मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020
उत्तराखण्ड का प्रसिद्द 'घस्यारी नृत्य' देखेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया संग-
रविवार, 16 फ़रवरी 2020
महिलाओं को सेना में मिलेगा स्थायी कमीशन-सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली : महिलाओं को अब सेना में स्थाई कमीशन देने की राह साफ़ हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र द्वारा दायर याचिका पर आज फैसला सुनाया. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.कोर्ट ने कहा महिलाओं को हक न देना केंद्र के पूर्वाग्रह को दिखाता है. दिल्ली हाईकोर्ट ने 2010 के फैसले में कहा था कि महिला सैनिकों को सेना में स्थायी कमीशन मिलना चाहिए. इसके खिलाफ केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गयी थी . केंद्र सरकार ने तर्क दिया था पुरुष सैनिक महिला अफसरों से आदेश लेने को तैयार नहीं.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने यह फैसला दिया, बेंच ने कहा केंद्र सरकार ने जो तर्क कोर्ट में पेश किया है उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने शारीरिक क्षमता और सामाजिक मान्यताओं को आधार बनाकर कहा था कि महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती. बेंच ने कहा यह तर्क विचलित करने वाला और समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है. कोर्ट ने कहा बीते समय में महिला अफसरों ने बहादुरी के लिए कई मिसालें कायम कीं. अब सोच में बदलाव की जरूरत है. सरकार को भी फौजों में लिंगभेद खत्म करना चाहिए. साथ ही कोर्ट ने कहा महिला अधिकारियों की नौकरियों को लेकर केंद्र सरकार के नीतिगत फैसले बहुत ही अनोखे रहे हैं. कोर्ट ने यह भी कहा महिलाओं का सेना में शामिल होना एक विकास की प्रक्रिया दिखाता है .किसी भी सैनिक को जिम्मेदारी निभाने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए. इससे पहले हाईकोर्ट ने फैसला दिया था 2010 में. हाईकोर्ट ने महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन देने की बात कही थी. केंद्र ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी और केंद्र सरकार का तर्क था कि भारतीय सेना में यूनिट्स पूरी तरह पुरुषों की है और पुरुष सैनिक महिला अधिकारियों को स्वीकार नहीं कर पाएंगे जो कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया.
जहाँ तक सेना में स्थित की बात है अभी सेना में महिलाएं शॉर्ट सर्विस कमीशन के दौरान आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्डनेंस, एजुकेशन कॉर्प्स, जज एडवोकेट जनरल, इंजीनियर, सिग्नल, इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में ही एंट्री पा सकती हैं. उन्हें युद्धक सेवाओं (इन्फैंट्री, उड्डयन और तोपखाने) में काम करने का मौका नहीं दिया जाता. लेकिन एयरफोर्स और नेवी में महिलाओं को स्थायी कमीशन का विकल्प था. एयरफोर्स और नेवी महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन में आने का विकल्प देते हैं, हालांकि यह आर्मी में अभी तक नहीं है. इसके अलावा एयरफोर्स में महिलाएं युद्धक सेवाओं (फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी) में शामिल हो सकती हैं. शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत महिलाएं एयरफोर्स में ही हेलिकॉप्टर से लेकर फाइटर जेट तक उड़ा सकती हैं. नेवी में भी महिलाएं लॉजिस्टिक्स, कानून, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, पायलट और नेवल इंस्पेक्टर कैडर में सेवाएं दे सकती हैं. वर्तमान में एयर फ़ोर्स में 13.09फीसदी and 8.5 फीसदी, नेवी में और 2.8 फीसदी और सेना में 3.80 फीसदी महिलायें हैं. वहीँ अर्धसैनिक बलों की बात करें तो बीएसएफ, सीआरपीएफ, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, एसएसबी,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पहले से महिलाओं की तैनाती है.
सुप्रीम कोर्ट के इस अहम फैसले के बाद महिलाओं के लिए देश सेवा के जज्बे को पाने और पूरा करने का बड़ा रास्ता साफ़ हो गया है. ऐसे में महिलायें सेना में जाना चाहेंगी जिससे रोजगार के साथ-साथ देश सेवा करने का भी मौका मिलेगा.
Zero Angle Goal by this 10 years old kid from Kerala
पाकिस्तानी हनी ट्रैप का शिकार हुए 11 नेवी के जवान, गिरफ्तार-
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020
Darkest Skin Beauty of the World
भारत का उसैन बोल्ट श्रीनिवास गौड़ा !!
सोमवार, 10 फ़रवरी 2020
क्या हो गया है कांग्रेस को ?
सोमवार, 12 नवंबर 2012
मित्रों,
दीपावली पर आप सभी लोगों को बहुत बहुत शुभ कामनाएँ, दादी-अम्मा का देहांत की वजह से इस वर्ष दीपावली नहीं मना पा रहा हूँ, लेकिन आपके प्यार को देखते हुए अत्यंत ख़ुशी हुई। इस वर्ष गौर करूँ तो फेसबुक के छाती पर और मोबाइल के दिल रूपी इनबॉक्
कैसे दीपावली मनाऊं?
पास नहीं अम्मा के पैसे,
बापू की तबियत खराब है।
हुई उधारी बंद हर जगह,
कर्जे का भारी दबाव है।
घर के बर्तन बेच-बाचकर
कल का खाना गया बनाया।
जिसको हम लोगों ने मिलकर-
गिन-गिनकर कौरों में खाया।
अम्मा भूखी सोयीं बोलीं-
‘‘मुझे भूख ना, मैं ना खाऊँ।’’
कैसे दीपावली मनाऊँ?
नहीं मदरसे जा पाएँगे
भइया, उनका नाम कट गया।
दादी, को कम दिखता, उनका
बुनने का था काम, हट गया।
दीवाली के दीप बनाकर,
मैंने पैसे चार कमाए।
आशाओं के पुष्प खिले थे-
मन में, जितने, सब मुरझाए।
अपने आँगन भी दमकेंगे-
दीप ख़ुशी के मन झुँठलाऊं
कैसे दीपावली मनाऊँ?
किशोर - कविता : डा. नागेश पांडेय 'संजय'
बुधवार, 29 अगस्त 2012
हुक्का, हुक्का नहीं है.....बल्कि बहुत कुछ है !
यमुना नाला नहीं नदी दिख रही है !
बुधवार, 22 अगस्त 2012
एक था अजीब टाइगर .....!
गुरुवार, 8 मार्च 2012
सियाशत की जंग में जनरल की दोतरफा हार |

उत्तराखंड में हुए विधान सभा चुनाव और उनके नतीजों ने सियाशी गलियारों में गहमा-गहमी तेज़ कर दी है.इस पहाडी राज्य में 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में सब कुछ देखने को मिला....लेकिन सबसे बड़ी हैरान कर देने वाली जो बात थी वह खुद मुख्यमंत्री मेजर जनरल [सेवानिवृत]भुवन चन्द्र खंडूड़ी का चुनाव में बुरी तरह हारना | यह बात न भारतीय जनता पार्टी को पच रही है और ना ही उनके विरोधियौं को लेकिन खंडूडी के लिए यह दोतरफा हार है एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत ना दिला पाने की और दूसरी उनकी ब्यक्तिगत सियाशी हार |वह कोटद्वार विधान सभा सीट से वह कांगेस प्रयाशी एस एस नेगी से 4632 वोटों से हार गए. पार्टी को बहुमत न मिलने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री खंडूड़ी इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे तो बीस मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल खंडूड़ी के इस्तीफे की औपचारिकता के तुरंत बाद राज्यपाल आल्वा पूरी तरह अनौपचारिक हो गई। राज्यपाल ने कहा कि जनता कभी-कभी अच्छे लोगों को हरा देती है। राज्यपाल ने कहा खंडूड़ी के चुनाव हारने का उन्हें भी दुख है । साथ ही यह भी कहा कि खंडूरी अच्छे मुख्यमंत्री रहे हैं। वे समर्पित एवं स्पष्टवादी हैं। खंडूड़ी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में श्रीमती आल्वा का उन्हें बहुत सहयोग मिलता रहा है। इसके लिए उन्होंने आभार भी जताया।
जनता निशंक के कार्यकाल से त्रस्त दिख रही थी और भाजपा ने इस बात को पहचाने में देर तो की लेकिन लेकिन अंतिम समय में आनन्-फानन में छह महीने के लिए मुख्यमंत्री खंडूडी को 'डैमेज कण्ट्रोल' के तहत फिर से मुख्यमंत्री की गद्दी सँभालने के लिए कहा गया...यह खंडूडी की ईमानदारी और मेहनत का नतीजा था जो भाजपा 31 सीटों पर कब्जा कर पायी वर्ना और नुक्शान हो सकता था. एक अजीब सोच लोगों की देखने को मिली प्रदेश में जिससे भी पूछो वह यही कहता मुख्यमंत्री खंडूडी होने चाहिए लेकिन भाजपा सत्ता में नहीं आनी चाहिए. चुनाव परिणाम वाले अंतिम समय तक दोनू दल कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के आगे पीछे रहे.70 सीटों में से कांग्रेस को 32 और भाजपा को 31 सीटें मिली हैं. बसपा को 3 सीटें और एक सीट उत्तराखंड क्रांति दल [पी] को मिली है. कांग्रेस से बागी उम्मीदवारों ने निर्दलीय चुनाव जीत दर्ज की है | दो दलों का दबदबा रहा प्रदेश की राजनीती में यह एक बात अच्छी रही है. उक्रांद और नयी नवेली यूआरएम् भी कुछ खास नहीं कर पायी. उक्रांद ने एक सीट जीती है वहीं उत्तराखंड रक्षा मोर्चा [यूआरएम्] खाता भी नहीं खोल पाया.वहीं उतर प्रदेश में परचम लहराने वाली समाज वादी पार्टी के लिए उत्तराखंड अभी मुंगेरी लाल के हसीं सपने जैसा है. दूसरा कारण सपा के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव पर पूरा ध्यान ही रखना भी एक कारण रहा है. दूसरी सबसे बड़ी हार भाजपा के दिग्गज माने जाने वाले प्रकाश पन्त की रही जो पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस के मयूख महर से चुनाव हार गए. यह भाजपा लिए यह सीट भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन इस बार वह भी हाथ से निकल गयी.
मुख्यमंत्री खंडूडी का हारना सबसे चौकाने वाला था और इसके लिए कोटद्वार की जनता नहीं बल्कि भाजपा के अन्दर गुटबंदी जिम्मेदार रही है. भाजपा को मंथन करना चाहिए कहाँ गल्ती हुई जो अपने ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री को भी जिता नहीं पायी.वहीं कांग्रेस के लिए प्रदेश में अच्छा परिणाम आया है.हरीश रावत की मेहनत रंग लायी है हो सकता है हरीश रावत आने वाले दिन में मुख्यमंत्री की कुर्सी में नज़र आयें और यह उनकी सालों की मेहनत का नतीजा भी है. सब जानते हैं इससे पहले नारायण दत्त तिवारी और सतपाल महाराज जैसे दिग्गजों ने केंद्रीय मंत्री हरीश रावत के रास्ते पर हमेशा रुकावट ही डाली और अब उनके पास मंत्रिपद का अनुभव भी है.सरकार जो भी बनाए लेकिन प्रदेश से युवा शिक्षा और रोजगार के लिए पलायन कर रहा है. यह अजीब बात है बाहर से शुरुवाती शिक्षा पाने के लिए लोग अपने बच्चों को उत्तराखंड के नैनीताल,मसूरी, देहरादून,घोडाखाल जैसी जगह भेजते हैं. जबकि प्रदेश की जनता अपने बच्चों को इन शिक्षण संस्थानों में पढ़ा लिखा नहीं सकती ? क्योंकि इतने महंगी फीस कहा से दे पाएंगे?प्रदेश में शिक्षा के आधार भूत ढाँचे को भी और मजबूत करने की जरुरत है. निशंक और खंडूडी दोनू ही इसमें कुछ ज्यादा नहीं कर पाए हैं.
मतदान का प्रतिशत इस बढ़ा है पिछली बार के मुकाबले इस बार 9.95 प्रतिशत की दर से यह बढ़ा है. देहरादून में 67.54 और हरिद्वार में 75.46 और उधम सिंह नगर में 76.84 रहा. खंडूड़ी का हारना प्रदेश की राजनीती के लिए शुभ संकेत नहीं हैं. क्यूंकि राजनीती में वैसे ही ईमानदार और मेहनती लोगों की संख्या गिनी चुनी है. जनता को भी इस पर सोचना चाहिए. यूरोप और भारत में यह सबसे बड़ा अंतर है वहां मतदाता परिपक्व है, समझता है अच्छा बुरा, हमारे यहाँ पर वह जात-पात,और लोभ लालच के भंवर में चक्कर खाता रहता है और अपनी वोट की महत्वता खो बैठता है. उत्तराखंड को सैनिक प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है इस वजह से वहां पर फौजी मतदाता भी काफी हैं.चुनाव में भी दो जनरल थे, एक मुख्यमंत्री खुद दूसरा यूआरएम् के लेफ्टीनैंट जनरल टीपीएस रावत जो चुनाव हार गए. पोस्टल वोटरों का काफी हजारों की मात्रा में बैरंग लौटना भी खंडूड़ी और उनकी सरकार के लिए नुक्सान दायक रहा. भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग भी की दुबारा मतदान पत्र भेजे जाएँ लेकिन चुनाव आयोग नहीं इस मांग को नकार दिया. किसी मतदाता ने भी मांग नहीं की नहीं तो भेजा सकता था और कुछ सीटों का नतीजा कुछ और ही होता दोनू दलों के लिए. निशंक के समय में घोटाले हुए उनसे वह अब तक पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं. इसका खामियाजा प्रदेश में पार्टी को चुनाव में उठाना पडा. आने वाली सरकार के लिए आने वाला समय और चुनौती पूर्ण होगा अगर कांग्रेस सरकार बनाती है तो कितना चलेगी इस पर संसय बना रहेगा और अगर भाजपा बनाती है कितना अपने आप को साबित कर पायेगी.
बुधवार, 7 मार्च 2012
होली में भी आरक्षण !

शनिवार, 14 जनवरी 2012
बुधवार, 7 दिसंबर 2011
'डर्टी पिक्चर' का गंदापन अश्लील नहीं है.....
लम्बे समय बाद कोई हिंदी फिल्म ठीक सी लगी, में अपने एक पत्रकार महिला लम्बे समय बाद कोई हिंदी फिल्म ठीक सी लगी, में अपने एक पत्रकार महिला साथी के साथ देखने गया..पहले तो वह जिझक रही थी..फिर मैंने मजाक में कहा आप अपने सीट में बैठेंगे और हम अपने...और सिल्क को परखेंगे....वह फिर मान गई..बाद में फिल्म देखने के बाद बोली फिल्म अच्छी थी..खैर..पिछले कुछ दिनों से मीडिया और अन्य प्रचार माध्यम से इस फिल्म का काफी कुछ मसाला लोगों के आँखों में परोसा जा चुका था...और जिस हिसाब से इसका प्रचार किया गया था वह भी काबिले तारीफ था...'डर्टी पिक्चर' ...जैसा महिला आधारित फिल्म होने के कारण निर्देशक कहानी को विद्या बालान या सिल्क के चारों तरफ रखने में सफल हुआ है...संगीत के रूप में एक गाना अच्छा है सूफियाना-सूफियाना...उ ला ला ला भी ठीक ठाक है उन लोगो के लिए जो तेज़ म्यूजिक पसंद करते हैं...वहीं फिल्म में विद्या जब सब कुछ होते हुए भी चिल्लाते हुए कहती है की कोई है मुझसे बात करने वाला ? बहुत कुछ सोचने पर मजबूर और बहुत सरे प्रश्नों के जवाब भी सामने रख देता है .
कुल मिला कर विद्या के बिंदास अभिनय, मजबूत डायलोग और दुखद क्लाइमैक्स ने फिल्म को हिट की कटेगरी में रख दिया है...वहीं इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री के सनसनीखेज और विवादास्पद हकीकत को सामने भी रखा है...अब जो फिल्म देखने जायेगा उसके पैसे तो वसूल हो ही जायेंगे बसर्ते पॉप-कोर्न और पेप्सी ना खाएं-पियें तो...
'डर्टी पिक्चर' का गंदापन अश्लील नहीं है.....
लेकिन सिल्क के सपने धरती पर नहीं बल्कि आंसमां में थे..उसे तो हीरोइन बनना था..कुछ भी कैसे भी...जो ले लो जैसा ले लो...सिल्क तैयार..इसलिए एक बात है यह फिल्म उन लड्कियौं के लिए भी जो हद से ज्यादा महत्वकांशी होते हैं..और जीवन में दिखावा वालीसफलता पाने के लिए सब कुछ लुटा देती है और अंत में सिर्फ सून्य पर आकर अपना नामो निशाँ मिटा बैठती हैं..ऐसी लडकी को जरुर देखनी चाहिए...उसके लिए सीख भी है.
फिल्म इंडस्ट्री की प्रष्ठ - भूमि पर बने गई इस फिल्म को निर्देशक मिलन ने पुरे कंट्रोल के साथ फिल्म में अपनी छाप छोडी है, वहीं सिल्क के रूप में विद्या बालन ने बखूबी अभिनय किया है...जैसा फिल्म का नाम वैसा उसमे है भी ...शुरू में ही कमरे में यौन क्रीडा में लग्न एक जोड़े को सीलम पोप कोर्न खाते हुए एन्जॉय करती है...और वही यौन क्रीडा एक बार उसके जीवन उसके फ़िल्मी काम में भी मदादगार साबित होता है...लेकिन विद्या ने जितना एक्सपोज़ इस फिल्म में किया है सायद अब ना कर पाए..क्यूंकि और कुछ बचा ही नहीं आने वाली फिल्म में दिखाने के लिए उसके लिए...डायलोग बहुत बेहतरीन हैं..और उतने अच्छे तरीके से विद्या ने उनको बोला भी है..हीरो के रूप में नसीर, इमरान हाशमी और तुषार कपूर का अभिनय अभी जगह उम्दा है..
लेकिन महिला आधारित फिल्म होने के कारण निर्देशक कहानी को विद्या बालान या सिल्क के चारों तरफ रखने में सफल हुआ है...संगीत के रूप में एक गाना अच्छा है सूफियाना-सूफियाना...उ ला ला ला भी ठीक ठाक है...कुल मिला कर फिल्म विद्या के बिंदास अभिनय, मजबूत डायलोग और दुखद क्लाइमैक्स ने फिल्म को हिट की कटेगरी में रख दिया है...वहीं इस फिल्म ने फिल्म इंडस्ट्री के सनसनीखेज और विवादास्पद हकीकत को सामने रख दिया है...जो फिल्म देखने जायेगा उसके पैसे वसूल हो जायेंगे बर्सरते पॉप-कोर्न और पेप्सी ना पियें तो...
सोमवार, 28 नवंबर 2011
मेरी हल्द्वानी यात्रा.....
Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer
-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...
-
Najafgarh has the highest population count in NCR (National Capital Region), Delhi . Najafgarh houses around 70 villages neighboring the sta...
-
लम्बे समय के बाद शुक्रवार को समय मिला, ऑफिस के ख़बरों से दूर.... आज़ाद पंछी की तरह शहर के आबो-हवा में दिन भर चहल कदमी करते हुए आधुनिक सीपी पह...
-
-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...

















