मिलाकर पंडित जी प्याज खाते थे लेकिन महंगा हो गया तो असली वाले पंडित जी बन बैठे..और पंदितायन को बोल बैठे नहीं खायेंगे.....हमारे पुर्बजों ने कभी नहीं खाया हम कुछ दिन नहीं खायेंगे तो क्या हो जायेगा.....ओह्ह्ह अब समाज आयी साड़ी राम कहानी....मगर ऐसा विकल्प भी इस भारत वर्ष में मिल सकता है....फिर मैंने पूछा...और क्या कमी है देश में....बोले बहुत कमी हैं....अब मुझे ये नहीं पता था की पंडित जी और किसी बात से उक्चाये बैठे हैं....दरसल हमारे सामने वाले दरवाजे पर एक लडकी स्कर्ट और लम्बी हील वाले जूते और लाल पीले लिपस्टिक पोते खडी थी ...सायद किसी पार्टी में जाना था उसे...पंडित जी की नज़र उस पर थी या फिर उसकी नज़र पंडित जी पर....मगर पंडित जी भी आइस पैस खेल रहे थे सायद...और खफा लगे सब्दों के अनुसार ....दिल का हाल तो ऊपर वाला जाने....मेरी नज़र गई तो मन ही मन मुश्कुराया में .... और सारी बात समझ आ गई...पंडित जी को बात पलटते हुए कहा पंडित जी अब देश पहले जैसा नहीं रहा...बदल गया है...अब किसी को रोक थोड़ी न सकते हैं हम....फिरे बोले ये देखो ऊपर क्या छपा है....मैंने पूछा क्या ? उन्हूने अंगुली करते हुए कहा ये..? कटरीना की फोटो थी वहां पर ....अब उसके हाल चाल क्या बताऊँ में...वो तो हेरोइन है......कुछ भी और कहीं भी माहौल बदल सकती है....

मैंने कहा बेटा तू ही अच्छा है जो सीधे खबर में ब्यस्त है....वरना पंडित जी की तरह धरम संकट में फसा रहता....पंडित जी तो जीती जागती कन्या जो सामने दरवाजे के साथ लटकी खडी थी और दूसरी अखबार में छापी कन्या के कारण घोर संकट में थे.....बाकी प्याज ने उनके आंसों बहार निकाल दिए थे.......मन ही मन सोचा गलती नासिक मंडी की नहीं जहाँ से प्याज आता है बल्कि गलती 'समय' की है ...इसलिए कहते हैं समय बलवान होता है....तब तक मेरा भी स्टॉप भी आ चूका था...ब्राह्मण देवता को प्रणाम कहा और खिशक लिया चुप चाप मेट्रो रेल से बाहर....हरी ॐ ...!....

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...