शनिवार, 7 मार्च 2020

ये कैसा गुलाल !

होली के त्यौहार का ऐसे न फायदा उठाइये---इनसे रहिये सावधान !!
ये कैसा गुलाल ???????? 

ये देख रहे हैं न आप...यह पैकेट अबीर का है...होली के मौके पर लोग मुंह सर, शरीर पर चुपड़ते हैं... होली के मौके पर बाजार में पेश किया गया है सम्बंधित कंपनी ने. आज अचानक मैं दुकान में सामान ले रहा था पहाड़ों के बीच, नजर पड़ी इस पर तो देखा.. लोग ले खरीद कर दुकान से ले  जा रहे थे इसे अचानक देखा इसमें तो कुछ डिटेल ही नहीं हैं. कंपनी का नाम कोई gupta colour company sambhal,(UP) india करके लिखा हुआ संभल, यानि मुरादाबाद के नजदीक संभल पड़ता है. लेकिन खुले आम धज्जिया उड़ाता हुआ यह उत्पाद का मालिक देखिये....नाम है 'TAHALKA super pure* silky* scented* gulaal '...यह अंग्रेजी में लिखा है और हिंदी में दूसरी तरह पैकेट के लिखा है "तहलका सुपर असली रेशम सा खुशबूदार गुलाल"

इसमें न एक्सपायरी डेट लिखी है ?
न इसमें बार प्रोडक्ट कोड बना है..?
न इसमें क्वालिटी से सम्बंधित बातें लिखी हैं..?
न इसमें प्राइस लिखा है ? कितने का भी बेच दो ? 
इंग्रेडिएंट्स ? क्या मिलाया गया है इसमें ?
न कोई सोशल साइट का लिंक है ?
कब पैक हुआ उसकी तारीख ?
न फैक्टरी का पता है खाली गुप्ता गुलाल संभल लिखा है ?

इतना बड़ा संभल कहाँ , किस गली, घर, फैक्टरी में है पता नहीं ..न फ़ोन नंबर है, सिर्फ एक फीड बैक के लिए ई मेल आईडी लिखी हुई है...हद तो तब हो गयी जब उस पर मेल भेजा तो बाउंस हो गयी मेल, यानी या तो मेल भर गयी है जो नहीं होना चाहिए था, या फिर फर्जी ई मेल बनाई गयी है...इस इसमें क्या मिलाया गया है कुछ नहीं लिखा है क्या इंग्रेडिएंट्स हैं इत्यादि---

त्यौहार हैं ऐसा तो मत करो...बस लूट मचा दो ...कोई पूछने वाला नहीं है..सम्बंधित बिभाग ने क्योँ नहीं चेक किया...दुकानों से सैम्पल उठा कर देखना चाहिए बिभाग को अगर सैम्पल लिए थे तो यह कैसे पहुँच गया उत्तराखंड ? चेक करना चाहिए, लेकिन इसके लिए पहले से सेटिंग हो जाती है...चढ़ावा चढ़ जाता है...लेकिन क्या मिला के बेचा जा रहा है ? कब तक रखना है गुलाल को ? कुछ जानकारी नहीं है इसमें...अंधेरगर्दी है !! जबकि उपभोक्ता को इसकी जानकारी देना जरुरी है यह उसका हक़ है और नियम भी है. उपभोक्ता अधिनियम 1872  के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.  (CONSUMER ACT 1872)    लेकिन नियम कानून कीधज्जिया कंपनियां उड़ाने में देर नहीं लगाती हैं. मेक इन इंडिया का लोगो छाप दिया अच्छा है लेकिन उस अनुसार नियम भी हैं. करोना का खौफ वैसे ही फ़ैल रहा है...ऊपर से पहाड़ों में ऐसा अजनबी उत्पाद जिसकी जानकारी तक नहीं हैं. जो पन्नी यूज की गयी हैं उसकी मात्रा कितनी हैं यह पन्नी यहाँ पहाड़ों में गिरेगी खाली होने के बाद पर्यावरण को कितना नुक्सान पहुचायेगी ? अंदाजा है ? लेकिन सॉफ्ट एरिया है भेज दो माल...बेच दो..पैसे से मतलब है, लोगों की सेहत का कुछ अंदाजा नहीं है...किसी के चेहरे की स्किन ख़राब हो, फुंसियां हो जाए, एलर्जी हो जाए होने दो...माल बेचना है बस...त्यौहार है सब खप जाता है वाली कहावत है...वही , उसी का फायदा उठा रहे हैं ऐसे लोग...इसमें प्राइस भी नहीं लिखी है कितने का है...जो मर्जी जितना बेच लो....लेकिन सबसे बड़ी बात उपभोक्ता यानी हम नहीं बोलेंगे, पूछेंगे तो दुकानदार को पैसे कमाने से मतलब है , चाहे वो जहर बेच रहा हो...बेचेगा. 

उपभोक्ताओं के कल्याण हेतु बनाए गए कुछ महत्वपूर्ण कानून--
भारत सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक नियम और कानून बनाए हैं। उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए यहां कुछ महत्वपूर्ण कानूनों की संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है। यह निम्नलिखित प्रकार हैं :

भारतीय अनुबंध अधिनियम, 1872--
धोखाधड़ी, जबरदस्ती, अवांछनीय प्रभाव अथवा भूलवश किए गए अनुबंधों को निष्प्रभावी मानते हुए उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करता है। यदि कोई ग्राहक उत्पाद की गुणवत्ता अथवा मूल्य के बारे में विक्रेता द्वारा ठगा जाता है तो वह ग्राहक इस सौदे के अनुबंध को समाप्त कर सकता है।

वस्तु बिक्री अधिनियम, 1930--
यह अधिनियम वस्तुओं की बिक्री को नियमित करने के लिए निर्मित किया गया था, जिससे कि ग्राहक और विक्रेता दोनों के हितों की रक्षा हो सके। अधिनियम की धारा 14 से 17 में की गयी व्यवस्था के अनुसार खरीददार को सौदे से बचने व यदि सौदे की शर्तों का पालन नहीं होता है तो क्षतिपूर्ति का दावा करने का अधिकार है।

खाद्य अप-मिश्रण उन्मूलन अधिनियम, 1955--
इसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गया है। अधिनियम के अनुसार, कोई उपभोक्ता या उपभोक्ता संघ क्रय की गयी खाद्य सामग्री का विश्लेषण लोक खाद्य विश्लेषक से करवा सकता है। विश्लेषक अपनी रिपोर्ट स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को भेजेगा और उसमें मिलावट पाए जाने पर मिलावटी सामान बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेड तथा मर्केन्डाइज अधिनियम, 1958--
इसमें उपभोक्ता संरक्षण के लिए तथा ट्रेडमार्क संरक्षण की व्यवस्था की गयी है। नकली ट्रेडमार्क का प्रयोग रोकने के लिए इसमें व्यापक व्यवस्था की गयी हैं। माप तौल मानक अधिनियम, 1976 व्यापार में प्रयुक्त माप तौल संबंधी मानकों का निर्धारण करता है। इस अधिनियम का उद्देश्य उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना है। डिब्बाबन्द सामग्री के विषय में इस अधिनियम में विद्गोष प्रावधान किए गये हैं, क्योंकि जो सामग्री 37 उपभोक्ता के अधिकार - एक विवेचन डिब्बाबन्द अवस्था में है उसके गुण, संखया, माप, तौल आदि के बारे में ग्राहक नहीं जान पाता है।

काला बाजारी अवरोधक एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1980---
इसका उद्देश्य काला बाजारियों, जमाखोरों एवं मुनाफाखोरों की धांधलियों को रोकना है। इसके अंतर्गत सरकार को यह अधिकार प्राप्त है, कि आवश्यक वस्तुओं के सप्लाई में बाधा पहुँचाने वाले व्यक्ति को वह गिरफ्तार कर सकती है तथा जेल भेज सकती है। जिसकी अवधि छह माह तक हो सकती है।

एकाधिकार एवं अवरोधक व्यापार व्यवहार (Monopolies and Resteuctive Trade Practices Act) अधिनियम,1969--
एकाधिकार एवं अवरोधक व्यापार व्यवहार एवं प्रतियोगिता अधिनियम, 2002 द्वारा निजी एकाधिकार पर नियंत्रण रखा जाता है, क्योंकि यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के प्रतिकूल हो सकता है। इसका प्रमुख उद्देश्य बाजार में स्वतंत्रता एवं उचित प्रतियोगिता को सुनिश्चित करना है।

कानून इसमें व्यवस्था है कि :---
प्रतिस्पर्धा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली पद्धतियों को रोके....बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे और उसे सुदृढ़ करे....उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करे....भारतवर्ष में अनेक बाजार भागीदारों को व्यापारिक स्वतंत्रता प्रदान करने संबंधी अन्य पहलुओं को व्यवस्थित करे।यह अधिनियम प्रतिस्पर्धारोधी समझौतों को रोकने, व्यापारिक शक्ति के दुरुपयोग को रोकने एवं व्यापारिक समूहीकरण को संचालित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

गुरुवार, 5 मार्च 2020

Elephant Killed Saint In Bhutnath Temple Rishikesh-

Elephant Killed Saint In Bhutnath Temple Rishikesh-
World Yog Festival is being organised, so the Security is at stake!

Rishikesh : In a tragic incident, a Saint was attacked by a tusker in Rishikesh late night. The incident resulted in the death of a 35 year old saint Ram Krishana who was living in the area since last 25-30 years. In the Swargashram space of Rishikesh, close to the Bhootnath temple, a saint was crushed to demise by an elephant. At night time the saint was sleeping in a residential space adjoining to the forest of Raja Ji Park. People nearby mentioned that within the early hours, the elephant attacked the sleeping saint. Earlier, the elephant broke down a crude store close by. Police said that the saint has been recognized as Ramakrishna son Jeevanram, resident of Swargashram, Pauri Garhwal. Body of deceased saint hand over to family after post mortem. 

An elephant arrived outdoors the Bhootnath temple within the Swargashram space around 2 to 3 am on Thursday night . During this time, a uncooked store constructed right here was damaged by elephants. The elephant then entered the premises of Bhoothnath Temple. Hearing the shout of the saint, the individuals dwelling close by reached the spot. He instantly knowledgeable concerning the forest employees of Gauhari vary. The forest employees who reached the spot fired an aerial fireplace and drove the elephant into the forest and admitted the saint to nearby by AIIMS. Doctors  declared the saint useless. 
Forest Officer Dheer Singh informed that for the previous a number of days an elephant has been roaming within the residential Swargashram and the encompassing residential areas. He has appealed the individuals of Swargashram and the encompassing space to not transfer within the space adjoining to the forest at night time. According to eyewitnesses, the elephant additionally broke the glass of some automobiles also standing within the taxi union close by. It is very dangerous right now as World Yog Festival is being organised till 7th of march. And thousands of yog Practitioners from across the world and domestic and international tourists are coming to rishikesh. This is area where most of foreigners likes to travel often. This is high time for tourist season as well. Its biggest challenge for the forest department as well as local administrations for protecting the humans from this animal. 

ऋषिकेश में हाथी का तांडव, साधु को पटक-पटक कर मार डाला -



ऋषिकेश में हाथी का तांडव, साधु को पटक-पटक कर मार डाला -
योग महोत्सव में आये हजारों विदेशी साधकों और पर्यटकों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा-
ऋषिकेश :स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भूतनाथ मंदिर के पास हाथी ने देर रात एक साधु को पटक-पटक कर मार डाला। साधु की झोपडी को भी हाथी ने नुक्सान पहुँचाया है। घटना देर रात की है। राम कृष्ण नाम का साधु वर्षों से वहां झोपडी में रह रहा था । बीती रात तक़रीबन दो से तीन बजे के बीच जंगल से आये हाथी ने सो रहे साधु पर हमला बोल दिया ।


आस पास के लोगों को जब इसका पता लगा तो साधु को एम्स ले जाय गया जहाँ साधु को मृत घोषित कर दिया । हाथी ने जैसे ही साधु को देखा हाथी ने हमला बोल दिया और साधु को अपनी सूंठ में लपेट कर पटक दिया ।साधु ने भागना चाहा लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाया । हाथी इतने गुस्से में था कि उसने आस पास की दीवारें भी तोड़ डाली । आस पास के लोगों ने वन बिभाग को सूचना दी लेकिन तब तक साधु कि जान जा चुकी थी । हाथी सुबह तक शव के आस पास ही रहा । सुबह जब उजाला हुआ तब हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा गया । स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजा जी पार्क का जंगल क्षेत्र होने के कारण हाथी क्षेत्र में घुस जाता है और कई बार जान और माल का नुक्सान कर देता है। यातायात भी कई बार बाधित हो जाता है । बताया जा रहा है इस क्षेत्र में हाथी लम्बे समय से शक्रिय है । 
बैराज रोड से लक्ष्मण झूला जाने वाले रास्ते पर भी कई बार हाथी दिख जाता है ऐसे में आम जन और वन बिभाग दोनों के लिए चुनौती रहती है कैसे हाथी से बचा जाए । ऋषिकेश में आजकल अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव चल रहा है ऐसे में लगभग 1000 देश और विदेश से योग साधक भी काफी संख्या में आये हैं ।यह हाथी पिछले चार महीने से इस क्षेत्र में शक्रिय है । कई जगह पहले भी नुक्सान पहुंचा चुका है ।  हाथी के इस हमले के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।पर्यटन का सीजन भी शुरू हो चुका है ऐसे में पर्यटकों कि सुरक्षा पर भी ख़तरा मंडरा रहा है । खास तौर पर इसी क्षेत्र में विदेशी पर्यटक पैदल घूमते हैं । एकांत जगह होने की वजह से पर्यटक इस क्षेत्र को पसंद करते हैं। लेकिन हाथी के हो रहे इस तरफ हमले को देखते हुए अब ख़तरा बढ़ गया है. हालाँकि वन बिभाग इलाके में गस्त भी कर रहा है और निगरानी का दावा कर रहा है ।यह क्षेत्र वन बिभाग के गौहरी रेंज में पड़ता है। वन बिभाग का कहना है हिंसक हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है । इससे पहले भी ऋषिकेश, हरिद्वार क्षेत्र में हाथी का हमले होते आये हैं । लेकिन वन बिभाग अभी तक इन हमलों को रोक पाने असमर्थ रहा है ।

बुधवार, 4 मार्च 2020

बजट सत्र 2020:गैरसैंण बनी उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी

बजट सत्र 2020: गैरसैंण बनी उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी...मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा-


गैरसैंण : गैरसैंण होगी उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी अब। आज बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बड़ी घोषणा कर दी। गैरसैंण पर्वतीय क्षेत्र में है और दोनों कुमाऊं और गढ़वाल के केंद्र में  स्थित है । प्रदेश वासियों के लिए यह अच्छी खबर है । भाजपा हमेशा गैरसैण के पक्षधर रही है । 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड अस्तित्व में आया था। उस समय देहरादून को अस्थायी राजधानी बनाने का निर्णय लिया गया था । केंद्र में उस समय  अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी । झारखण्ड, छत्तीसगढ़ के साथ उत्तराखण्ड का जन्म हुआ था । जैसे ही राज्य का गठन हुआ तभी से राजधानी गैरसैंण को बनाने की मांग उठने लगी थी। क्षेत्रीय दल उत्तराखण्ड क्रांति दल और राज्य आंदोलनकारियों ने समय-समय पर परवतीर्य राज्य की राजधानी पहाड़ में बनाने की मांग की थी और  बनाने को लेकर आंदोलन तेज किये थे ।नारा दिया था पहाड़ी प्रदेश की राजधानी पहाड़ हो का ।

लगभग दो दशकों तक राजधानी के मुद्दे पर राजनीती होती रही । प्रदेश में प्रदेश में सरकारें बदली कबि कांग्रेस की कभी भाजपा की लेकिन गैरसैंण का कुछ ख़ास न हो सका । गैरसैंण राजधानी का सपना भी जनता को दिखाया गया, लेकिन सपना ही रह गया । विजय बहुगुणा की सरकार के शासनकाल में गैरसैंण की  राजधानी बनने की उम्मीदें एकबार फिर प्रबल हुई और तत्कालीन मुख्यमंत्री  विजय बहुगुणा ने यहां विधानसभा भवन, सचिवालय, ट्रांजिट हॉस्टल और विधायक आवास  का शिलान्यस किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल के दौरान ये बनकर तैयार भी हुए । बाद में गैरसैंण में छह विधान सभा सत्र भी हो चुके हैं । गैरसैंण चमोली जिले में आता है वर्तमान में । गैरसैंण को राजधानी घोषित सबसे पहले पेशावर काण्ड के महानायक रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने की थी । चंद्र नगर के नाम से एक पथ्हर भी रख दिया था गैरसैंण में उत्तराखंड क्रांति दल ने । उस दौर में गैरसैंण को उत्तराखंड की औपचारिक राजधानी तक घोषित कर दिया था। राज्य बन गया लेकिन स्थायी राजधानी का मुद्दा अधूरा ही रह गया था इसलिए गैरसैण को जनभावनाओं की राजधानी कहा जाने लगा। आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक रहा जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा कर दी । वहीं, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का भाजपा का यह चुनावी संकल्प भी था जो उसने पूरा किया। उसने चुनाव संकल्प पत्र में इस मुद्दे को शामिल किया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जब गैरसैंण में विधानमंडल भवन बनाया तब उन पर भी राजधानी घोषित करने का दबाव बना था। लेकिन उन्होंने घोषणा नहीं की। राज्य की 70 फीसदी जनता गैरसैंण को चाहती है स्थायी राजधानी । राज्य बनने से पहले उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव की सरकार द्वारा गठित कौशिक समिति ने अपनी रिपोर्ट में गैरसैंण को राजधानी बनाने की बात कही थी । 

UKD के दिवाकर भट्ट के मुताबिक राज्य गठन के बाद भी जनभावनाओं की अनदेखी हुई है। सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन नहीं बल्कि स्थायी राजधानी घोषित करे। राज्य के लिए कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी। नवंबर 2000 में अलग राज्य बना, लेकिन 19 साल बाद भी गैरसैंण स्थायी राजधानी नहीं बन सकी। सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया है, लेकिन आंदोलनकारियों को ग्रीष्मकालीन राजधानी मंजूर नहीं है।उनके अनुसार देश में कोई भी ऐसा प्रदेश नहीं है जहां दो राजधानी हो। सरकार स्पष्ट करे कि किस कारण से वह दो राजधानी बनाना चाहती है। दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगा।
N


वर्ष 2020 -21  के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 53,526  करोड़ रुपये का बजट पेश किया । 1150  करोड़ का प्रावधान पलायन रोकने के लिए होम स्टे योजना के लिए किया गया है.हरिद्वार महाकुंभ के लिए इस वित्तीय वर्ष में 450 करोड रुपए के स्थाई कार्य होंगे और ₹1000 के अस्थाई कार्य किए जाएंगे। रिस्पना और कोसी नदी के प्रदूषण को दूर करने के लिए सरकार ने दो योजनाएं मंजूर की है। जिसमें रामनगर में 54 करोड़ और देहरादून में ₹60 करोड़  की 2 परियोजनाएं शुरू की जाए।जॉली ग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए बजट ₹295 की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रीनगर,  अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़  और  धारचूला में  जिले में हैली सेवाएं शुरू की जाएंगी। आपदा प्रबंधन के लिए ₹864 की व्यवस्था की गई है। इस बजट सत्र से तीन लाख से ज्यादा छात्रों के लिए स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था तथा 5000 कंप्यूटर की आपूर्ति भी की जाएंगी। लेकिन ग्रीष्म कालीन राजधानी का ऐलान होना सबसे अहम बात है  । त्रिवेंद्र रावत की सरकार का यह फैसला प्रदेश के लिए अच्छी खबर है । इसका स्वागत होना चाहिए ।

शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

खेतों में ऐसे कीटनाशक डालेंगे तो कहाँ से स्वस्थ रहेगा इंसान ?

खेतों में ऐसे कीटनाशक डालेंगे तो कहाँ से स्वस्थ रहेगा इंसान ? 
भारत में कीटनाशकों में 59 फीसदी कीट्नाशक अत्यधिक हानिकारक की श्रेणी में :रिपोर्ट-

दिल्ली : (मनोज रौतेला) भारत एक कृषि प्रधान देश है. देश में कृषि ही प्रमुख आधार है लोगों की आजीविका का. यहाँ कोई न कोई किसी न किसी रूप में खेती से जुड़ा हुआ है. सब मानते हैं किसान खुश हैं तो देश खुश रहेगा. सरकारें नीतियां बनाती हैं किसानों के लिए लेकिन खेतों में ही कीटनाशकों की मात्रा इतनी ज्यादा कर दी गयी है तो कहाँ से फसल अच्छी होगी ? दुर्भाग्य से स्वास्थ्य की चिंता किसे हैं ? जी हैं यही सच है. अभी भारत में इन प्रमुख कम्पनियों द्वारा बेचे गए कुल कीटनाशकों में अत्यधिक हानिकारक कीटनाशकों (HHP) का हिस्सा करीब 59 फीसदी था जबकि इन्ही कंपनियों ने  ब्रिटेन में सिर्फ 11 फीसदी एचएचपी की बिक्री की थी.  ये हैं दुनिया की पांच सबसे बड़ी कीटनाशक बनने वाली कम्पनियां. ये केमिकल इंसानों में कैंसर और उनकी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इन एग्रोकेमिकल दिग्गजों में-
बीएएसएफ, 
बेयर , 
कोर्टेवा, 
एफएमसी और 
सिन्जेंटा शामिल हैं। 

ये कम्पनियाँ अपनी आय का करीब एक तिहाई हिस्सा हानिकारक कीटनाशकों को बेच कर कमाती हैं. ने केवल ये केमिकल इंसान के लिए बल्कि  पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है. सबको मुनाफ़ा कमाना है. बाकी जानकारी के अभाव में ये कंपनियां फायदा उठा रही हैं. ऐसे में सरकार को तुरंत चौकन्ना होने की और इस पर कार्रवाई करने की जरुरत है. चौंका देने वाला सच दो प्रमुख गैर लाभकारी संस्था अनअर्थड एंड पब्लिक आई द्वारा की गयी संयुक्त जांच में सामने आया है. अध्ययन के अनुसार यह कम्पनियां अपने अत्यधिक हानिकारक कीटनाशकों (एचएचपी) को अधिकतर भारत जैसे विकासशील देशों में बेच रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार जहां भारत में इन कम्पनियों द्वारा बेचे गए कुल कीटनाशकों में एचएचपी का हिस्सा करीब 59 फीसदी था जबकि उन्होंने  ब्रिटेन में सिर्फ 11 फीसदी एचएचपी की बिक्री की थी.
यह रिसर्च 2018 के टॉप-सेलिंग क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स के विशाल डेटाबेस के विश्लेषण पर आधारित है. जिसमें उन्होंने इन कंपनियों द्वारा 43 प्रमुख देशों में बेचे जाने वाले कीटनाशकों का विश्लेषण किया है.जिससे पता चला है कि दुनिया की प्रमुख एग्रोकेमिकल कंपनियों ने अपनी बिक्री का 36 फीसदी हिस्सा अत्याधिक हानिकारक कीटनाशकों को बेच कर कमाया है. सबसे अहम बात यह निकल कर आयी है रिपोर्ट के बाद कि इन कंपनियों ने वर्ष 2018 में करीब 34,000 करोड़ रुपये के हानिकारक कीटनाशकों की बिक्री की है. यह हानिकारक कीटनाशक इंसानों के अलावा यह जानवरों और इकोसिस्टम पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं. यह सभी केमिकल इंडस्ट्री के प्रभावशाली समूह क्रॉपलाइफ इंटरनेशनल का हिस्सा हैं. भारत में इन कंपनियों के केमिकल्स हानिकारक-अध्ययन के अनुसार इनके द्वारा बेचे जाने वाले कुछ कीटनाशक यूरोपीय बाजारों में प्रतिबंधित हैं क्योंकि वो इंसानों और मधुमक्खियों पर बुरा असर डालते हैं.  लेकिन विकासशील देशों में लचर कानूनों और सरकारों की उदासीनता के चलते यह कंपनियां आराम से अपने केमिकल्स को बेच  रही हैं. यही वजह है कि भारत और साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना, जापान और ब्राज़ील, जैसे देशों में इनको बेच दिया जाता है.  अनुमान है कि भारत में इनके द्वारा बेचे जाने वाले कुल कीटनाशकों में 59 फीसदी कीट्नाशक अत्यधिक हानिकारक की श्रेणी में आते हैं जबकि ब्राज़ील में 49 फीसदी, चीन में 31 फीसदी, थाईलैंड में 49, अर्जेंटीना में 47 और वियतनाम में 44 फीसदी अत्यधिक हानिकारक श्रेणी के कीटनाशक बेचे जाते हैं.आप अंदाजा लगा सकते हैं कैसा बिमारी रहित समाज विकसित होगा इन देशों में. जबकि विकसित और विकासशील देशों के बीच तुलनात्मक रूप से देखें तो इन कंपनियों द्वारा विकासशील देशों में करीब 45 फीसदी अत्यधिक हानिकारक कीटनाशकों की बिक्री की थी.जबकि विकसित देशों में करीब 27 फीसदी एचएचपी की बिक्री की थी . इस विश्लेषण के अनुसार इन पांच कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले करीब 25 फीसदी कीटनाशक इंसान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. 10 फीसदी मधुमखियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं जबकि इनमे से 4 फीसदी इंसानों के लिए अत्यंत जहरीले होते हैं.गौरतलब है कि WHO और FAO द्वारा HHP को अत्यधिक हानिकारक कीटनाशकों के रूप में परिभाषित किया है .  जिसमें पर्यावरणीय खतरों में जल स्रोतों के प्रदूषण, परागण में आने वाली दिक्कतों और पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले असर जैसी समस्याओं को शामिल किया है.  इस खतरे से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ और एफएओ ने न केवल कठोर नियमों की आवश्यकता पर बल दिया है बल्कि उसके क्रियान्वयन पर भी जोर दिया है लेकिन कौन सुने ?

हमारे देश में भी हानिकारक कीटनाशक एक बड़ी समस्या हैं. इसलिए भारत सबको बड़ा बाजार दिखता है. सब कि लार भारत के बाजार को देख कर टपकने लगती है यही वजह है कि कैसे भी हो भारतीय बाजार में अपने माल को कम्पनियाँ खपाना चाहती हैं और मुनाफ़ा कमानी चाहती है.  2018 में भारत का कीटनाशक बाजार 19,700 करोड़ रुपये आंका गया था जिसके 2024 तक बढ़कर 31,600 करोड़ रुपये का हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में इन हानिकारक कीटनाशकों की बिक्री एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. जिससे जल्द निपटने की जरुरत है नहीं तो बहुत देर हो जाएगी.  इसलिए आगामी कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020 अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत में कृषि काफी हद तक इन कीटनाशकों पर ही निर्भर है, जिसमें बड़ी मात्रा में ऐसे कीटनाशक शामिल हैं जिनका अत्यधिक उपयोग और दुरुपयोग मनुष्यों, जानवरों, जैव-विविधता और पर्यावरण के स्वास्थ्य पर भारी असर डाल रहा है. रोज नयी नयी बीमारियों देखने को मिल रही हैं. स्वस्थ इंसान भी कभी-कभी अचनाक घातक बीमारियों की गिरफ्त में आ जाता है. जब तक बिमारी का पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है. ऐसे में इन हानिकारक कीटनाशकों के उपयोग पर लगाम कसना जरुरी है. इसके साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. भारत सर्कार को जैविक खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की जरुरत है . इन कीटनाशकों को बनाने वाली कंपनियों के लिए शख्त नियम और कानून बनाने की जरुरत है. पंत नगर कृषि  विश्वविद्यालय के स्कॉलर रहे और वर्तमान में भगवान सिंह यूनिवर्सिटी देहरादून में सहायक प्रोफ़ेसर डा अनिल पंवार ने इस पर चिंता जताई है. साथ ही इसको बहुत ही खतरनाक बताया इंसानों के लिए जिस तरह से कीटनाशक कम्पनियाँ देश में आपूर्ति कर रही हैं. साथ ही सरकार से इस मामले में कठोर नियम कानून बनाने की मांग की है.

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

उत्तराखण्ड पहुंची पहली बार टीम आरजेएस पॉजिटिव मीडिया-

उत्तराखण्ड पहुंची पहली बार टीम आरजेएस पॉजिटिव मीडिया-
हरिद्वार : कहते  हैं न  कुछ  कर  गुजरने  का  मादा  हो  तो सब  कुछ  हो  जाता  है उसी कड़ी  में यह  बैठक आज थी हर नगरी हरिद्वार में. गंगा जी के पास सरहरी हवा के साथ दिल और दिमाग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर था. एक तरफ हवा थी, माहौल था, सकारात्मक सोच थी दूसरी तरफ पहाड़ी ब्यंजन थे और इससे जुड़े पंकज अग्रवाल थे. जो एक शानदार मेहमान नवाज, उत्तराखण्ड की संस्कृति के अच्छे जानकार, लजीज पहाड़ के  खाने  के एक्सपर्ट थे. जब ये सारा मिला तो लोगों को प्यार मिला. लोगों ने एक दूसरे के बारे में जाना.  या यूँ कहिये, जहाँ मिजाज था, उत्सुकता थी, मिशन था और एक अपनापन था --

जहाँ पर श्रृंगार देखने को मिला पहाड़ का, जहाँ पर पहाड़ की यादें ताजा हुई..जहाँ पर एक लुप्त होती संस्कृति दिखी उन लकड़ी के खम्बों के मारफत जो पहाड़ के घरों की कभी शान हुआ करती थी. क्योँकि देवभूमि रसोई\होटल/रेस्टोरेंट में दिल्ली से आयी टीम आरजेएस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक जो हुई. आज 25 राज्यों की टीम आरजेएस उत्तराखण्ड  से हुई रुबरु..राज्य की लोकसंस्कृति व पहाड़ी खाना का किया समर्थन. देवभूमि रसोई  हरिद्वार में हुई आरजेएस की 128 वीं सकारात्मक ‌ बैठक थी. इस दौरान अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी स्वर्गीय मोहन उप्रेति व उनकी पत्नी  स्वर्गीय नईमा खान उप्रेति और लोक कवि व गायक चंद्र सिंह राही को दी गई श्रद्धांजलि.


देश के 25 राज्यों में सकारात्मक भारत आंदोलन चला रही टीम आरजेएस का प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार मनोजीत सिंह (स्वयं), राजेंद्र सिंह यादव,प्रखर वार्ष्णेय ,प्रांजल श्रीवास्तव राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में आज 20फरवरी 2020को आरजेएस फैमिली से जुड़े देवभूमि रसोई के पंकज अग्रवाल के निमंत्रण पर पहुंचा हरिद्वार ।पतंजलि योगपीठ फेज-वन के सामने देव भूमि रसोई हरिद्वार से दिल्ली जाते हुए फ्लाईओवर के नीचे है और ठीक पटनाजलि फैज-I  गेट के सामने है. पतंजलि के दो  गेट हैं . दिल्ली से हरिद्वार आते हुए जो पड़ता है वह फेज -I  गेट है ठीक उसी के सामने देवभूमि रसोई है...और हरिद्वार से जाते समय देवभूमि रसोई से थोड़ा आगे जाते हुए फेज- II का गेट  है. बैठक में आरजेएस की 128वीं सकारात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और हरिद्वार के 30  से ज्यादा पत्रकार साथियों से टीम आरजेएस रूबरू हुई और सकारात्मक पत्रकारिता पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन उप्रेति व नईमा खान उप्रेति और‌ लोक कवि और गायक चंद्र सिंह राही को श्रद्धांजलि देकर उनके बारे में चर्चा की गई।  बैठक के आयोजक देवभूमि रसोई के पंकज अग्रवाल ने आमंत्रित सभी पत्रकारों और समाज सेवियों का  स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि रसोई यानी पहाड़ी खाना दुनिया के सामने आना चाहिए। पहाड़ी संस्कृति को सबसे पहले उत्तराखंड निवासी अपने दिल में उतारें और कहीं न कहीं लुप्त होती संस्कृति और सुप्त होते हमारे विचार, जिनके लिए वाकई राज्य का गठन हुआ था उसे पुनर्जीवित किया जाए।



आरजेएस के समर्थन पर पंकज अग्रवाल ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि 25 राज्यों की आरजेएस फैमिली व पाॅजिटिव मीडिया का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की संस्कृति व व्यंजन को देश भर में समर्थन दिलाने की सकारात्मक सोच के साथ उत्तराखंड सप्ताह यात्रा कर रह है ।यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। श्री अग्रवाल ने कहा कि  उत्तराखंड का भोजन सबसे सादा और  एक ही मसाले ,एक ही तेल में बनने वाला पहाड़ी व्यंजन है ।यदि हम तराई क्षेत्रों में पलायन कर भी गए हैं ,तब भी अपने अपने  क्षेत्रों में उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी खाना को जिंदा रख सकते हैं। देवभूमि रसोई  की शुरुआत इसी मंतव्य से की गई है कि उत्तराखंड आनेवाले ‌ पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति से रूबरू कराया जा सके। पर्यटकों को पहाड़ी खाना में मंडुवे की आटे में गहद भरी हुई भरया रोटी , पहाड़ी मट्ठा jise इस क्षेत्र में  पल्लड़ , पहाड़ी झंगोरे का दलिया/खीर आदि बनाए जा सकते हैं।मिष्ठान में बाल मिठाई,मीठू बात,खोई पेड़ा और लोई‌ पेड़ा , सिंगौड़ी आदि प्रमुख पसंदीदा व्यंजन हैं जिन्हें सर्व सुलभ किया जा सकता है। आरजेएस‌ के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि अन्य राज्यों की संस्कृति की तरह पहली बार आरजेएस फैमिली और पॉजिटिव मीडिया ने उत्तराखंड संस्कृति व व्यंजन को समर्थन देने‌के लिए 19 फरवरी से 25 फरवरी तक यात्रा कर समर्थन दिया। हरिद्वार, देहरादून, मंसूरी, रोतुली की बेली ,धनौल्टी, टिहरी , ऋषिकेश आदि क्षेत्रों में भी टीम जाएगी और रूबरू होगी.


बैठक में स्थानीय पत्रकारों और राजेंद्र सैनी व अश्विनी सैनी का सहयोग सराहनीय रहा। बैठक के अंत में प्रतिभागियों ने देवभूमि रसोई में लजीज पहाड़ी खाना का  स्वाद लिया। देवभूमि रसोई की जितनी तारीफ की जाए कम है क्योँकि पंकज अग्रवाल जिस तरीके से और जिस साहस जूनून और तन्मयता से लगे हुए हैं ऐसे लोग समाज के लिए रत्न हैं. इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है. अगर आपको पहाड़ के ब्यंजन का लुत्फ़ उठाना है तो देवभूमि रसोई एक बार जाइये आपको निराश नहीं होना पड़ेगा बल्कि ख़ुशी होगी. जहाँ पारम्परिक तरीके से आपको खाना खिलाया जायेगा. पहाड़ की आपको याद आ जाएगी.
अगर ये पंक्ति कहूं तो अतिश्योक्ति नहीं होगी.....

"जिन्नै "देवभूमि रसोई' (हरिद्वार) नहीं वेख्या ओ जन्म्या ई नईं" 
यानी अगर किसी ने देवभूमि रसोई (हरिद्वार) नहीं देखी तो बिल्कुल ऐसा ही जैसे उसका जन्म ही ना हुआ...


आखिर में ....दो पंक्तियाँ उछाल कर छोड़ देते हैं . ...पढ़िए -
हम ख़ुद तलाशते हैं ..मंज़िल की राहों को,
हम वो नहीं हैं जिनकों ....ज़माना बना गया।।

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...