शनिवार, 18 अप्रैल 2020

ऋषिकेश पुलिस ने भिजवाई सीनियर सिटीजन के घर स्कूल की किताबें


  • लॉकडाउन के दौरान पुलिस कर रही आम नागरिकों की मदद।
  • पुलिस ने सीनियर सिटीजन की मदद के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाया।
  • ऋषिकेश पुलिस अब शिक्षा के लिए भी आम जन की मदद करने को आगे आई है। 
ऋषिकेश :  कोरोना वायरस (संक्रमण) के दृष्टिगत क्षेत्र के सीनियर सिटीजनों की मदद करने के लिए पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आदेश दिए गए हैं। आदेश का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व CO ऋषिकेश द्वारा भी लगातार गोष्टी कर उक्त विषय में बताया जा रहा है। संबंधित आदेश के मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को अवगत कराते हुए सीनियर सिटीजन का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। ताकि उनके संपर्क में पुलिस हमेशा रहे। कोई समस्या हो तो सीनियर सिटीजन तुरंत पुलिस को फोन कर सके।
जिस पर आज सीनियर सिटीजन श्रीमती विमला बहुगुणा पत्नी जुगल किशोर बहुगुणा निवासी नियर अंकुर गैस एजेंसी आशुतोष नगर ऋषिकेश उम्र 65 वर्ष के द्वारा ऋषिकेश पुलिस को फोन पर बताया गया कि मेरी पुत्री के बच्चे मेरे साथ निवास करते हैं। जिनकी ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है, परंतु लॉकडाउन के चलते साधन ना होने के कारण किताबें लाने में असमर्थ हैं।
इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रितेश शाह ऋषिकेश के द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए सिपाही कमल जोशी के माध्यम से “विजय बुक डिपॉट हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश” से उक्त किताबें खरीद कर उनके निवास स्थान आशुतोष नगर तक पहुंचाई गई।सीनियर सिटीजन के द्वारा घर पर ही सुविधा उपलब्ध होने पर ऋषिकेश पुलिस के इस कार्य की लोगों ने सराहना की है।इनसे पूर्व में भी उत्तराखण्ड पुलिस अन्य जगहों पर सीनियर सिटीजन की कॉल पर उनको तत्काल मदद मुहैया कराती आयी है। उत्तराखण्ड पुलिस की इस शानदार पहल का चारों तरफ स्वागत हो रहा है और मित्र पुलिस के तौर पर भी उत्तराखण्ड पुलिस अपना फर्ज निभा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Дели: правительство Индии вводит запрет на 59 китайских приложений, включая работу Tiktok в Индии, в том числе UC Brozer

-Collab на Facebook может заменить Tik Tok, может скоро запустить Collab в Индии -Решение заставило китайские технологические компании сд...