शनिवार, 14 मार्च 2020

AIIMS ऋषिकेश के दूसरे दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने की शिरकत-

  • -जल्द दुनिया में सबसे ज्यादा डॉक्टर भारत में होंगे, मेडिकल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं मजबूत काम : अमित शाह 
  • -अमित शाह ने डाक्टरों से कहा सेवा समर्पण भाव से देश की सेवा करें, मिलेगा काम करने का अच्छा प्लैटफॉर्म: अमित शाह 
  • -AIIMS निदेशक प्रो डॉ रविकांत के कामों की गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने की तारीफ़
ऋषिकेश : गृहमंत्री अमित शाह AIIMS ऋषिकेश के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत की. वे आज उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉक्टरों को और नर्सों को डिग्री प्रदान करते हुए कहा शाह ने कहा डॉक्टर हमेशा से भगवान की तरह आज भी देखे जाते है। कम से कम हम जैसे लोगों ने डॉक्टर को बहुत सम्मान के भाव से देखा है। उन्होंने कहा कि अगर भरोसा डॉक्टर और मरीजों में टूटा है तो उन सभी कारणों पर डॉक्टरों को विचार करना चाहिये। 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी गरीब का ईलाज करते समय यदि डॉक्टर सेवा भाव दिखाएंगे तो निश्चित रुप से भगवान के तौर पर देखने वालों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने अफसोस जताया है कि हाल के दिनों में डॉक्टरों में सेवा भाव में कमी आई है। लेकिन इसके वाबजूद बड़ी संख्या में ऐसे हजारों डॉक्टर है जो मरीजों का ईलाज करते समय संवेदना का परिचय देते है। जिनकी तारीफ होनी चाहिए. सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने की जरुरत है। इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार किया है।काम करने का माहौल तैयार किया है जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे. उन्होंने डॉक्टरों से आह्वान किया भारत को स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया भर में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने की जरुरत है। 
उन्होंने कहा आने वाले समय में ऐसा समय आएगा जब सबसे ज्यादा डॉक्टर्स भारत में होंगे. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 6 साल में स्वास्थ्य को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गई कदम उठाये है। उन्होंने कहा कि हमें सभी लोगों तक सस्ता और सुलभ स्वास्थ्य पहुंचाने की आवश्यकता है। आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा की यह योजना विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ योजना है और इससे लाखों करोड़ों लोग लाभाविंत हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के सभी गांवों तक स्पेशलिस्ट डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये मोदी सरकार लगी हुई है. 
उन्होंने AIIMS ऋषिकेश के कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण की भी तारीफ की और संस्थान के निदेशक प्रो डॉ रविकांत और उनकी टीम के तारीफ के पुल बांधे. उन्होंने कहा जिस तरीके से उन्होंने व् उनकी टीम ने काम किया है वह तारीफ के लायक है. 
Image result for amit shah in rishikesh
शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा देश भर में वर्तमान में 22 एम्स को लेकर कार्य है प्रगति पर है. उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 नए एम्स की स्थापना करके स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी देश पर बोझ नहीं बल्कि ताकत है. चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 60 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है. अब तक 91 लाख लोग इस योजना का लाभ भी पा चुके हैं. 

अटल जी ने उत्तराखण्ड को बहुत कुछ दिया, उत्तराखण्ड राज्य की नीँव रखी ऋषिकेश AIIMS को बनाया. उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन नीतियों को आगे बढ़ाया है. आज पीएम मोदी देश भर में 22 एम्स की स्थापना को लेकर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य में एक एम्स स्थापित होनी चाहिये ऐसा हमारी सरकार का मानना है और उसी दिशा में आगे काम कर रहे हैं हम लोग .उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल में ही देश भर में लगभग 29,000 एमबीबीएस की और 17,000 पीजी की सीटें बढ़ाने का फैसला किया गया है ताकि स्वस्थ्य सेवायें बढ़ाई जाए और लोगों को उचित उपचार मिल सके. उन्होंने संकेत दिया कुछ ही दिनों में 10,000 पीजी बढ़ाई जा सकती है. 

गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने अपने विजन से भारत को स्वस्थ बनाने के काम को अलग अलग हिस्सों में बांटा है. लोग बीमार ही न पड़ें. इसके लिए फिट इंडिया, योग और मिशन इंद्रधनुष जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं. अगर बीमारी हो गई तो, लोगों को अच्छा इलाज मिले. इसके लिए अच्छे अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाने पर काम चल रहा है.  मेडिकल शिक्षा की सीटों में बढ़ोतरी की गई है. जो लोग इलाज में पैसा खर्च नहीं कर सकते उनके लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है. समारोह के दौरान AIIMS परिसर में बनने वाले कई भवनों का भी इलेक्ट्रॉनिक बटन दबा कर किया शिल्यानास. 
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद थे. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल भी उपस्थित थे। गौरतलब है AIIMS ऋषिकेश की नीँव NDA  सरकार के समय में रखी गयी थी तब से अब तक यह संस्थान उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अहम भूमिका निभा रहा है. 

शुक्रवार, 13 मार्च 2020

American Women raped in Rishikesh

American women raped in Rishikesh: Police

Rishikesh : US based 33 years old women allegedly raped by yoga center attendant in Tapovan area. According to the complaint given to local police the woman mentioned, she was raped by Gitansh on the night of March 10 after he offered her alcohol, the police said. The accused is working as attendant in yoga center. And has been identified as Gitansh (26. She met gitansh in the yoga center as he was the attendant there and he offered her alcohol  and raped her.  
She somehow freed herself and reported the matter to the police, officials said. The woman was learning yoga at the Yogashala in Tapovan area for a month, police official Sanjit Kumar said.  A case has been registered under section 376 (rape) of the Indian Penal Code. A medical examination of the woman was conducted and the report is awaited, he said. 

सौगात : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इस मुहिम से मिटेगी दूरियां, कम होंगे फासले गढ़वाल-कुमाऊँ के फासले-

काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का सर्वे का काम हुआ  पूरा, जल्द काम होगा शुरू -

नई दिल्ली :BJP सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से देहरादून-काठगोदाम रेल मार्ग के जरिए दोनों मंडलों को और नजदीक लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। राज्य को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की सौगात देने वाले अनिल बलूनी का एक और प्रयास पूरा होने जा रहा है। BJP के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से अब गढ़वाल और कुमाऊं के बीच दूरी कम होने जा रही है। इसके लिए अनिल बलूनी काफी समय से प्रयासरत थे। आपको जानकर खुशी होगी काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। रेल मंत्रायल ने इस काम को तेजी से पूरा किया। अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को रेल मार्ग से नजदीक लाने वाली अनिल बलूनी की मुहीम रंग ला रही है।बलूनी लंबे समय से रेल मार्ग के जरिए दोनों मंडलों को और नजदीक लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। राज्य को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस की सौगात देने वाले अनिल बलूनी का एक और प्रयास पूरा होने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने काशीपुर-धामपुर के मध्य नई रेल लाइन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।इसके लिए प्रदेश वासी बलूनी के शुक्रगुजार हैं।
नई दिल्ली में भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि उन्होंने बीते साल अगस्त माह में रेलमंत्री पियूष गोयल से मिलकर काशीपुर-धामपुर के मध्य नई रेल लाइन बिछाने की माँग की थी।उन्होंने बताया कि रेल मंत्री ने उनकी मांग को मानते हुए उक्त लाइन के सर्वे के काम को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए थे जिसे अब पूरा कर लिया है। बलूनी ने कहा कि इस नई रेल लाइन के बनने से देहरादून से काठगोदाम के बीच रेल से दूरी 50 किमी कम हो जाएगी। बलूनी ने कहा कि यही नहीं इस लाइन के बन जाने से राजधानी देहरादून से कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी के बीच रेल यात्रा का समय भी लगभग डेढ से 2 घंटे कम हो सकता है। वर्तमान में देहरादून-कठगोदाम रेलमार्ग मुरादाबाद, रामपुर ओर बिलासपुर होकर जाता है। ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को उक्त मार्ग में घंटो इंतज़ार करना पड़ता है। बलूनी ने बताया कि इस रेल लाइन के लिए 1250 करोड़ रुपयों का खर्चा आएगा।गौरतलब है कि बलूनी पिछले दिनों ही लंबी बीमारी से लड़कर वापस सक्रिय राजनीति में लौटे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में बूलूनी ने कहा था कि वे पहले की भांति ही उत्तराखण्ड के विकास कार्यों के लिए कार्य करते रहेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई और ऐसे विषय और विकास योजनाएं हैं जिनकी जानकारी वे अनुकूल समय में सार्वजनिक करेंगे।इससे पहले सांसद अनिल बलूनी ने कई शानदार काम किये हैं जिनको  लेकर राज्य  की  जनता  उनकी  खुले दिल से तारीफ  करती  आयी  है और उनसे उम्मीद लगाए रहती है उत्तराखंड को लेकर. वे हल्द्वानी में रहे हैं काफी लम्बे समय तक. कोटद्वार उनका घर है ही. जैसे सीमान्त क्षेत्र में आम लोगों को उपचार करवाने को लेकर मुहीम, कॉर्बेट नेशनल पार्क में स्थानीय युवकों को रोजगार को लेकर, हॉस्पिटल्स में मशीनों को स्थापित करवाने में मदद करना हो या फिर काठगोदाम-दून रेल चलवाना हो या मेरा वोट मेरा गाँव मुहीम हो. बलूनी हमेशा राज्य की जनता को समर्पित रहते हैं. आने वाले दिनों में विकास को लेकर राज्य की जनता को और उम्मीदें उनसे हैं.  इरादा अगर साफ़ हो और लगन से काम किया जाए तो सब कुछ भी संभव है यह अनिल बलूनी ने कर के दिखाया है इसमें कोई शक नहीं है. 

कोरोना वायरस से भारत को कितना होगा नुक्सान ?

कोरोना वायरस से भारत को कितना होगा नुक्सान ?
बीते 12 साल में पहली बार शेयर बाजार में ट्रेडिंग रोकी गई, क्या खोया, क्या पाया ?
दिल्ली :  इसमें कोई शक नहीं है चीन से आये कोरोना वायरस से भारत को भी बुरी तरह अपने चपेट में ले लिया है.आने वाले समय में इसका दूरगामी असर देखने को मिल सकता है.  सबसे ज्यादा प्रभावित भारत का बाजार रहा है. एक तरफ वैश्विक आर्थिक मंदी के  दौर के बीच भारत का बाजार धीरे-धीरे अपने को संभाल रहा था तो वहीँ दूसरी तरफ अब इस वायरस से एक तरह से भारतीय बाजार की कमर सी तोड़ दी है. सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखी गई। बीएसई का शेयर सूचकांक सर्किट खुलते ही 3600 अंक तक गिर गया। हालांकि, कुछ देर में संभला और अभी 318 अंक नीचे 32,459 पर कारोबार कर रहा है. कोरोना वायरस की वजह से ग्‍लोबल शेयर बाजारों में बवंडर मचा हुआ है. इस वजह से भारतीय शेयर बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
मई 2008 में शेयर बाजार कुछ देर के ल‍िए बंद कर दिया गया था 10% या अधिक की गिरावट पर बाजार में ट्रेडिंग रोक दी जाती है. आज 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी. मतलब ये क‍ि इस दौरान शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ. संयुक्त राष्ट्र की कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवेलपमेंट (UNCTAD) के अनुसार दुनिया की टॉप बड़ी अर्थब्यवस्थाओं के बीच भारत की भी अर्थव्यवस्था  है. चीन में उत्पादन में आई कमी का असर भारत से व्यापार पर भी पड़ा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था को क़रीब 34.8 करोड़ डॉलर तक का नुक़सान उठाना पड़ सकता है.  यूरोप के आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी OECD ने भी 2020-21 में भारत की अर्थव्यवस्था के विकास की गति का पूर्वानुमान 1.1 प्रतिशत घटा दिया है. ओईसीडी ने पहले अनुमान लगाया था कि भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.2 प्रतिशत रहेगी लेकिन अब उसने इसे कम करके 5.1 प्रतिशत कर दिया है. वहीँ यह दुर्भाग्य है अमेरिका और चीन कोरोना को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं. अमेरिका ने चीन को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं चीन ने कहा है वहा में   अमेरिकी  सेना  ने वायरस  फैलाया  है. ऐसे में जब कई देशों में लोगों की मौतें हो गयी है और हो रही हैं ऐसे में विश्व के ये दो देश आपस में बयानबाजी करने में लगे हैं. जबकि इस समय समूचे विश्व के देशों को एक हो कर इसके खिलाफ लड़ने जरुरत है. जो कहीं नहीं दिख रही हैं. कई विकास शील और विकसित देशों के पास टेस्ट किट तक भी नहीं है, सोच सकते हैं उन देशों की हालत क्या होगी ?
  
इन उद्योगों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा-

दवा कंपनियों पर-
अब जब बहुत से भारतीय अपने यहां दवाएं, सैनिटाइज़र और मास्क जमा कर रहे हैं, तो ये सामान अधिकतम खुदरा मूल्य से भी अधिक दाम पर बिक रहे हैं.आने वाले समय पर मांग बढ़ेगी मास्क और सैनिटाइज़र  की. वहीँ भारत अभी जेनेरिक दवाओं का दुनिया भर में सबसे बड़ा सप्लायर है. चीन में उत्पादन बंद होने से भारत ने ऐहतियाती क़दम उठाते हुए कुछ दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि भारत को अपनी ज़रूरत पूरी करने में कोई कमी न हो. इसीलिए पैरासेटामॉल, विटामिन B1, B6 और B12 के साथ-साथ अन्य एपीआई और फ़ॉर्मूलों की दवाओं के निर्यात पर पाबंदियां लगाई गई हैं.

पर्यटन उद्योग पर -
कोरोना वायरस के चलते पर्यटकों का आना और जाना कम हो गया है या फिर कैंसिल कर दी गयी है लोगों ने बुकिंग्स. एहतियातन, केंद्र सरकार ने भी कुछ समय के लिए वीजा कैंसिल कर दिए हैं भारत आने वालो का.  कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते, जब से आने-जाने में पाबंदियां लगी हैं, एहतियात के लिए दिशा-निर्देश और एडवाइज़री जारी की गई हैं, एहतियात के तौर पर सरकार ने कोरिया और इटली से आने वाले लोगों को कहा है कि वो अपनी यहां कि आधिकारिक लैब से इस बात का प्रमाणपत्र लेकर आएं कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, "इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को जो भी वीज़ा और ई-वीज़ा 3 मार्च 2020 या उससे पहले जारी किए गए हैं और जिन्होंने अभी भारत में प्रवेश नहीं किया है, वो सभी वीज़ा तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाते हैं. सरकार ने नागरिकों को ये भी सलाह दी है कि वो चीन, इटली, ईरान, रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया, जापान, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा तब तक न करें, जब तक ये बहुत ज़रूरी न हो." केंद्र सरकार नियमित रूप से यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देश अपडेट कर रही है. इससे सफ़र पर निकलने वालों के बीच अनिश्चितता का माहौल है. पर्यटन उद्योग के जानकारों के अनुसार  "होटलों के कमरों की ऑक्यूपैंसी में अधिकतम 90 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है. दुनिया भर में बहुत से अंतरराष्ट्रीय आयोजन रद्द किए जा रहे हैं. सबसे बुरा असर तो डेस्टिनेशन वेडिंग पर पड़ा है." इस बिमारी से अनुमान लगाया जा रहा है दुनिया के पर्यटन उद्योग को क़रीब 22 अरब डॉलर का नुक़सान होगा. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) का अनुमान है कि एविएशन सेक्टर को को यात्रियों से होने वाले कारोबार में कम से कम 63 अरब डॉलर का नुक़सान हो सकता है. इस अनुमान में माल ढुलाई के व्यापार को होने वाला नुक़सान शामिल नहीं है.ऐसे में हमारे यहाँ एयर इंडिया पहले से ही घाटे में चल रही थी और मार पड़ेगी तो क्या हाल होगा अनुमान लगाया जा सकता है. 

जवाहरात और जूलरी उद्योग- 
एक और उद्योग जो कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रभावित है, वो है जवाहरात और जूलरी का उद्योग. कोरोना वायरस से इस सेक्टर को क़रीब सवा अरब डॉलर का नुक़सान होने की आशंका है. भारत के तराशे और पॉलिश किए हुए हीरों के निर्यात के सबसे बड़े केंद्र चीन और हॉन्ग कॉन्ग हैं और इन दोनों ही जगहों पर वायरस का बहुत बुरा असर पड़ा है. वैश्विक  मंदी  की मार और अब  यह कोरोना वायरस का कहर  जिसमे  इंसान  की जान  जा रही है सोच सकते हैं कितना  खौफनाक  हैं ऐसे में अगर  सरकारों  ने आपस में मिलकर  उपाय  नहीं निकाला  तो आने वाला  समय में और मुश्किल  हालात  पैदा  कर सकते हैं .सबसे दुर्भाग्य की बात है इस बिमारी का अभी तक कोई टीका या दवा नहीं बन पायी जिससे इसको रोका जा सके. लेकिन एक बात है चीन और अमेरिका जैसे आरोप लगा रहे हैं इससे कहीं न कहीं चीन काफी बातों को छुपा रहा है और ऐसे में उसकी जिमेदारी बनती हैं आगे से ऐसा न हों. वरना आने वाले समय में मानवीय जीवन काफी मुश्किल हो जायेगा. 

गुरुवार, 12 मार्च 2020

विदेशी दुल्हा, कुमाउँनी दुल्हन। हलद्वानी में लिए दोनों ने 7 फेरे।

आसमान में हुआ प्यार, इकरार और हल्द्वानी में लिए सात फेरे,
एक दूजे के हुए विदेशी दुल्हा और देशी दुल्हन, कुमाउँनी रीति रिवाज से हुई दोनों की शादी, जर्मनी से पहुंचा दुल्हे का परिवार हल्द्वानी-


हल्द्वानी : कहावत है वसुधैव कुटंबकम, अर्थात विश्व एक कुटुंब है । वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो महा उपनिषद सहित कई ग्रन्थों में लिपिबद्ध है। इसका अर्थ है- धरती ही परिवार है (वसुधा एव कुटुम्बकम्)। और भारत विश्व में रहने वाले किसी भी वासिंदे का स्वागत मेहमानों की तरह करता आया है उसी कड़ी में रिश्ते भी जुड़ जाते हैं और दो परिवार रिश्तेदारी में तब्दील हो जाते हैं । ऐसा ही देखने  को मिला हल्द्वानी में ! हल्द्वानी की रहने वाली शिवानी आर्य बानी जर्मनी के रहने वाले पायलट दुल्हे की दुल्हन । शिवानी कतर एयरवेज की एयर होस्टेस हैं ।
हल्द्वानी के चौहानपाटा निवासी गिरीश चंद्र की बेटी शिवानी आर्या कतर एयरवेज में एयर होस्टेस है। पांच साल पहले उसकी नौकरी कतर एयरवेज में लगी । नौकरी के दौरान कतर एयरवेज में ही पायलट जर्मनी के डसल डार्फ निवासी पैट्रिक जुम संडे से मित्रता हुई और प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गयी । दोनों ने शादी करने का फैसला किया और पूरे पहाड़ी रीती रिवाज से हल्द्वानी में रचाई शादी।
वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।  शिवानी के आग्रह पर पैट्रिक के माता-पिता ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करने को मंजूरी दे दी। पैट्रिक के माता-पिता भी शादी में शामिल होने अपने ईष्ट मित्रों के साथ हल्द्वानी पहुंचे। विवाह समारोह पूरी तरह हिंदू परंपरा के साथ हुआ। मौके पर पैट्रिक की माता मोनिका जुम संडे और पिता बनार्ड जुम संडे ने कहा कि कुमाऊं की शादी की परंपरा रोमांच से भरपूर है। उन्हें काफी खुशी हो रही है की वे इस महान परम्परा का हिस्सा   बने हैं । 
शिवानी के पिता गिरीश चंद्र भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। शिवानी की माता दीपा देवी, चाचा नवीन चंद्र, गंगा प्रसाद, दीपक टम्टा और रिश्तेदार भानुप्रकाश ने बताया कि इस दौरान महिला संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। हल्द्वानी में महिला संगीत का खास तौर पर आयोजन होता है जिसमे महिलायें शिरकत करती हैं । विवाह स्थल के पास ही एक होटल से बरात शुरू हुई। दूल्हा बग्घी पर सवार होकर पहुंचा। इसके बाद धूलि अर्घ्य, रिंग सेरेमनी, वरमाला आदि के कार्यक्रम हुए। बारात के दौरान जर्मनी से आए मेहमान बैंड-बाजे की धुन पर जमकर नाचे और कुमाउंनी रीति-रिवाज के अनुसार शादी के 7 फेरे लिये।शादी को देखने के लिए  आस पास के सैकड़ो लोग पहुंचे  थे । हिन्दू धर्म में विवाह को सोलह संस्कारो में से एक माना गया है. विवाह = वि + वाह, अत: इसका शाब्दिक अर्थ है - विशेष रूप से जिम्मेदारी को वहन करना।

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...