गुरुवार, 26 मार्च 2020

ऋषिकेश AIIMS में सोमवार से होगी कोरोना की जांच

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मिलेगी इससे काफी मदद

ऋषिकेश : उत्तराखण्ड के सबसे बड़े हॉस्पिटल ऋषिकेश AIIMS में सोमवार से कोरोना के संक्रमित हुए मरीजों की जांच शुरू  होगी. एम्स निदेशक पद्मश्री व यश भारती से सम्मानित डा. प्रो. रविकांत का कहना  है हम  पूरी  तरह  से तैयार  हैं  हर  किसी  भी  स्थति  का  सामना  करने  के लिए. हमारी  तैयारी  पूरी  है. मरीज का  सैम्पल लेने  के बाद 24 घंटे  में रिपोर्ट  मरीज को  दे  दी  जाएगी. एक दिन में यहाँ 100  सैम्पल की जांच हो सकेगी. अभी एम्स के पास 300  किट हैं 10  हजार किट और आर्डर किया है ताकि कोई भी एमरजेंसी हालात में समस्या न हो.
                                               AIIMS Director, Dr.Prof.Ravikant 
एम्स निदेशक ने बताया की कोविड-19  संक्रमित मरीजों की जांच के लिए अनुमति मिल चुकी है. पहले से हम इसके लिए तैयार थे. थोड़ा बहुत काम और करने की जरुरत है वह पूरा जल्द कर लिया जायेगा. टीम उस काम में लगी हुई है. सैम्पल लेने के बाद जांच रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR को भेज दिया जायेगा स्वीकृति के लिए. उसके बाद सम्बंधित रोगी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी. इससे  पहले  राज्य से सैम्पल पुणे या सुशीला तिवारी  हॉस्पिटल हल्द्वानी  भेजे  जाते थे. जिसमें समय  लगता  था जो अब नहीं लगेगा. इससे मरीज के जल्द उपचार करने में भी काफी मदद मिलेगी. 
Rishikesh  AIIMS
एम्स में माइक्रोबायोलॉजी के इंचार्ज डा. एम्. दीपज्योति  कलिता का कहना है कि क्वालिटी  कण्ट्रोल  से जुडी सभी मसलों को पूरा किया जा रहा है.समय पर ऑप्टिमाइजेशन का काम पूरा हो इसके लिए दिन-रात टीम काम कर रही है. सोमवार से एम्स में जांच शुरू कर दी जाएगी. एम्स ऋषिकेश में इस बिमारी की जांच शुरू होने के बाद इस महामारी से लड़ने में काफी मदद मिलेगी. ऋषिकेश एम्स न केवल उत्तराखंड के मरीजों के उपचार में वरदान साबित हो रहा है बल्कि उत्तर प्रदेश व् अन्य राज्यों के कई मरीज भी यहाँ उपचार के लिए आते हैं. बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली,मेरठ, गाजियाबाद तक के मरीज काफी संख्या में यहाँ उपचार के लिए  आते हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...