मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

उत्तराखण्ड का प्रसिद्द 'घस्यारी नृत्य' देखेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया संग-

उत्तराखण्ड का प्रसिद्द 'घस्यारी नृत्य' देखेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया संग-
*

ऋषिकेश : 24 फ़रवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. ट्रम्प सीधे अहमदाबाद जाएंगे वहां पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा लगभग 1 लाख से ज्यादा लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.ट्रम्प के सामने भारत के अलग-अलग हिस्सों से लोक कलाकार अपना रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे. उसी कड़ी में उत्तराखण्ड से भी महिला प्रधान 'घस्यारी नृत्य' का मंचन होगा. देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए यह गौरव की बात है. इस मंचन से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति में और चार चाँद लगेंगे. विश्व में लोग जानेंगे और  उनको  एक अवसर मिलेगा देवभूमि की लोक संस्कृति को अधिक से अधिक जानने  का . इसके लिए उत्तराखंड से 8 सदस्यीय दल को भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय की ओर से निमंत्रण मिला है. उत्तराखण्ड के प्रसिद्द लोक कलाकार नत्थीलाल नौटियाल के नेतृतव्  और निर्देशन में यह कार्यक्रम का मंचन होगा. 

ऐसा रहेगा  ट्रम्प की यात्रा का कार्यक्रम-  


ट्रम्प पहली बार भारत यात्रा पर आ रहे हैं उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी रहेंगी.अहमदाबाद में उनका 22 किमी का रोड शो भी होना है. ट्रंप को इस यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने की योजना भी संस्कृति मंत्रालय ने बनाई है इसी कड़ी में उत्तराखण्ड से यह दल भी जा रहा है अहमदाबाद. इसके लिए तीन पर्वतीय राज्यों को चुना गया है. तीन राज्य हैं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व मणिपुर शामिल हैं. उत्तराखंड को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की तरफ से घस्यारी लोक नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को अहमदाबाद और नई दिल्ली की यात्रा पर आएंगे. मोदी-ट्रम्प 24 फरवरी को रोड शो करेंगे, साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. 25 फरवरी को ट्रम्प और उनकी पत्नी दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे. अहमादाबाद में ट्रम्प सरदार पटेल स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे. ‘केम छो ट्रम्प’ कार्यक्रम अहमदाबाद में नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा. इसमें ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भी ज्यादा 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है.यह विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड है. ट्रम्प इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे. केम छो कार्यक्रम से पहले मोदी और ट्रम्प रोड शो करेंगे और साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धाजलि देने पहुंचेंगे. मेलानिया ने ट्वीट भी किया है यात्रा के सम्बन्ध में.
*
घस्यारी का मतलब -
*

घस्यारी का मतलब घास काटने वाली महिला. महिलायें पर्वतीय क्षेत्र में जंगलों में अपने पालतू जानवरो के लिए घास काटने जाती हैं और आपस में एक दूसरे से हंसी मजाक, चर्चा  अपने जीवन की बातें नाच-गाने के रूप में करती हैं और अपनी कठिन जीवन शैली को सरल बनाती हैं मनोरंजन के माध्यम से. यही घस्यारी नृत्य के माध्यम से दिखाया जायेगा. महिलाओं के पीठ पर कंडी या डोका या टोकरी होती है और हाथ में दराती घास काटने के लिए. कंडी रिंगाल की बनी होती है जिसमें घास काट कर डाली जाती है. इसको उत्तराखण्ड का प्रमुख महिला प्रधान नृत्य कहा जाता है इसमें लगातार महिलायें गाने गा कर और और नृत्य कर प्रस्तुति  देती  हैं. 

कौन हैं नत्थी लाल नौटियाल -
हमसे बात करते हुए नौटियाल ने अपने संघर्ष के बारे में काफी कुछ बताया. वे काफी मजे हुए कला प्रेमी हैं. लोक कला और संस्कृति के अच्छे  जानकार हैं. भागीरथी कला संगम समिति के संस्थापक एवं लोक कलाकार नत्थीलाल नौटियाल देश विदेशों में पिछले 40 वर्षों से लोक कला को संरक्षण और प्रस्तुति का काम करते आ रहे हैं. वे नृत्य और गायन के कुशल कलाकार हैं. शुरुवाती दौर पर अध्यापन करते थे. लेकिन कला संस्कृति में विशेष रूचि होने की वजह से  वे इससे जुड़ गए. नौटियाल के निर्देशन में 8-सदस्यीय दल घस्यारी लोक नृत्य की प्रस्तुति देने अहमदाबाद जा रहा है. राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में वर्ष 1995, 1998, 2007, 2009, 2000, 2014, 2017 व 2018 में उन्होंने घस्यारी नृत्य की प्रस्तुति दी. दिल्ली में वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन पर भी यह नृत्य प्रस्तुत किया गया था. 1991 में चेन्नई में पोंगल से मंचन प्रस्तुति शुरू करने वाले नौटियाल अब तक देश विदेश में सैकड़ों कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं.जिनमें पूर्व रास्ट्रपति डॉक्टर एपीजी अब्दुल कलाम भी हैं अटल बिहारी बाजपेई भी हैं. इस  दल  में लोक कलाकार दीपिका पंत, सपना ,मोनिका आर्य,  राकेंद्र रौथाण, अंकित  भट्ट, रोहित, हिमांशु शमिल हैं. नौटियाल ने बताया की कि गढ़वाली लोक गीत हे दिदी, हे भुली, हे ब्वारी, घास काटण जौला पल्या सारी गीत पर दल पांच मिनट की प्रस्तुति देगा. सभी कालाकाकर उत्तराखंड की परम्परिक आंचलिक वेशभूषा में होंगे. नौटियाल अब तक देश के कई शहरों और विदेशों में भी इस नृत्य की प्रस्तुति दे चुके हैं. कुमाऊं, गढ़वाल और जौनसार क्षेत्र की लोक कला को बढ़ावा देना,संरक्षण करना और लोगों तक उस लोक-कला को पहुंचाना उनका प्रमुख लक्ष रहा है. वर्तमान में अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में रहते हैं उनके दो बेटे  हैं. उनके परिवार के अन्य सदस्य भी इस निपुण कार्य में उनका साथ देते हैं. 

रविवार, 16 फ़रवरी 2020

महिलाओं को सेना में मिलेगा स्थायी कमीशन-सुप्रीम कोर्ट

महिलाओं को सेना में मिलेगा स्थायी कमीशन-सुप्रीम कोर्ट, कहा- महिलाओं को हक न देना केंद्र के पूर्वाग्रह को दिखाता है-


दिल्ली :  महिलाओं को अब सेना में स्थाई कमीशन देने की राह साफ़ हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र द्वारा दायर याचिका पर आज फैसला सुनाया. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.कोर्ट ने कहा महिलाओं को हक न देना केंद्र के पूर्वाग्रह को दिखाता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 2010 के फैसले में कहा था कि महिला सैनिकों को सेना में स्थायी कमीशन मिलना चाहिए. इसके खिलाफ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी थी . केंद्र सरकार ने तर्क दिया था पुरुष सैनिक महिला अफसरों से आदेश लेने को तैयार नहीं.
साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केंद्र सरकार सभी महिला अधिकारियों को 3 महीने में सेना में स्थायी कमीशन दे. यह भी साफ किया कि महिलाओं को कमांड पोजिशन (नेतृत्व या मोर्चे पर तैनाती) दिए जाने से किसी भी तरह नहीं रोका जा सकता. सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला समाज और देश के  लिए काफी अहम है. अब महिलायें सेना में और ज्यादा संख्या में जाना चाहेंगी क्योँकि स्थायी कमीशन मिलने का मतलब है आप पूरी सर्विस कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने यह फैसला दिया, बेंच ने कहा केंद्र सरकार ने जो तर्क कोर्ट में पेश किया है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने शारीरिक क्षमता और सामाजिक मान्यताओं को आधार बनाकर कहा था कि महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती. बेंच ने कहा यह तर्क विचलित करने वाला और समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा बीते समय में महिला अफसरों ने बहादुरी के लिए कई मिसालें कायम कीं. अब सोच में बदलाव की जरूरत है. सरकार को भी फौजों में लिंगभेद खत्म करना चाहिए. साथ ही कोर्ट ने कहा ​​महिला अधिकारियों की नौकरियों को लेकर केंद्र सरकार के नीतिगत फैसले बहुत ही अनोखे रहे हैं. कोर्ट ने यह भी कहा महिलाओं का सेना में शामिल होना एक विकास की प्रक्रिया दिखाता है .किसी भी सैनिक को जिम्मेदारी निभाने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए. इससे पहले हाईकोर्ट ने फैसला दिया था 2010 में. हाईकोर्ट ने महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन देने की बात कही थी. केंद्र ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी और केंद्र सरकार का तर्क था कि भारतीय सेना में यूनिट्स पूरी तरह पुरुषों की है और पुरुष सैनिक महिला अधिकारियों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे जो कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया.
जहाँ तक सेना में स्थित की बात है अभी सेना में महिलाएं शॉर्ट सर्विस कमीशन के दौरान आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्डनेंस, एजुकेशन कॉर्प्स, जज एडवोकेट जनरल, इंजीनियर, सिग्नल, इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में ही एंट्री पा सकती हैं. उन्हें युद्धक सेवाओं (इन्फैंट्री, उड्डयन और तोपखाने) में काम करने का मौका नहीं दिया जाता. लेकिन एयरफोर्स और नेवी में महिलाओं को स्थायी कमीशन का विकल्प था. एयरफोर्स और  नेवी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन में आने का विकल्प देते हैं, हालांकि यह आर्मी में अभी तक नहीं है. इसके अलावा एयरफोर्स में महिलाएं युद्धक सेवाओं (फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी) में शामिल हो सकती हैं. शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत महिलाएं एयरफोर्स में ही हेलिकॉप्टर से लेकर फाइटर जेट तक उड़ा सकती हैं. नेवी में भी महिलाएं लॉजिस्टिक्स, कानून, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, पायलट और नेवल इंस्पेक्टर कैडर में सेवाएं दे सकती हैं. वर्तमान में एयर फ़ोर्स में 13.09फीसदी  and 8.5 फीसदी, नेवी में और  2.8 फीसदी   और सेना में 3.80 फीसदी महिलायें हैं. वहीँ अर्धसैनिक बलों की बात करें तो बीएसएफ, सीआरपीएफ, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, एसएसबी,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पहले से महिलाओं की तैनाती है.

सुप्रीम कोर्ट के इस अहम फैसले के बाद महिलाओं के लिए देश सेवा के जज्बे को पाने और पूरा करने का बड़ा रास्ता साफ़ हो गया है. ऐसे में महिलायें सेना में जाना चाहेंगी जिससे रोजगार के साथ-साथ देश सेवा करने का भी मौका मिलेगा.

Zero Angle Goal by this 10 years old kid from Kerala

Ohhh what a shot !!
i cant believe but its fact...."zero angle goal" by this 10 years old kid Dani PK from Kerala,Good keep going good:) see this video.......if we nurture this type of talent surely in future we will have more top class international players on the niche. he has become sensation after going viral of this video. we need to nurture and trained him as good as we can. Great right? Yes, it is just amazing and he's only 10? Unbelievable right? In fact this goal reminds many of the famous scored by Brazil's Roberto Carlos. Even though that one was not off a corner. This one was just as brilliant, if not better. Dani's father Abu Hashim is a photographer with Malayala Manorama. He said that his son loved to play from an early age.."Football is his favourite sport. He loves it so much that no matter how many footballs we buy him, he always asks for another one," said Hashim while speaking to THE WEEK.“Every morning, Novia and I have to help him with packing his school bag as per the timetable. But he needs no alarm clock, no help to wake up or pack his football kit when he has to go for training at 6 am. Such is his love for the game,” he added. Dani joined the KFTC club when he was in class 2 and for the last 3 years has been playing with older boys. “Dani swears by Barcelona,” said his father and added that he wants to visit Spain to meet Messi. “That's the only country he wants to visit. And, of course, he wants to meet Messi,” he went on to say. He is a special talent and one hopes he blossoms into an even more awesome player in the years to come.  Courtesy:indiatimes.com

पाकिस्तानी हनी ट्रैप का शिकार हुए 11 नेवी के जवान, गिरफ्तार-

दिल्ली:पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नेवी के 11 सैनिक गिरफ्तार,नहीं थम रहा है हनी ट्रैप का मामला- 
देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है, जो लोभ लालच के चक्कर में अपना जमीर बेच देते हैं, देश को बेच देते हैं . कहते हैं देशभक्त बहुत हैं लेकिन कुछ जयचंद हरजगह मिल जाते हैं और वही हो रहा है जब तक हमारे अपने जयचंद हैं तब तक कुछ नहीं कर सकते हैं लेकिन देश की सुरक्षा को ताक पर रखकर दुश्मन देश को सूचना पहुंचाना गद्दारी है और उसके लिए सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए. ऐसे  इंसान  को नौकरी  से ही  नहीं  बल्कि  समाज  से भी  बर्खास्त  कर देना चाहिए. कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 11 नेवी के जवान और 2 आम नागरिक हैं.इन सभी 13 पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. सबसे ख़ास बात सभी आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी को नौसेना से संबंधित संवेदनशील सूचनाएं लीक करते थे। पाक के एजेंटों ने इन सभी को हनी ट्रैप में फंसा रखा था।यानि महिलायें बात करती थी इनसे और वे अपने जाल में फंसा कर इनसे सूचनाएं लेती थी.  सूत्रों के अनुसार ऐसे इस जासूसी के मामले में सबसे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस, नौसेना की खुफिया इकाई और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में 7 नौसैनिकों को गिरफ्तार किया था।फिलहाल, आंध्र प्रदेश की पुलिस इस जासूसी कांड की जांच कर रही है और इसमें नेवी की सीक्रेट यूनिट उसकी मदद कर रही है। हालाँकि, नेवी ने अब स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई, केवल 2जी फोन के उपयोग की इजाजत. नौसेना के मुंबई, करवार (कर्नाटक) और विशाखापट्टनम अड्डे से इन नौसैनिकों की गिरफ्तारी की गई थी। नौसैनिकों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद नौसेना ने सैनिकों के स्मार्टफोन और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगा दी थी। हालांकि, इसी तरह के जासूसी के मामले सामने आने के बाद भी सेना और वायुसेना ने अभी तक इस तरह की रोक नहीं लगाई है। इससे पहले भी कुछ सैनिक चाहे आर्मी के हो एयर फ़ोर्स के हो या नेवी क हो हनी ट्रैप का शिकार हो चुके हैं।ऐसे में सम्बंधित सेनाओं को अपने कर्मियों के लिए सख्त नियम बनाना और शुरू में ट्रेनिंग देना बहुत जरुरी है अन्यथा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता रहेगा जो कभी घातक सिद्ध हो सकता है. हालाँकि, बैन से कर्मचारियों की परेशानी बढ़ीं हैं, नौसेना के सूत्रों ने बताया कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर अचानक लगाई गई इस पाबंदी की वजह से कर्मचारियों को अपने परिवार से संपर्क करना और निजी इस्तेमाल के लिए डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल में परेशानी आ रही है। हालांकि, नौसेना ने पुरानी तकनीक वाले 2जी मोबाइल फोन करने की इजाजत दी है। जानकारों के मुताबिक, इसका इस्तेमाल सीमित है और इसे इंटरसेप्ट भी किया जा सकता है। देश को बचाने के लिए इतना तो सहन करना ही होगा जवानों को अब अगर जिम्मेदारी ले रखी है तो देश की सुरक्षा की-

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

Darkest Skin Beauty of the World

ये है नयाकिम !!
सूडान की मॉडल (नमूनी) है,मतलब, सबसे काली स्किन वाली नमूनी, और तो ठीक है, लेकिन सोच ये रहा हूँ अगर इसको पीलिया हो गया तो कैसे डॉक्टर पता लगाएंगे ?चेहरे , ऊँगली में तो कहीं दिखेगा ही नहीं, और जब तक टेस्ट करेंगे तब तक.........खैर !! या फिर अँधेरे में खड़े कर दिया तो क्या होगा ?हालाँकि इसको सबसे डार्केस्ट स्किन वाली मॉडल घोषित किया गया है-ईश्वर भी इंसान को इस उपग्रह में कैसे-कैसे रूप रंग में भेज देता है? लेकिन अहम बात, सूडान देश का नाम सुन कर में सन्न रह जाता हूँ,
आपको याद होगा, एक बुकर प्राइज विनर फोटोग्राफ था जिसमे बच्चे के आगे गिद्ध बैठा हुआ है भुखमरी से बच्चा मरने को तैयार है और गिद्ध उसको खाने को----वह फोटो सूडान का ही था...हालांकि बाद में जिस फोटोग्राफर को वो बुकर प्राइज ईनाम मिला वह इतना डिप्रेसन में चला गया था उस फोटो को देख कर, की उसने आत्महत्या कर ली.हालाँकि इसके माता-पिता सूडान से कीनिया भागे ,इथीयोपिया अब अमेरिका में हैं. रिफुजी कैम्पों में रहे, गम्बेला में पैदा हुई.जहाँ कभी सूडान में भुखमरी थी, अब भी अधिकतर है ही....गृह युद्ध जारी है. इंसान और सूडान का नाड़बेद (36 का आंकड़ा ) है एक तरह का,वहां से ये लड़की निकल कर मॉडल बन गयी, धन्य हो ! खाने को उस देश के पास पैसे नहीं हैं, पीने को पानी ढंग का पानी मयस्सर नहीं है ऐसे में ये लड़की निकल कर आ गयी...तारीफ !!और हाँ, ऊपर से मुस्लिम आबादी वाला देश !! कहीं मुफ्तियों ने देख लिया तो फतवे जारी कर देंगे इसके के खिलाफ,हालांकि यह एक सफल नमूनी है, कई ब्रांड्स इसके पास हैं और लाखों फॉलोवर हैं सोशल मीडिया में इसके. ऐसे तीसरी दुनिया के देशों से निकल कर आना और फिर सफल होना बड़ी बात है.- तारीफ है !!



भारत का उसैन बोल्ट श्रीनिवास गौड़ा !!

दिल्ली : आखिर लिया संज्ञान खेल मंत्री ने, साई सेंटर में देंगे ट्रायल भारत के उसैन बोल्ट श्रीनिवास गौड़ा, श्रेय दिया अपने दोनों भैंसों को -


दिल्ली : भारत में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसमें कोई शक नहीं है. कहते हैं प्रतिभा कब किस रूप में और किस मौके पर सामने आ जाये कोई पता नहीं होता है. इसी कड़ी में कर्नाटक के एक युवक के बारे में चर्चा की जा रही है कि उसने 100 मीटर की रेस महज 9.55 सेकेंड में पूरी कर ली. दावा किया जा रहा है कि युवक ने उसैन बोल्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मामले पर मीडिया की खबरों का संज्ञान लिया है खेल मंत्री  किरेन रिजिजू ने. सबसे अहम बात जो देखने को खेल मंत्री ने तुरंत  फैसला  लिया और एक  प्रतिभा  को सामने आने  का मौका  दिया, जो हो  सकता  है आने  वाले  समय  में देश  के लिए  मैडल लाये. 
जैसे ही यह खबर मीडिया में आयी खेल मंत्री का ट्वीट आया जो एक अच्छी बात है. दरअसल,  कर्नाटक के युवक श्रीनिवास गौड़ा ने पारंपरिक भैसों की रेस में 13.62 सेकंड में 142.50 मीटर की रेस पूरी की है. यानि 100 मीटर की दूरी सिर्फ 9.55 सेकंड में पूरी की है. इस युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है मीडिया और सोशल मीडिया में . श्रीनिवास गौड़ा के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं और खेल मंत्री को लगातार टैग कर रहे हैं. इसके बाद अब केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया है और श्रीनिवास को ट्रायल के लिए बुलाए जाने की बात कही है.
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मैं SAI कोचों के द्वारा कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा को ट्रायल के लिए बुलाऊंगा, एथलेटिक्स में ओलंपिक के मानकों के बारे में लोगों में ज्ञान की कमी है, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि भारत की कोई भी प्रतिभा छूट ना जाए.
रिजिजू ने इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि SAI ने श्रीनिवास से बात की है. उनका रेल टिकट भी करा दिया गया है. सोमवार को यानि  17  फ़रवरी को उनका SAI सेंटर पर ट्रायल किया जाएगा. साई यानि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया जो खेल मंत्रय्लय के अंदर आता है और खेल मंत्रालय साईं में हर खेल के लिए कोचों को नियुक्त करता है देश के लिए खिलाड़ी उन कोचों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखारते हैं.      
कर्नाटक के रहने वाले श्रीनिवास गौड़ा की जो खास बात है, वह है उसने सूखे ट्रैक पर नहीं बल्कि पानी से भरे खेत में भैंसों के जोड़े के साथ दौड़कर बनाया है जो अपने आप बहुत मुश्किल है, दौड़ना, भैंसों को कण्ट्रोल करना, स्पीड बनानी और पानी, गीली  मिटटी में दौड़ना उससे भी मुश्किल. इस हालात में अगर वह ट्रैक पर ट्रेनिंग के बाद दौड़े तो रिजल्ट काफी अच्छा आ सकता है और देश को एक बना बनाया एथलीट मिल जायेगा. जमैका के रहने वाले उसैन बोल्ट ने अपना रिकॉर्ड सूखी जमीन पर दौड़कर बनाया था यानि ट्रैक पर. जमैका के उसैन बोल्ट का जलवा   रहा   है ट्रैक पर. उनको दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला एथलीट माना जाता है. बोल्ट ने 100 मीटर, 200 मीटर और 4*100 रिले दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रखा है जो अभी भी उन्हीं के नाम है. बोल्ट ने एक बार नहीं बल्कि 11 बार दौड़ में विश्व चैंपियन होने का रिकॉर्ड बनाया है.उसैन बोल्ट ने दौड़ में ही 8 ओलंपिक मेडल भी जीते हैं. बोल्ट ने 100 मीटर की दूरी का विश्व रिकॉर्ड 9.58 सेकंड में बनाया था. हालांकि अब बोल्ट करियर  से सन्यांस ले चुके हैं.  श्रीनिवास कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मोडाबिद्री इलाके के रहने वाले हैं. श्रीनिवास ने यह रिकॉर्ड एक भैंसा दौड़ में बनाया जिसे कंबाला नाम से बुलाया जाता है और हर वर्ष होती है.स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर इसमें शिरकत करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनिवास ने कहा कि पारंपरिक खेल में रिकॉर्ड बनाकर मुझे काफी तारीफ मिल रही है. मुझे कंबाला पसंद है, मैंने पहले भी ऐसी दौड़ लगाईं है. इसका श्रेय मेरे दोनों भैंसों को जाता है. यहां तक कि यूजर्स उन्हें ओलिंपिक में भेजने की मांग कर रहे हैं, उनका कहना है कि सरकार श्रीनिवास को ट्रेनिंग दिलाने की व्यवस्था करे और अब जब खेल मंत्रालय से कॉल आ गयी है उम्मीद है गौड़ा अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपना और देश का नाम रोशन करेंगे. 


सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

क्या हो गया है कांग्रेस को ?

क्या हो गया है कांग्रेस को ?
दिल्ली में एक सीट कांग्रेस नहीं जीत पा रही है ?  
शर्म की बात है, दिल्ली में तो कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी लेकिन आप के आगे अपने आप को बलिदान कर दिया, और हथियार डाल दिए, चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लाम्बा इतनी मेहनत कर रही थी सोशल साइटों पर चुनाव से पहले, काम न आयी वो भी ..ऐसे रणनीति किस काम की ? अन्य प्रदेशों में कांग्रेसी विधारधारा के लोग मन ही मन हाइकमाण्ड को कोष रहे हैं, अपना तो नाश करवा डाला थोड़ा बहुत हड्डी सूप हमें भी मिल जाता वो भी छीन लिया, भाजपा ज्वाइन कर नहीं सकते...कर लिया तो मंत्री पद, प्रतिष्ठा मिलेगा नहीं, सामने संघी बैठा होगा डंडा ले कर !
लेकिन भाजपा 3 से 13 के आस पास जा रही है ..जैसा रुझान आ रहा है अभी तक, लेकिन प्रदर्शन बुरा नहीं हैं..लेकिन भाजपा ने स्थानीय मुद्दों को साइड कर और  अजब-गजब टाइप का नेता दिल्ली को दे कर अपने पैरों पर बड़याठ (कुल्हाड़ी) मार डाली, उसके लिए दिल्ली अभी दूर है..दिल्ली को वोटर चिड़चिड़ा टाइप का है. पहले दिल वालों की दिल्ली होती थी अब तनाव वालों की दिल्ली है. न हवा है न पानी दिल्ली में, ऊपर से सड़कें जाम से ठुसी हुई..एक मेट्रो ने थोड़ा सांस दे रखा है लेकिन इतना समय मेट्रो के अंदर की बनी बनायी हवा को लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है-दिल्ली से लोग अब दुसरे शहरों की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं वहीँ हैं अब वहां जिनकी मजबूरी है नौकरी, पेशा, धंधा है ....या जिनका ठिकाना कहीं न रहा अब--लेकिन मुफ्त में कुछ चीजें दे कर केजरीवाल ने राज्य का नुक्सान किया है आने वाला समय ठीक नहीं है. कुर्सी जिसमे बैठेंगे वही चुभने लगेगी...शासन का चक्र कैसा चलता है आज जनता को कुछ लेना देना नहीं. क्योँकि जनता से कमाया जाता है और जनता के ऊपर खर्च किया जाता है. फ्री में देकर नहीं. जेब से तो नहीं दे रहा है. ..विजन किसी के पास है नहीं जो अच्छे नेता हैं वे आगे नहीं आ रहे हैं ...हजारों करोड़ों का घाटा कहाँ से कौन सहेगा ? कुर्सी चाहिए बस !! कुर्सी !! 

सोमवार, 12 नवंबर 2012



मित्रों,
दीपावली पर आप सभी लोगों को बहुत बहुत शुभ कामनाएँ, दादी-अम्मा का देहांत की वजह से इस वर्ष दीपावली नहीं मना पा रहा हूँ, लेकिन आपके प्यार को देखते हुए अत्यंत ख़ुशी हुई। इस वर्ष गौर करूँ तो फेसबुक के छाती पर और मोबाइल के दिल रूपी इनबॉक्

स में अनगिनत मित्रों के बधाई सन्देश घुश आये हैं, ऐसी हिमाकत आप लोग ही कर सकते हैं जो मुझे बुरी नहीं लगती बल्कि ख़ुशी देती है !यह हम लोगों का ख़ुशी का त्यौहार है, दीप का त्यौहार है, इसी मौके पर हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए दीपावली अपनी नहीं बल्कि पराई होती है।उनके लिए यह एक आस, एक उम्मीद बनी रहती है हमेसा !उनके लिए कुछ ज्यादा कर तो नहीं सकते लेकिन उनका दर्द तो बाँट ही सकते हैं कुछ पंक्तिओं के साथ .. डॉक्टर नागेश पाण्डेय 'संजय' की कुछ पंक्तियाँ उन लोगों के नाम समर्पित हैं, मैं आपके साथ साझा कर रहा हूँ। उम्मीद है आपको पसंद आयेंगी उनकी ये पंक्तियाँ, शीर्षक है कैसे दीपावली मनाऊं ?
कैसे दीपावली मनाऊं?

कैसे दीपावली मनाऊं?
पास नहीं अम्मा के पैसे,
बापू की तबियत खराब है।
हुई उधारी बंद हर जगह,
कर्जे का भारी दबाव है।
घर के बर्तन बेच-बाचकर
कल का खाना गया बनाया।
जिसको हम लोगों ने मिलकर-
गिन-गिनकर कौरों में खाया।
अम्मा भूखी सोयीं बोलीं-
‘‘मुझे भूख ना, मैं ना खाऊँ।’’
कैसे दीपावली मनाऊँ?
नहीं मदरसे जा पाएँगे
भइया, उनका नाम कट गया।
दादी, को कम दिखता, उनका
बुनने का था काम, हट गया।
दीवाली के दीप बनाकर,
मैंने पैसे चार कमाए।
आशाओं के पुष्प खिले थे-
मन में, जितने, सब मुरझाए।
अपने आँगन भी दमकेंगे-
दीप ख़ुशी के मन झुँठलाऊं
कैसे दीपावली मनाऊँ?

किशोर - कविता : डा. नागेश पांडेय 'संजय'

बुधवार, 29 अगस्त 2012

हुक्का, हुक्का नहीं है.....बल्कि बहुत कुछ है !

 
 
हुक्के का भी अपना अंदाज है, इज्ज़त और रूतबा है...किसी को हुक्का ना पिलाओ तो मुश्किल और किसी को पिला दो तो आफ़त..अब यह आपको चुनना है, कब किसे और कहाँ हुक्का पिलाना है...बीडी,आज तक किसी की हो नहीं पाई ...और सिगरेट किसी को अपना नहीं पाया..लेकिन जितनी इज्जत हुक्के को मिली समाज में...खासकर उत्तर भारतीय समाज में उतनी इंसान को भी नहीं मिल पाई ..इस हुक्के की गुडगुडाहट ने ऐसी हुंकार भरी की आज कई जगह 'हुक्का बार' तक खुल बैठे हैं...लोग कह रहे हैं अगर धुएं को उडाना है, तो फिक्र के साथ क्यों उड़ायें, बल्कि खुसी साथ उडाओं ..आज सुबह उठ कर अपने पुराने मित्र के घर पर गया तो ये नज़ारा दिखा...उसकी की एक छोटी सी झलक आपके लिए ...

यमुना नाला नहीं नदी दिख रही है !


देश=भारत, राजधानी इसकी दिल्ली, और दिल्ली में इकलौती यमुना नदी, यमुना नदी अगस्त के महीने कैसी दिखी उसकी एक झलक आपके सामने पेश कर रहा हूँ..अपने मोबाइल से ली गई तस्वीर मेट्रो के अंदर से ...अधिकतर लोग यमुना नदी को देख कर और उसके बारे में बातें
करने पर नकारात्मक बोलते हैं....क्यूंकि नदी नहीं बल्कि यह काला नाला दिखता है..लेकिन इस महीने यह काला नहीं एक नदी दिख रही थी...मीडिया चिल्ला रहा है, अटकलें लगा रहा है बाढ़ आ जाएगी ये हो जायेगा वो हो जायेगा...पानी का लेवल इतना हो गया उतना हो गया...लेकिन सच बताऊँ इस बहते हुए पानी देखना अच्छा लग रहा है..असल में नदी का यही स्वरुप है,यही मिजाज़ है...सचमुच यमुना इन दिनों हर्ष से प्रफुल्लित होगी...इसी को नदी कहते हैं...शुक्रिया ! मॉनसून का जो नाले को नदी का रूप दे रहा है हर साल..बेशक कुछ दिनों के लिए ही सही ...नहीं तो साल में यमुना नदी नाला ज्यादा नदी कम दिखाई पड़ती है..!

बुधवार, 22 अगस्त 2012

एक था अजीब टाइगर .....!



गलती से 'एक था टाइगर' देखने की ज़हमत उठा बैठा ! जब अपने मित्र के साथ पिक्चर हाल के अन्दर घुसा तो आधे घंटे की फिल्म सरक चुकी थी...सीन में विदेशी हिंदी-लैस बाला कैटरीना कैफ और आधुनिक बुजुर्ग सलमान खान रसोई घर के अन्दर आपस में गुफ्तगू करने में लगे हुए थे...लेकिन पूरी फिल्म देखी जिस पर फिल्म आधारित थी, उन दोनू का मिक्सचर जूस बनाकर प्रोडूसर और निर्देशक दोनों बेशर्मी से गटक गए, RAW और ISI अगर ऐसे ही काम करते रहे, या करते होंगे, या करते हैं तो हिन्दुस्तान और पकिस्तान दोनू आतंकिओं के ढोल पर मातम मना रहे होंगे...शर्म की बात है ! फिल्म बनानी भी है इतने सम्बेदनशील मुद्दे पर तो थोडा तो ठीक दिखा देते....अंत में 'एक था टाइगर' का अता पता भी नहीं चला है कहाँ है ...इससे अच्छा तो हमारे कॉर्बेट पार्क के टाइगर अच्छे हैं जो शिकार होने के बाद उनका शव तो मिल ही जाता है....फिल्म में सलमान से अच्छा अभिनय कैटरीना ने किया है...अगर यह लड़की हिंदी बोलना सीख गई तो कुछ सालों में बोलीवुड का काफी माल समेट ले जायेगी ! आप पैसा कितना ही कमा लें , कुल मिलाकर RAW और ISI की यह इकलौती प्रेम कहानी गले से नहीं उतरी !

गुरुवार, 8 मार्च 2012

सियाशत की जंग में जनरल की दोतरफा हार |

उत्तराखंड में हुए विधान सभा चुनाव और उनके नतीजों ने सियाशी गलियारों में गहमा-गहमी तेज़ कर दी है.इस पहाडी राज्य में 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में सब कुछ देखने को मिला....लेकिन सबसे बड़ी हैरान कर देने वाली जो बात थी वह खुद मुख्यमंत्री मेजर जनरल [सेवानिवृत]भुवन चन्द्र खंडूड़ी का चुनाव में बुरी तरह हारना | यह बात न भारतीय जनता पार्टी को पच रही है और ना ही उनके विरोधियौं को लेकिन खंडूडी के लिए यह दोतरफा हार है एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत ना दिला पाने की और दूसरी उनकी ब्यक्तिगत सियाशी हार |वह कोटद्वार विधान सभा सीट से वह कांगेस प्रयाशी एस एस नेगी से 4632 वोटों से हार गए. पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री खंडूड़ी इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे तो बीस मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल खंडूड़ी के इस्तीफे की औपचारिकता के तुरंत बाद राज्यपाल आल्वा पूरी तरह अनौपचारिक हो गई। राज्यपाल ने कहा कि जनता कभी-कभी अच्छे लोगों को हरा देती है। राज्यपाल ने कहा खंडूड़ी के चुनाव हारने का उन्हें भी दुख है । साथ ही यह भी कहा कि खंडूरी अच्छे मुख्यमंत्री रहे हैं। वे समर्पित एवं स्पष्टवादी हैं। खंडूड़ी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में श्रीमती आल्वा का उन्हें बहुत सहयोग मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने आभार भी जताया।

जनता निशंक के कार्यकाल से त्रस्त दिख रही थी और भाजपा ने इस बात को पहचाने में देर तो की लेकिन लेकिन अंतिम समय में आनन्-फानन में छह महीने के लिए मुख्यमंत्री खंडूडी को 'डैमेज कण्ट्रोल' के तहत फिर से मुख्यमंत्री की गद्दी सँभालने के लिए कहा गया...यह खंडूडी की ईमानदारी और मेहनत का नतीजा था जो भाजपा 31 सीटों पर कब्जा कर पायी वर्ना और नुक्शान हो सकता था. एक अजीब सोच लोगों की देखने को मिली प्रदेश में जिससे भी पूछो वह यही कहता मुख्यमंत्री खंडूडी होने चाहिए लेकिन भाजपा सत्ता में नहीं आनी चाहिए. चुनाव परिणाम वाले अंतिम समय तक दोनू दल कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के आगे पीछे रहे.70 सीटों में से कांग्रेस को 32 और भाजपा को 31 सीटें मिली हैं. बसपा को 3 सीटें और एक सीट उत्तराखंड क्रांति दल [पी] को मिली है. कांग्रेस से बागी उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव जीत दर्ज की है | दो दलों का दबदबा रहा प्रदेश की राजनीती में यह एक बात अच्छी रही है. उक्रांद और नयी नवेली यूआरएम् भी कुछ खास नहीं कर पायी. उक्रांद ने एक सीट जीती है वहीं उत्तराखंड रक्षा मोर्चा [यूआरएम्] खाता भी नहीं खोल पाया.वहीं उतर प्रदेश में परचम लहराने वाली समाज वादी पार्टी के लिए उत्तराखंड अभी मुंगेरी लाल के हसीं सपने जैसा है. दूसरा कारण सपा के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव पर पूरा ध्यान ही रखना भी एक कारण रहा है. दूसरी सबसे बड़ी हार भाजपा के दिग्गज माने जाने वाले प्रकाश पन्त की रही जो पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस के मयूख महर से चुनाव हार गए. यह भाजपा लिए यह सीट भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन इस बार वह भी हाथ से निकल गयी.

मुख्यमंत्री खंडूडी का हारना सबसे चौकाने वाला था और इसके लिए कोटद्वार की जनता नहीं बल्कि भाजपा के अन्दर गुटबंदी जिम्मेदार रही है. भाजपा को मंथन करना चाहिए कहाँ गल्ती हुई जो अपने ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री को भी जिता नहीं पायी.वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश में अच्छा परिणाम आया है.हरीश रावत की मेहनत रंग लायी है हो सकता है हरीश रावत आने वाले दिन में मुख्यमंत्री की कुर्सी में नज़र आयें और यह उनकी सालों की मेहनत का नतीजा भी है. सब जानते हैं इससे पहले नारायण दत्त तिवारी और सतपाल महाराज जैसे दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के रास्ते पर हमेशा रुकावट ही डाली और अब उनके पास मंत्रिपद का अनुभव भी है.सरकार जो भी बनाए लेकिन प्रदेश से युवा शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन कर रहा है. यह अजीब बात है बाहर से शुरुवाती शिक्षा पाने के लिए लोग अपने बच्चों को उत्तराखंड के नैनीताल,मसूरी, देहरादून,घोडाखाल जैसी जगह भेजते हैं. जबकि प्रदेश की जनता अपने बच्चों को इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ा लिखा नहीं सकती ? क्योंकि इतने महंगी फीस कहा से दे पाएंगे?प्रदेश में शिक्षा के आधार भूत ढाँचे को भी और मजबूत करने की जरुरत है. निशंक और खंडूडी दोनू ही इसमें कुछ ज्यादा नहीं कर पाए हैं.

मतदान का प्रतिशत इस बढ़ा है पिछली बार के मुकाबले इस बार 9.95 प्रतिशत की दर से यह बढ़ा है. देहरादून में 67.54 और हरिद्वार में 75.46 और उधम सिंह नगर में 76.84 रहा. खंडूड़ी का हारना प्रदेश की राजनीती के लिए शुभ संकेत नहीं हैं. क्यूंकि राजनीती में वैसे ही ईमानदार और मेहनती लोगों की संख्या गिनी चुनी है. जनता को भी इस पर सोचना चाहिए. यूरोप और भारत में यह सबसे बड़ा अंतर है वहां मतदाता परिपक्व है, समझता है अच्छा बुरा, हमारे यहाँ पर वह जात-पात,और लोभ लालच के भंवर में चक्कर खाता रहता है और अपनी वोट की महत्वता खो बैठता है. उत्तराखंड को सैनिक प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है इस वजह से वहां पर फौजी मतदाता भी काफी हैं.चुनाव में भी दो जनरल थे, एक मुख्यमंत्री खुद दूसरा यूआरएम् के लेफ्टीनैंट जनरल टीपीएस रावत जो चुनाव हार गए. पोस्टल वोटरों का काफी हजारों की मात्रा में बैरंग लौटना भी खंडूड़ी और उनकी सरकार के लिए नुक्सान दायक रहा. भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग भी की दुबारा मतदान पत्र भेजे जाएँ लेकिन चुनाव आयोग नहीं इस मांग को नकार दिया. किसी मतदाता ने भी मांग नहीं की नहीं तो भेजा सकता था और कुछ सीटों का नतीजा कुछ और ही होता दोनू दलों के लिए. निशंक के समय में घोटाले हुए उनसे वह अब तक पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं. इसका खामियाजा प्रदेश में पार्टी को चुनाव में उठाना पडा. आने वाली सरकार के लिए आने वाला समय और चुनौती पूर्ण होगा अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो कितना चलेगी इस पर संसय बना रहेगा और अगर भाजपा बनाती है कितना अपने आप को साबित कर पायेगी.

बुधवार, 7 मार्च 2012

होली में भी आरक्षण !



आज देश में होली है....इस अवसर पर सभी को होली की हार्दिक शुभकामना...सुन्दर रंगीला त्यौहार है बशर्ते इसे बदरंग ना किया जाए...अंग्रेज़ कहते हैं हिन्दुस्तानी साल में एक बार पागल होता है वह है होली का दिन..कपडे फटे हुए,रंगीले,मुह काला-लाल किया हुआ...सब भिगोने,पोतने में लगे होते हैं एक दूसरे को ..होली के पहले दिन पता चला जब बिहार डेस्क पर गया और हमारे सहयोगी ने बताया कि बिहार में आज होली नहीं है..इसलिए उसे ऑफिस आना पड़ेगा क्यूंकि आज खबरें आएँगी....कई सालों से होली में भी ऑफिस में मना रहा था..इस बार घर पर हूँ ..लेकिन अपने नहीं बहन के घर पर..दादी का देहांत होने की वजह से अपनी होली तो मननी नहीं है.. इस लिए सोचा बहन के घर चला जाए.....इस बार बिहार और उत्तराखंड में होली आज नहीं बल्कि एक दिन बाद है...में तो चुनाव में ब्यस्त था..इसलिए पता भी नहीं चला होली भी आ रही है...दो ढाई महीने से आज थोडा आराम करने का मौका मिला है..लेकिन यह दो दिन का त्यौहार मनाने वाला 'लफडा' पिछले कुछ सालों से देखने में आया है... अब इसके लिए जिम्मेदार कौन ? परम्परागत पुरोहित या फिर सरकार का कलैंडर बनाने वाला पंडित जो अधिकतर छुट्टियां अपने आगे पीछे कितनी छुट्टियाँ देखकर ' सेट' करता है ..लगता है त्यौहार मनाने में भी 'आरक्षण' लागू कर दिया है...15 -16 साल हो गए हैं घर गाँव की होली देखे,खेले...घर गाँव की होली आज भी मिस करता हूँ...लेकिन त्यौहार एक दिन मनाया जाय तो उचित होगा...यह पंडित जी लोगों और सरकारी बाबू दोनू ज़मात से अपील करता हूँ.

बुधवार, 7 दिसंबर 2011

'डर्टी पिक्चर' का गंदापन अश्लील नहीं है.....

लम्बे समय बाद कोई हिंदी फिल्म ठीक सी लगी, में अपने एक पत्रकार महिला लम्बे समय बाद कोई हिंदी फिल्म ठीक सी लगी, में अपने एक पत्रकार महिला साथी के साथ देखने गया..पहले तो वह जिझक रही थी..फिर मैंने मजाक में कहा आप अपने सीट में बैठेंगे और हम अपने...और सिल्क को परखेंगे....वह फिर मान गई..बाद में फिल्म देखने के बाद बोली फिल्म अच्छी थी..खैर..पिछले कुछ दिनों से मीडिया और अन्य प्रचार माध्यम से इस फिल्म का काफी कुछ मसाला लोगों के आँखों में परोसा जा चुका था...और जिस हिसाब से इसका प्रचार किया गया था वह भी काबिले तारीफ था...'डर्टी पिक्चर' ...जैसा

इस फिल्म का नाम है, वैसा किस सेन्स में होना यह बड़ी बात थी...डर्टी माने गन्दा! ॥कैसा गन्दा यह इंसान की सोच पर निर्भर करता है...

इस फिल्म को दक्षिण भारत की फिल्मों की अभिनेत्री/नचनिया रही सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनाया गया था॥मतलब साफ़ है एक तो लुट के मर गई, दूसरी अब लूटने जा रही है..आगे भगवान् जाने...निर्देशक ने कोशिश अच्छी की है..और फिल्म के अंत में छोड़ कर बाकी फिल्म में पूरी तरह उसका कंट्रोल रहा है...निर्देशक ने अंत में जल्दी-जल्दी शोट्स लगा दिए हैं ,लगता है फिल्म की लम्बाई कुछ ज्यादा हो रही होगी..यह बात हिंदी फिल्मों के निर्देशकों के लिए हमेशा सर दर्द रहा है ..फिल्म खीच ले जाते हैं अंत तक और फिर छोड़ देते हैं खुले मेले में..और फिल्म उनके हाथ में ना रह कर इधर-उधर भटकती है..और दर्शकों के दिल में कई प्रश्न बार-बार उठते हैं..कि ऐसा क्योँ ?वैसा क्योँ नहीं इत्यादि ...लेकिन सिल्क के सपने धरती पर नहीं बल्कि आसमां में हिचकोले ले रहे थे..उसे तो हीरोइन बनना था..डांसर बनना था...कैसे भी...जो ले-लो, जैसा ले लो...सिल्क तैयार..इसलिए एक बात है यह फिल्म उन लड्कियौं के लिए भी है जो हद से ज्यादा महत्वकांशी होते हैं..और जीवन में दिखावा वाली सफलता पाने के लिए सब कुछ लुटा बैठती है, और अंत में सिर्फ सून्य पर आकर अपना नाम ऊपर वाले के नाम कर देती हैं..महत्वकांशी लडकी को जरुर देखनी चाहिए यह फिल्म ...उसके लिए एक सीख भी है।फिल्म इंडस्ट्री की प्रष्ठ - भूमि पर बनायी गई इस फिल्म को निर्देशक मिलन ने पूरे कंट्रोल के साथ फिल्म में अपनी छाप छोडी है, वहीं सिल्क के रूप में विद्या बालान ने बखूबी अभिनय किया है...जैसा फिल्म का नाम वैसा उसमे है भी...शुरू में ही कमरे में यौन क्रीडा में लग्न एक जोड़े को सिल्क पोप-कोर्न या कुछ और खाते हुए एन्जॉय करती है...और वही यौन क्रीडा एक बार उसके फ़िल्मी काम में भी मदादगार साबित होता है...लेकिन विद्या ने जितना एक्सपोज़ इस फिल्म में सायद अब ना कर पाए..क्यूंकि और कुछ बचा ही नहीं, आने वाली फिल्म में कुछ दिखाने के लिए उसके लिए...डायलोग बहुत बेहतरीन हैं..और उतने अच्छे तरीके से विद्या ने उनको बोला भी है..लेकिन जितने किस विद्या ने किये हैं वह काबिले तारीफ नहीं हैं...सायद सिल्क भी नहीं रही होगी..इस कला को फ़्रांस जा क़र सीख आने की जरूरत है...हीरो के रूप में नसीर, इमरान हाशमी और तुषार कपूर का अभिनय अपनी जगह उम्दा है..तुषार को फिर से कहूँगा कि घर की मार पड़ गई है...या उनको सिल्क जैसे महिला प्रधान कोई फिल्म बनानी चाहिए, हीरो के रूप में नहीं बल्कि निर्देशक या फिर प्रोडूसर के रूप में..नहीं तो अपनी बहन एकता कपूर का असिस्टंट बन जाना चाहिए ..




महिला आधारित फिल्म होने के कारण निर्देशक कहानी को विद्या बालान या सिल्क के चारों तरफ रखने में सफल हुआ है...संगीत के रूप में एक गाना अच्छा है सूफियाना-सूफियाना...उ ला ला ला भी ठीक ठाक है उन लोगो के लिए जो तेज़ म्यूजिक पसंद करते हैं...वहीं फिल्म में विद्या जब सब कुछ होते हुए भी चिल्लाते हुए कहती है की कोई है मुझसे बात करने वाला ? बहुत कुछ सोचने पर मजबूर और बहुत सरे प्रश्नों के जवाब भी सामने रख देता है .


कुल मिला कर विद्या के बिंदास अभिनय, मजबूत डायलोग और दुखद क्लाइमैक्स ने फिल्म को हिट की कटेगरी में रख दिया है...वहीं इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री के सनसनीखेज और विवादास्पद हकीकत को सामने भी रखा है...अब जो फिल्म देखने जायेगा उसके पैसे तो वसूल हो ही जायेंगे बसर्ते पॉप-कोर्न और पेप्सी ना खाएं-पियें तो...


'डर्टी पिक्चर' का गंदापन अश्लील नहीं है.....

लम्बे समय बाद कोई हिंदी फिल्म ठीक सी लगी, में अपने एक पत्रकार महिला साथी के साथ देखने गया..पहले तो वह जिधक रही थी..फिर मैंने कहा आप अपने सीट में बैठेंगे और हम अपने...फिर मान गई..बाद में फिल्म देखने के बाद बोली फिल्म अच्छी थी..खैर...पिछले कुछ दिनों से मीडिया और अन्य प्रचार माध्यम से इस फिल्म को काफी कुछ मसाला लोगों के आँखों में परोसा जा चुका था...और जिस हिसाब से इसका प्रचार किया गया था वह भी काबिले तारीफ था...'डर्टी पिक्चर' ...जैसा की इस फिल्म का नाम है वैसा किस सेन्स में होना यह बड़ी बात थी...डर्टी माने गन्दा ..कैसा गन्दा यह इंसान की सोच पर निर्भर करता है...इस को फिल्म दक्षिण भारत की फिल्मों की हेरोइन रही सिल्क स्मिता की जिंदगी पर बनाया गया था..मतलब साफ़ है एक तो लुट के मर गई दूसरी लूटने जा रही है..आगे भगवान् जाने...निर्देशक ने कोशिश अच्छी की है..और अंत में छोड़ कर बाकी फिल्म में पूरी तरह उसका कंट्रोल रहा है...निर्देशक ने अंत में जल्दी-जल्दी शोट्स लगा दिए हैं लगता है फिल्म की लम्बाई कुछ ज्यादा हो रही होगी..यह बात हिंदी फिल्मों के निर्देशकों के साथ बहुत ज्यादा होता है..फिल्म खीच ले जाते हैं अंत तक और फिर छोड़ देते हैं..फिर फिल्म उनके हाथ में ना रह कर इधर उधर भटकती है..और दर्शकों के दिल में कई प्रश्न बार बार उठते हैं..की ऐसा क्योँ ?वैसा क्योँ नहीं इत्यादि ...

लेकिन सिल्क के सपने धरती पर नहीं बल्कि आंसमां में थे..उसे तो हीरोइन बनना था..कुछ भी कैसे भी...जो ले लो जैसा ले लो...सिल्क तैयार..इसलिए एक बात है यह फिल्म उन लड्कियौं के लिए भी जो हद से ज्यादा महत्वकांशी होते हैं..और जीवन में दिखावा वालीसफलता पाने के लिए सब कुछ लुटा देती है और अंत में सिर्फ सून्य पर आकर अपना नामो निशाँ मिटा बैठती हैं..ऐसी लडकी को जरुर देखनी चाहिए...उसके लिए सीख भी है.

फिल्म इंडस्ट्री की प्रष्ठ - भूमि पर बने गई इस फिल्म को निर्देशक मिलन ने पुरे कंट्रोल के साथ फिल्म में अपनी छाप छोडी है, वहीं सिल्क के रूप में विद्या बालन ने बखूबी अभिनय किया है...जैसा फिल्म का नाम वैसा उसमे है भी ...शुरू में ही कमरे में यौन क्रीडा में लग्न एक जोड़े को सीलम पोप कोर्न खाते हुए एन्जॉय करती है...और वही यौन क्रीडा एक बार उसके जीवन उसके फ़िल्मी काम में भी मदादगार साबित होता है...लेकिन विद्या ने जितना एक्सपोज़ इस फिल्म में किया है सायद अब ना कर पाए..क्यूंकि और कुछ बचा ही नहीं आने वाली फिल्म में दिखाने के लिए उसके लिए...डायलोग बहुत बेहतरीन हैं..और उतने अच्छे तरीके से विद्या ने उनको बोला भी है..हीरो के रूप में नसीर, इमरान हाशमी और तुषार कपूर का अभिनय अभी जगह उम्दा है..


लेकिन महिला आधारित फिल्म होने के कारण निर्देशक कहानी को विद्या बालान या सिल्क के चारों तरफ रखने में सफल हुआ है...संगीत के रूप में एक गाना अच्छा है सूफियाना-सूफियाना...उ ला ला ला भी ठीक ठाक है...कुल मिला कर फिल्म विद्या के बिंदास अभिनय, मजबूत डायलोग और दुखद क्लाइमैक्स ने फिल्म को हिट की कटेगरी में रख दिया है...वहीं इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री के सनसनीखेज और विवादास्पद हकीकत को सामने रख दिया है...जो फिल्म देखने जायेगा उसके पैसे वसूल हो जायेंगे बर्सरते पॉप-कोर्न और पेप्सी ना पियें तो...

सोमवार, 28 नवंबर 2011

मेरी हल्द्वानी यात्रा.....

एक हफ्ते की छुट्टी के बाद आज वापस ऑफिस लौटा हूँ.....काफी समय बाद अपने लोगों से मिला....रिश्तेदारों से मिला....और प्रकर्ति के साथ गुफ्तगू करने की कोशिश की जो मुझे हमेशा पसंद है....मेरी कजन सिस्टर रेशु की शादी में हल्द्वानी [नैनीताल] गया था...सभ लोग आये थे....अच्छा लगा...इंटर कास्ट होने की वजह से और भी अच्छा लग रहा था...खैर इस दौरान मौसम भी ठंडा था और लोग भी काफी खुस दिखाई दे रहे थे...बुआ, नानी, चाची, कज़न्स सभी लोगों से लम्बे से समय के बाद मिलना अपने आप में एक अलग अहसास था.....ऊपर वाला ऐसा समय रोज क्योँ नहीं लाता...लड़के वाले बंगाल से थे..इसलिए दो संस्कृति का मिलन भी था...घर पर पार्टी और मंदिर में शादी दोनू अद्भुत थे.....मंदिर इतना सुन्दर था की लफ़्ज़ों में बयां कर पाना कठिन है...प्रकर्ति की गोद में क्योँ ऐसे जगह भगवान् वास करते हैं अब समझ आया ...इस दौरान दिल्ली जैसे शहर से दूर रहने का तनिक भर भी अहसास नहीं हुआ....लगा कहीं और नजदीक आ गए हैं अपनी जगह अपने लोगों के बीच....खेत खलिहान, पहाड़, नदी सब जैसे एक परिवार का हिसा लग रहा था..और हैं भी...जब तक नैनीताल में था स्वस्थ था दिली आते ही सर्दी जुखाम और खांसी ....इसलिए यह शहर अपना नहीं पाया हमें...और हम इसे शायद ! लेकिन एक बात है अभी भी छोटे शहर शांत हैं, सकूं से जिंदगी जीते हैं ...और आपा-धापी नहीं हैं वहां पर...और जिंदगी को जिंदगी की तरह जीने की कोशिश करते हैं...सिर्फ रोजगार के अवसर वहां पर मिल जाएँ तो मजा आ जाये...और रोज का खर्चा भी कम है ...

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...